अस्तीन के सांप

अस्तीन के सांप | Poem aasteen ke saanp

 अस्तीन के सांप 

( Aasteen ka saanp ) 

 

मेरे अपनों ने मुझे,अपनों से दूर कर दिया ||

1.कुछ अपने जो पराये हो गए,पराये मेरे अपने हो गए |
अपनों को खो दिया पराया मान,वो अब सपने रह गए |
कुछ खास अपनों को जी-जान से,अपना बनाना चाहा |
सरेआम दगा दे गए दिखाबा किया,बस अपने-पन का |

मेरे अपनों ने मुझे,अपनों से दूर कर दिया ||

2.जो पारस था मेरे पास,उसे पत्थर समझ कर फेंक दिया |
बाहरी चमक देख पत्थरों की,अपने दिल में सेंथ रख लिया |
जब सचेते वही पत्थर बना,बजह मेरे अपनों को खोने की |
बडी देर हो चुकी सरेआम मुझे भी,घायल कर छोड़ दिया |

मेरे अपनों ने मुझे,अपनों से दूर कर दिया ||

3.बडा पश्चाताप हुआ पर अब क्या,बहुत देर हो गई |
मेरी हँसती-खेलती छोटी सी दुनियां,टूट के ढेर हो गई |
मैं तब भी चुप था अब भी चुप हुँ,सब ईश्वर पर छोड दिया |
वही इंसाफ कर देगा जबाब उन्हें,यकीन है मुझे मेरे रब पर |

मेरे अपनों ने मुझे,अपनों से दूर कर दिया ||

4 जिन्हे हम समझें वो हमें न समझे,यही दस्तूर दुनियां का |
जिसे दुत्कारो वही समझे अपना,है यही फितूर दुनियां का |
देना चाहो सारी खुशियाँ जिसको,वही लोग तकलीफें देते हैं |
जाने कब वो डस जाएं,कुछ आस्तीन के सांप हुआ करते हैं |

मेरे अपनों ने मुझे,अपनों से दूर कर दिया ||

5.आस्तीनी सांपों का नहीं ठिकाना,कहीं पे भी छिप जाते हैं |
ढ़ोंग करते अपने-पन का,दिलो-दिमाक मे जगह बना जाते हैं |
खोखला करते अन्दर से,फिर सांप बन कर डस लेते हैं |
बचने का रास्ता नहीं छोडते,बचना आस्तीन के सांपों से |

मेरे अपनों ने मुझे,अपनों से दूर कर दिया ||

6.मेरे सपनों को मुझसे ही,कोषों दूर कर दिया ||
किसका क्या बिगाडा,जो मुझे चूर कर दिया ||
पीछे खंजर घोंपा,जीने को मजबूर कर दिया ||
मेरे अपनों ने ही मुझे,अपनों से दूर कर दिया ||

 

लेखक:  सुदीश भारतवासी

यह भी पढ़ें :

दी ग्रेट कपिल शर्मा | Kapil Sharma par kavita

Similar Posts

  • कूष्मांडा मां | Kushmanda Maa

    कूष्मांडा मां ( Kushmanda Maa )    पिंड से ब्रह्मांड तक,मां कूष्मांडा दिव्य नजारा चतुर्थ नवरात्र अहम आभा, सर्वत्र भक्ति शक्ति वंदना । असीम उपासना स्तुति आह्लाद, दर्शन आदर सत्कार अंगना । अनंत नमन मां मंद मुस्कान, त्रिलोक आलोक मंगल धारा । पिंड से ब्रह्मांड तक, मां कूष्मांडा दिव्य नजारा ।। अनूप छवि अष्ट भुजाधारी,…

  • चक्र समय का चलता है | Kavita

    चक्र समय का चलता है ( Chakra ka samay chalta hai )   परिवर्तन नित निरंतर होता जग का आलम बदलता है नई सोच नई उमंगे भर चक्र समय का चलता हैं   सुख दुख जीवन के पहलू आंधी तूफान आते जाते जो लक्ष्य साध कर चलते व़ो मंजिलों को पा जाते   शनै शनै…

  • कुर्सी की लड़ाई | Political Kavita

    कुर्सी की लड़ाई ( Kursi ki ladai )   बड़े-बड़े दिग्गज उतरेंगे, महासमर चुनाव में। कुर्सी की खातिर नेताजी, होंगे खड़े कतार में।   राजनीति की सेंके रोटियां, सत्ता के गलियारों में। वोटों का बाजार गर्म हो, वादों की भरमारों से।   कुर्सी की लड़ाई में फिर, उठा पटक जारी होगी। शह मात का खेल…

  • ये ऐसी मुहब्बत है साहब | Aisi Muhabbat

    ये ऐसी मुहब्बत है साहब ( Yeh aisi muhabbat hai sahab )    ये ऐसी मुहब्बत है साहब जो पूॅंछकर न की जाती, दिल-दिमाग एवं जोश-होश के साथ ये की जाती। जटिल से जटिल कठिनाइयों से भी ये निपट लेती, उदास चेहरे पर भी ख़ुशियो की लहर छोड़ जाती।। दुनियां इसको बेवजह शक्ल एवं कपड़ो…

  • कहाँ थे पहले?

    कहाँ थे पहले? खिड़की के हिलते पर्दों के पासतुम्हारी परछाईं नज़र आती हैकाश !तुम होते –ख़यालों में, कल्पनाओं मेंकितने रंग उभरते हैंदूर कहीं अतीत कीझील में डूब जाते हैंकभी लगता है, स्वप्न देख रही हूँकभी लगता है जाग रही हूँ यह बोझिल सन्नाटा, यादों का तूफ़ान,तुम्हारे ख़यालों की चुभती लहरें,मेरे भीतर कहीं टूटती, बिखरती,एक अनकही…

  • फागुन के दिन | Holi Poem in Hindi

     फागुन के दिन ( Phagun ke din )   फागुन  के  दिन थोडे रह गए, मन में उडे उमंग। काम काज में मन नाहि लागे,चढा श्याम दा रंग।   रंग  बसन्ती  ढंग बसन्ती, तोरा अंग  बसन्ती  लागे, ढुलमुल ढुलमुल चाल चले,तोरा संग बसन्ती लागे।   नयन से नयन मिला लो हमसें, बिना पलक झपकाए। जिसका पहले पलक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *