अटल के इरादे

अटल के इरादे

टलना मैंने सीखा नहीं,
जिगर शेर-सा मैं रखता हूं।
कायर नहीं जो पीठ दिखाऊं,
अटल इरादे मैं रखता हूं।।

प्रहरी हूं मैं भारतवर्ष का,
तन हिमालय-सा मैं रखता हूं।
तूफानों से ना कोई डर मुझे,
अटल इरादे मैं रखता हूं।।

सत्य,अहिंसा,शांति का,
मूलमंत्र स्वीकार मैं करता हूं।
मानवता की राह चलने का,
अटल इरादे मैं रखता हूं।।

शत्रु की सांसे मैं रोक दूं,
खम ठोक हुंकार मैं भरता हूं।
साहस मेरे लक्ष्य का गहना।
अटल इरादे मैं रखता हूं।।

देश-रक्षा की खातिर,
सर्वस्व अर्पण मैं करता हूं।
करने को जीवन न्यौछावर,
अटल इरादे मैं रखता हूं।।

गर्व है मुझे देश पर,
माटी चंदन-सा मैं रगड़ता हूं।
भारत को विश्वगुरु बनाने का,
अटल इरादे मैं रखता हूं।।

टलना मैंने सीखा नहीं,
जिगर शेर-सा मैं रखता हूं।
कायर नहीं जो पीठ दिखाऊं,
अटल इरादे मैं रखता हूं।।

साहित्यकार : पी.यादव ‘ओज’
झारसुगुड़ा।ओडिशा।

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • सुसंस्कार | Susanskar

    सुसंस्कार ( Susanskar )    सुसंस्कारों की सुगंधि से, जीवन उपवन महकता रहे शिक्षा ज्ञान सहज अवबोध , प्रयोग व्यवहार धरातल । निर्माण आदर्श चरित्र, भविष्य सदा उज्ज्वल । आत्मसात कर नूतनता, पुरात्तन भाव चहकता रहे । सुसंस्कारों की सुगंधि से, जीवन उपवन महकता रहे ।। मान सम्मान मर्यादा ज्योत, अपनत्व अप्रतिम प्रसरण । तन…

  • होली का त्यौहार

    होली का त्यौहार होली पर्व पर हमारा बस एक ध्यान हों ।हर पल हमारे प्रभुवर का नाम हों ।जब तक इस तन में प्राण हैं तब तक नाम हों ।हम मूर्च्छा को तोड़े प्रभुवर का नाम हों ।खाते – पीते सोते जागते प्रभुवर का नाम हों ।जग की माया से पग – पग पर हमने…

  • संत कबीर दास | Sant Kabir Das par kavita

    संत कबीर दास ( Sant Kabir Das )     आडंबर दिखावे का, करते सदा विरोध। कबीर दास के दोहे, जनचेतना ला रहे।   अल्लाह के बंदे बने, राम के आराधक भी। संप्रदाय सद्भाव के, प्रसून खिलाते रहे।   उपदेश मन भाए, वचन राह दिखाएं। संत कबीर के दोहे, सबके मन भाते रहे।   सभी…

  • सफल जीवन उसने ही पाया!

    सफल जीवन उसने ही पाया! आया है सो एक दिन जाएगा,पर,जाने से पहले पछताएगा।कुछ काम तो कर ले बन्दे !वर्ना बच्चों के बीच शर्माएगा। बचपन, जवानी और बुढ़ापा,जीवन का हर रंग गहरा पा।अच्छा बोयेगा,अच्छा काटेगा,हरा-भरा-सा आजीवन रहेगा। बचपन में जिसे संस्कार मिला,पढ़ने का अच्छा आधार मिला।जवानी उसकी पहचान बनातीताकत भी राष्ट्र के काम आती। कुसंस्कारों…

  • सजनी की चतुराई सैया करे सफाई | Sajni ki Chaturai

    सजनी की चतुराई सैया करे सफाई ( Sajni ki chaturai saiya kare safai )    लो घर-घर दिवाली आई, शौहर की शामत आई। देखो सजनी की चतुराई, अब सैया करे सफाई। बीवी सरदर्द में झूमे, नित को सैर सपाटा घूमे। काम की बारी आई, मैडम कमरदर्द ले आई। धनलक्ष्मी के चक्कर में, गृह लक्ष्मी न…

  • राम दरबार | Kavita

    राम दरबार ( Ram darbar )   अमरावती  पृथ्वी  पे  जैसे, इन्द्र का दरबार। अद्भुत सुहाना सरस हो, श्रीराम का दरबार।   भवहीन तन आनंद मन,सौन्दर्य नयनभिराम, श्रीराम का मन्दिर जहाँ, मन जाए बारम्बार।   साकेत दमके पुनः पथ, दर्पण का हो एहसास। श्रीराम जी आए है जैसै, तन में थम गयी सांस।   तोरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *