Diwali ki Kavita

Diwali ki Kavita | मिट्टी के पावन दीये

मिट्टी के पावन दीये

( Mitti ke pavan diye )

 

आओ जलाएं दीपक हम मिट्टी के पावन दीये।
रोशनी से जगमगाए घर आंगन सब कोने प्रिये।

देते ये संदेश हमको मिट्टी से सदा जुड़े रहने का।
दीपक बन रोशनी देना सुख-दुख सब सहने का।

जगमग दीपों की कतारें आई दिवाली लक्ष्मी द्वारें।
पूजन थाल सजा लो सारे दीपक ले आरती उतारे।

घर को रोशन कर देते ये मिट्टी के पावन दीये।
हिलमिल हम घर सजाएं सुंदर सा भावन प्रिये।

लक्ष्मीजी का आगमन सुख संपन्नता घर में आए।
गणपति जी विघ्नहर्ता यश कीर्ति वैभव बरसाए।

दीपों की जगमगाहट में दिवाली मिलकर मनाएं।
दीपों का त्योहार आया अपनापन प्रेम बरसाए।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

झिलमिल झिलमिल दीप जले | Diwali Puja Geet

 

Similar Posts

  • घर घर बजे बधाई | Krishna Janmashtami Par Kavita

    घर घर बजे बधाई ( Ghar ghar baje badhai )   घर घर बजे बधाई लयबद्ध——ले के पहला पहला प्यार   जन्मे जग के पालनहार ,मैया करे लाल से प्यार , नाचे गाए सब नर नार, बधाई बज रही घर-घर में।।   भादो कृष्ण अष्टमी आई ,नंद बाबा घर खुशियां छाई। सखियां गावे मंगलाचार, घर-घर…

  • तेरी दोस्ती | Teri Dosti

    तेरी दोस्ती ( Teri Dosti )  तेरी दोस्ती से, गुलजार जिंदगी मेरी पाकर तुम्हारा साथ, जीवन सम प्रसून खिला । बोझिल सी राहों पर, आनंद भरा शकून मिला । जले नव आशा दीप , दूर सारी नैराश्य अंधेरी । तेरी दोस्ती से,गुलजार जिंदगी मेरी ।। मेरा जीवन तो जैसे, तपता रेगिस्तान था । कदम कदम…

  • कर्मठ बनिए | Kavita Karmath Baniye

    कर्मठ बनिए ( Karmath Baniye ) निरन्तर लगाव का भाव रखना , हद और सरहद जमीन की होती है ।।1। भारतीय अंधेरे भी हैं मुट्ठी बांधे , हाथापाई की झड़प चीन की होती है ।।2। शब्द के प्रयोग से प्रभाव शून्य होता, सम्मान सदैव मनहर मौन की होती है।।3। हर युद्ध का पथप्रदर्शक धर्म रहा…

  • कविता की झंकार | Kavita ki jhankar

    कविता की झंकार ( Kavita ki jhankar )   तुकबंदी करते-करते कविता भी करनी आई अल्फाजों ने जादू फेरा मन में उमंग जगाई   शब्दों की माला पिरोता महके महफिल सारी गीतों की लड़ियों से गूंजती वो केसर क्यारी   भाव भंगिमा सुरताल साज बाज अल्फाज काव्य धारा में बह जाए अंतर्मन छिपे राज  …

  • मेरे प्यारे भैया | Kavita Mere Pyare Bhaiya

    मेरे प्यारे भैया ( Mere Pyare Bhaiya ) मेरे प्यारे भैया राखी के वचन निभाना तुम मेरे प्यारे भैया इस बार राखी में नई रित चलाओ तुम। अपनी प्यारी बहना को आत्मरक्षा के गुर सिखाओ तुम। अच्छी नौकरी वाला लड़का ढूंढने के बजाय उसे खुद आत्मनिर्भर बनाओ तुम। जो मुझे चाहे उसे मेरा जीवन साथी…

  • संकटमोचन हनुमान | Kavita Sankatmochan Hanuman

    संकटमोचन हनुमान ( Sankatmochan Hanuman )   हे संकट मोचन हनुमान, तुम्हरे बिन संकट कौन हरे? तुम्हारे सिवा कोई नहीं हमारा। तू ही आकर दे दे सहारा। स्वीकार करो वंदन हमारा।। तुमने रघुनंदन के दुखड़े टारे। हर मुश्किल से पार निकाले। तुम राम जी के, राम तुम्हारे। समझा हमने भी तुम्हें हमारा। स्वीकार करो, वंदन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *