अटल के इरादे

अटल के इरादे

टलना मैंने सीखा नहीं,
जिगर शेर-सा मैं रखता हूं।
कायर नहीं जो पीठ दिखाऊं,
अटल इरादे मैं रखता हूं।।

प्रहरी हूं मैं भारतवर्ष का,
तन हिमालय-सा मैं रखता हूं।
तूफानों से ना कोई डर मुझे,
अटल इरादे मैं रखता हूं।।

सत्य,अहिंसा,शांति का,
मूलमंत्र स्वीकार मैं करता हूं।
मानवता की राह चलने का,
अटल इरादे मैं रखता हूं।।

शत्रु की सांसे मैं रोक दूं,
खम ठोक हुंकार मैं भरता हूं।
साहस मेरे लक्ष्य का गहना।
अटल इरादे मैं रखता हूं।।

देश-रक्षा की खातिर,
सर्वस्व अर्पण मैं करता हूं।
करने को जीवन न्यौछावर,
अटल इरादे मैं रखता हूं।।

गर्व है मुझे देश पर,
माटी चंदन-सा मैं रगड़ता हूं।
भारत को विश्वगुरु बनाने का,
अटल इरादे मैं रखता हूं।।

टलना मैंने सीखा नहीं,
जिगर शेर-सा मैं रखता हूं।
कायर नहीं जो पीठ दिखाऊं,
अटल इरादे मैं रखता हूं।।

साहित्यकार : पी.यादव ‘ओज’
झारसुगुड़ा।ओडिशा।

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • Kavita on Republic Day | गणतंत्र दिवस

    गणतंत्र दिवस ( Republic Day )   भाल भारत का सजाओ रे, दिवस गणतंत्र का है आयो रे। जनतंत्र का जो ग्रंथ २६.११.१९४९ को हुआ तैयार, अपनाने को जिसे थे हम बेकरार। जनवरी २६,१९५० को हुआ लागू, निर्माता थे प्यारे अम्बेडकर बाबू। यह संविधान भारत का,कहलायो रे, विश्व में कई कीर्तिमान जिसने बनायो रे। अध्यक्ष…

  • मजदूर पर कविता | Mazdoor

    मजदूर पर कविता ( Mazddor par kavita )   दोजून निवाला सही से नसीब ना हुआ मेरे हाथो आज तेरा सुंदर महल बन गया अपना तो झोपड़े में गुजारा हो गया कभी ठंड मे ठीठुर कर मैं सो गया कभी बारिश में भीग कांपता रह गया, कभी पसीने से लथपथ हो गरम थपेड़े सह गया…

  • हे, मनुज अब तो कुछ बोल | Kavita Hey Manuj

    हे, मनुज अब तो कुछ बोल ( Hey manuj ab Kuch to bol )   मसल रहे है, कुचल रहे है, पंख कलियों के जल रहे है, उजड़ रहा है यह हरा भरा, चमन अमन का डरा डरा, मदारी इशारो पे नचा रहा, यहां कागा शोर मचा रहा, कब तक नंगा नाच चलेगा, कब तक…

  • सावन मास | Kavita Sawan Maas

    सावन मास ( Sawan Maas ) सावन के मास में वो, शिवजी पर जल ढारत है। बेल पत्ती और फूलों से, पूजा नित्यदिन करती हैं। मनोकामना पूरी कर दो, सावन के इस महीने में। मिलवा दो प्रभु अब मुझे, उस जीवन साथी से। जिसके सपने देख रही, मानो कितने वर्षों से। अब की बार खाली…

  • श्रीशैल चौगुले की कविताएं | Shrishail Chougule Poetry

    प्रेमः अमृत-नमक. नमक ने मुझे ईन्सान बनायानहि तो मै जहरिला बन जाताकिसी के प्रेम कि रुची पाकरदिल देकर जीवन युध्द जीता. कहते है विषलोक में मग्रुरीउसको पाके सच्ची दुनिया देखासारा जहर अहंम का ऊतरापहली नजर में मन को फुंकाईन्सानो में भाव होती है दिल्लगीवीषधारी को प्रेम कभी न भाँता. कारण जवानी के दो रुह एकदोष…

  • व्यवहार | Hindi Poem Vyavahar

    व्यवहार ( Vyavahar )   बातों से ही तो बढ़ेंगी अपनी बातें हाथों से हि हाथ मिलेंगे तब हमारे तन्हा कटता नहीं सफ़र जिंदगी का रास्ते हि तो बनते हैं रास्तों के सहारे दोस्त न मिले तो दुश्मनों से मिलो, रंजिशें भूलके उनके ही गले मिलो, गर तुम्हें कोई हमदर्द ना मिल सके, तो तुम्हीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *