Pawan hui Ayodhya

अवध में श्रीराम | Avadh me Shri Ram

अवध में श्रीराम

( Avadh me Shri Ram )

 

धन्य धन्य हुई अवधपुरी है स्वर्णिम से ये नज़ारे हैं,
जग के पालनहारे रघुवर भव्य मंदीर में पधारे हैं!!
जय हो प्रभुवरम्, स्वागतम् जिनवरम् !
जय जय प्रभुवरम् , सुस्वागतम जिनवरम् !!

आपके स्वागत में स्वर्गों से उतरे देव भी सारे हैं,
जग के पालनहारे रघुवर भव्य मंदिर में पधारे हैं!!
जय हो प्रभुवरम्, स्वागतम् जिनवरम् !
जय जय प्रभुवरम् , सुस्वागतम जिनवरम् !!

श्रमण संस्कृति में बलभद्र अष्टम् श्रीराम कहाए हैं,
इसी रूप में प्राण प्रतिष्ठा देख सभी हर्षाए हैं !!
जय हो प्रभुवरम्, स्वागतम् जिनवरम् !
जय जय प्रभुवरम् , सुस्वागतम जिनवरम् !!

हे कौशल्यानंदन ! पिता को प्राणों से प्यारे हैं,
वनवासी मुद्रा देख जो अंत में राम पुकारे हैं,
राज पाट सब त्याग रघुकूल रीत निभाते हैं,
अहोभाग् मान राम पिता का वचन निभाते हैं!
बन जाकर जो राम बन गए संयम करूणा धारे हैं,
भक्तों के उद्धारक तपस्वी शलाका पुरुष अवतारे हैं!!
जय हो प्रभुवरम्, स्वागतम् जिनवरम् !
जय जय प्रभुवरम् , सुस्वागतम जिनवरम् !!

चैतन्य पुंज शाश्वत रत्नत्रय आधारी हैं,
पुराण पुरूषोत्तम महायोगी अनंत अविकारी हैं,
सत्यवाक् वेदात्म सौम्यउज्जवल मनोहारी हैं,
युगदृष्टा-सृष्टा भी सनातन अवध त्रिपुरारी हैं !!
सुर नर मुनि गण पूजते तुमको सहस्रनाम तिहारे हैं,
धन्य धन्य श्रमणत्व आपका कहते चांद सितारे हैं !!
जय हो प्रभुवरम्, स्वागतम् जिनवरम् !
जय जय प्रभुवरम् , सुस्वागतम जिनवरम् !!

सरयू तट पर मंदीर तुम्हारी बाट जोहते हैं,
जगतपूज्य श्रीराम अब तक टेंट में बसते हैं,
जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की बेला आई है,
सुभिक्ष हुआ चहुंओर भारत भूमि हर्षाई है!!
अवधपुरी में ही ना विराजें ह्रदयांचल में भी वास रहे,
श्रीराम सा आचारण भी निभाएं भक्तों से यह आस रहे!!
जय हो प्रभुवरम्, स्वागतम् जिनवरम् !
जय जय प्रभुवरम् , सुस्वागतम जिनवरम् !!

 

वीरेन्द्र जैन

( नागपुर )

यह भी पढ़ें :-

उपेक्षा | Upeksha

Similar Posts

  • कुछ रिश्तों की इतनी ही उम्र होती है

    आज सर्दियों की धुंध भरी शाम है। मैं धीरे-धीरे चलते हुए घर लौट रहा हूँ। सड़क के किनारे लगीं पोल लाइटों से उर्जित प्रकाश कोहरे को नीली चादर की भांति खुद से लपेटे हुए है । अर्पिता के साथ बिताए पल मुझे यूं ही याद आने लगे हैं। वह कोहरे की इस नीली चादर को…

  • स्वयंसिद्धा | Kahani Swayamsidha

    जीत ने जैसे ही घर का ताला खोल घर मे प्रवेश कदम रखा कि मोहल्ले की औरतों ने भी उसके साथ प्रवेश किया। वे सब उससे उसका हाल चाल पूछ रही थीं और वह बड़े संयत ढंग से उन सभी के प्रश्नों का उत्तर देती जा रही थी। लगभग दो घण्टो के बाद भीड़ छंटनी…

  • राजा की तीन सीख Hindi kahani

    बहुत साल पहले एक प्रतापी राजा रहते थे। उनके तीन बेटे थे। राजा अपने बेटों को योग्य शासक के बनाने के लिए उनकी शिक्षा-दीक्षा के लिए अच्छी व्यवस्था करते हैं। राजा अपने बेटों को हर विद्या में पारंगत बनाना चाहते थे, जिससे राजा के बाद उनके पुत्र उनके राज्य को संभाल योग्य हो सके। तीनो…

  • कायर

    “मैं अपने घरवालों को शादी के लिए और नहीं टाल सकता। 3 साल से तुम्हारे लिए अपनी शादी टालता आ रहा हूँ। अब मैंनें अपने मां-बाप को लड़की देखने के लिए बोल दिया है। यह बताओ- तुम मुझसे शादी करोगी या नहीं?” विपुल ने रश्मि से सवाल किया। “मैं तुमसे शादी तो करना चाहती हूँ…

  • सवाल-जवाब

    पिंकी दसवीं कक्षा में पढ़ती है। पिंकी की अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। पिंकी जैसे ही एग्जाम देकर घर लौटी, उसके दादाजी ने पिंकी से प्रश्नपत्र को लेकर सवाल-जवाब शुरू कर दिए- “पिंकी बेटा, एग्जाम कैसा हुआ?” “बहुत अच्छा हुआ, दादाजी।” “किस सब्जेक्ट का था पेपर?” “दादाजी साइंस का था।” “अपना पेपर दिखाना, पिंकी बेटा।…

  • प्रेम के प्यासे पेड़ पौधे

    एक बाग में चारों तरफ लोग बड़े आश्चर्यचकित नजरों से देख रहे थे। लोगों को यह समझ नहीं आ रहा था कि यह कैसे संभव हो गया। आश्चर्यजनक विषय यह था कि उस बाग में लोगों ने पहली बार बिना कांटों का गुलाब का पौधा देखा था। लोगों को यह विश्वास ही नहीं हो रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *