Beta kavita

बेटा | Beta kavita

बेटा

( Beta )

 

 

बुढ़ापे की लाठी बेटा नयनो का तारा बेटा

मां बाप का अरमान राज दुलारा है बेटा

 

नाम रोशन जहां में करता प्यारा दुलारा

शुभ कर्मों से घर की आन बान शान बेटा

 

यश कीर्ति लहराए पुत्र जन्म जब पाये

दुनिया में रोशन हो घर का चिराग बेटा

 

श्रवनकुमार सा हो मर्यादा सत्कार करे

संस्कार शिक्षण निपुण गुणों की खान बेटा

 

पुत्र आज्ञाकारी मिले सुपुत्र संस्कारी मिले

सुख-दुख हाल पूछे हो समझदार बेटा

 

हर हाल काम आए जग में नाम कमाये

आदर सत्कार करे बने जिम्मेदार बेटा

 

पिता का प्रेम मधुर मां का आंचल पावन

फले फूले यश पाए प्रगति पथ को बेटा

 

जब किलकारी गूंजे हर्ष की बरसात हो

आनंद घर में छाए आशाओं की ज्योत बेटा

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

लोहड़ी | lohri kavita

 

Similar Posts

  • करवा चौथ | Karwa Chauth kavita

    करवा चौथ ( Karwa Chauth ) ( 3 )  मेरे जीवन की चांदनी, तुझको लगता हूं चंद्र प्रिये। रोम रोम में स्नेह रश्मियां, भीगी सुधारस रंध्र प्रिये। दिल से दिल के तार जुड़े, सुरों का संगम भावन हो। मैं मनमौजी बादल हूं, तुम मधुर बरसता सावन हो। सौम्य सुधा सुधाकर पाओ, करती हो उपवास प्रिये।…

  • Badal Poem in Hindi | बादल

    बादल ( Badal )  सांसों की हाला पिलाएगा बादल, उजड़ी दुनिया बसाएगा बादल। स्वागत करेगी प्यासी ये धरती, प्रलय बाढ़ साथ में लाएगा बादल। सूख गई है जो जीवन की डाली, हरी- भरी धरा बनाएगा बादल। अमराई जागेगी बागों में फिर से, अधरों की प्यास बुझाएगा बादल। पट जाएगी फिर ऋतुओं से धरती, डालों पे…

  • संयुक्त परिवार हमारा | Sanyukt Parivar

    संयुक्त परिवार हमारा ( Sanyukt parivar hamara )    बच्चों-जवानों बुजुर्गों से भरा है आंगन सारा, संस्कारो से जुड़ी हमारी जिसमे विचारधारा। तुलसी पूजन की हमारी यह पुरानी परम्परा, ऐसा है खुशियों-भरा संयुक्त परिवार हमारा।। करते है आदर-सत्कार एवं अतिथि की सेवा, दूध दही पिलाकर इनको करवाते है कलेवा। दादा और दादी का घर में…

  • तुम्हे चाहा अधिक सारे जहां से | Kavita

    तुम्हे चाहा अधिक सारे जहां से ( Tumhe chaha adhik sare jahan se )   तुम्हे चाहा अधिक सारे जहां से। मुकद्दर मैं मगर लाऊ कहां से।। ऐ  मेरी  जाने  गजल  तू  ही  बता, कौन हंसकर हुआ रूखसत यहां से।। किसी भी चीज पे गुरुर न कर, हाथ खाली ही आया है वहां से।। मैं …

  • हंसती एक लड़की | Hansti ek Ladki

    हंसती एक लड़की ( Hansti ek Ladki ) ज़ोर से हंसती एक लड़की मानो खटकती है हर पुरुष की आँखों में मानो वो एक ख़तरा पैदा कर देती है हर उस स्त्री के लिये जिसे वो बांध कर आए हैं अपने घर की चारदिवारी में ज़िम्मेदारियों की ज़ंजीरों से। ये हंसी सीधा हमला कर देती…

  • ठगे गए जज्बात | Thage Gaye Jazbaat

    ठगे गए जज्बात ( Thage Gaye Jazbaat ) हो असली इंसान की, कैसे अब पहचान। दोनों नकली हो गए, आंसू और मुस्कान।। कैसा ये बदलाव है, समय है उलझनदार। फसलों से ज्यादा उगे, सौरभ खरपतवार।। सुनता दिल की कौन है, दें खुद पर अब ध्यान। सब दूजों पर जज बनें, सुना रहें फरमान।। कुछ जीते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *