Aurat par kavita

औरत | Aurat par kavita

औरत

( Aurat )

 

कोई कह दे तेरा अस्तित्व नहीं
मान ना लेना
जहां थक कर हारते हैं सब
वहीं शुरुआत करती है औरत
जहां पूजती है दूजे को
शक्ति रूपा पूजी जाती है औरत
कहने को कह देते हैं अबला
नव अंकुर को जन्म देती है औरत
संघर्ष प्रकृति का नियम है
संघर्षों से डरती नहीं औरत
हौसलों से गड़ती अपनी तकदीर को
पीछे कभी मुड़ती नहीं औरत
रिश्तो को निभाने मैं
खुद को भूल जाती है औरत
तिनका तिनका जोड़ कर
घर को स्वर्ग बनाती है औरत
खरी खोटी सबकी सुनकर
हंसकर टाल देती है औरत
कभी दासी कभी दुर्गा
हर रूप में दिखती है औरत
जिंदगी के थपेड़ों को
हंसकर झेलती औरत
लहू की बूंद से अपने
संतति को सींचती औरत
दुखों में टूटती आंसुओं में डूबती
सतत फिर उठ खड़ी गमों से जूझती औरत
कहने को तो केवल एक
बहन मां बेटी पत्नी
न जाने कितने रूपों में
दिखाई देती है औरत

❣️

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

पापा | Poem on papa in Hindi

Similar Posts

  • सूर्योदय | Suryoday par kavita

    सूर्योदय ( Suryoday )   पूरब में छा गई लाली धूप खिली है मतवाली। रश्मि रथ पर हो सवार सूर्योदय छटा निराली।   पंछी कलरव गीत गाते भंवरे मधुबन लहरी गाई। भोर की बेला मुस्काती सूर्योदय हुआ जागो भाई।   सूरज किरणें धरती छाई शुभ प्रभात बेला आई। हरियाली ने पांव पसारे मधुर मधुर बही…

  • दी ग्रेट कपिल शर्मा | Kapil Sharma par kavita

    दी ग्रेट कपिल शर्मा ( The great Kapil Sharma )   –> कपिल कपिल नहीं, हंसी का फब्बारा है |?| 1.दी कपिल शर्मा टी.वी.शो, लाफिंग गैस का गुब्बारा है | आता शनि रविबार रात सोनी पर, ठहाकों का फब्बारा है | हंसना-हांसना खुशियाँ फैलाना, सोनी टी.वी.की पहचान है | कपिल कपिल नहीं रहा अब, करोडों…

  • निर्मल गंगा की धारा जैसे साथ रहे तुम

    निर्मल गंगा की धारा जैसे साथ रहे तुम निर्मल गंगा की धारा जैसे साथ रहे तुम,2024, खत लिखना चाहती हूं मैं तुम्हें।जीवन की उपलब्धियों में संगी बनाना चाहती हूं,कभी हौसलों को परखते रहे,कभी चलने का साहस बढ़ाते रहे। तुम ने एकांत के एहसासों को कोमलता से जगाया,अनुभवों की यात्रा में नयन सजल हुए जब,तुमने ही…

  • हिन्द का तिरंगा | Tiranga

    हिन्द का तिरंगा ( Hind ka tiranga )    हे ध्वज तेरा क्या बखान करूं तू लागे बड़ा चंगा, हिंदू-मुस्लिम सिख-ईसाई सबका प्यारा तिरंगा। नीले अंबर में लहराता हुआ तू लगता हमें प्यारा, सारे विश्व में गौरवान्वित करता हिंद का तिरंगा।‌। देश प्रेम का दे रहा है तू जन-जन को यह संदेश, मिल-झुलकर रहो आपस…

  • लिखो एक नया इतिहास | Likho ek Naya Itihaas

    लिखो एक नया इतिहास ( Likho ek naya itihaas )   लिखो एक नया इतिहास,उत्साह उमंग जोश से अद्भुत अनूप मनुज जीवन, ईश्वर अनमोल उपहार । आर्त अनंत अलौकिकता, रग रग प्रसूनी बहार । परिश्रमी तपनें मिटाती, असंभवता जीवनकोश से । लिखो एक नया इतिहास,उत्साह उमंग जोश से ।। नतमस्तक वृहत बाधाएं, घनिष्ठ मित्र आत्मविश्वास…

  • चढ़ते सूरज | Chadhate suraj

    चढ़ते सूरज ( Chadhate suraj )   चढ़ते सूरज की सवारी मेरे सिर पे आ गई । हम सफर थी मेरी परछाई उसे भी खा गई ।।   आपको जुल्मों का कर के तजुर्बा तारीफ में । कर रहा था बयां कड़वाहट जुबां पे आ गई ।।   सहन करने के अलावा और कुछ वश…

One Comment

  1. डॉक्टर प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार टीकमगढ़ says:

    दां साहित्य डॉट कॉम का मैं आभार प्रकट करना चाहती हूंl, जिन्होंने भारत भर के कवि कवित्रीयों को
    अवसर प्रदान किया उत्कृष्टतम रचनाओं को प्रकाशित
    भी किया और नवीनतम रचनाकारों को स्थान प्रदान
    किया मैं पुनः कोटि कोटि-कोटि धन्यवाद देना चाहती हूं आगे भी अवसर प्रदान करते रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *