Bhartiya Samaj aur Ladkiyan

भारतीय समाज और लड़कियां | Bhartiya Samaj aur Ladkiyan

हमारे भारतीय समाज में स्त्री जाति की हमेशा से ही पूजा की गई है बल्कि उनको सदैव ही सम्मान का अधिकारी बनाया गया मां, बेटी, बहिन या फिर पत्नी जहां सदैव ही स्त्री को आगे रखा गया परंतु युग परिवर्तन के दौरान जब-जब भारत पर आक्रमण हुआ तब पाश्चात्य संस्कृतियों ने हमारे समाज पर बहुत प्रभाव डाला यहां तक की भारत की संस्कृति को पूरी तरह मिटाने की कोशिश की गई हैं।यह समाज पुरुष प्रधान कहलाया गया।

जबकि सत्य यह है कि हमारे समाज में पुरुष को स्त्री की रक्षा के लिए ही सदैव तत्पर रहने के लिए कहा गया है परंतु इसके चलते ऐसा बिल्कुल नहीं है कि स्त्री लाचार है ।

हमारे भारत की ही परंपरा है जहां देवी शक्तियों में शक्ति की आराधना की जाती है पुरुष के पहले स्त्री को सम्मान देकर आगे बढ़ाया जाता है यहां तक की विद्या और साधना की देवी भी देवी सरस्वती है । यदि अपनी भारतीय संस्कृति से कुछ जानकारी हासिल करके आज हमारा भारत का समाज अपनी बेटियों को पड़ता लिखाता आगे बढ़ता तो पिछड़ा हुआ कभी नहीं कहलाता।

उदाहरण के लिए जैसे मकान की नींव में पत्थर ही काम आता है उसी प्रकार एक घर की नीव घर की स्त्री ही रखती है और इसलिए उसका शिक्षित होना बहुत जरूरी है ।

आज यदि हम पर इस पाश्चात्य संस्कृति का असर न होता तो आज बात ही कुछ अलग होती। शुरू से ही स्कूल और विद्यालयों में लड़कों के साथ लड़कियां भी पढ़ती। वेद और शास्त्रों की शिक्षा भी बराबर पाती। परंतु मैंने देखा है स्त्रियां ही स्त्रियों से शत्रु जैसा व्यवहार करती है जरूर किसी महिला ने ही घर के काम करने के कारण बच्चियों की पढ़ाई लिखाई बंद की होगी,और इसके अलावा कुछ रूढ़िवादी लोगों ने मासिक धर्म के बाद उन्हें घर से निकलने नहीं दिया होगा। इस प्रकार धीरे-धीरे कई पीढ़ी तक भारत की बच्चियों पढ़ाई लिखाई से धीरे-धीरे दूर होती गई।

परंतु ये आज का भारत अलग है वे लड़कियों को लड़कों से कम नहीं समझता।आज कोई भी क्षेत्र हो लड़कियां प्रगति कर रही है भारत पर पड़े पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव के कारण हमारा भारत का भविष्य अंधकार में जरूर था परंतु अब उज्जवल है।

आज हमारे भारत सरकार की तरफ से लड़कियों को कई सारी सुविधाएं उपलब्ध है ताकि कोई भी शिक्षा प्राप्ति में या किसी भी क्षेत्र में आगे आने में उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो बस जरूरत है तो एक सहायक की एक अच्छे समाज सेवी बनकर हमेशा लड़कियों की मदद करें जहां भी आवश्यकता हो वहां उनको आगे बढ़ाए अवसर दे क्योंकि जितना पुरुष प्रधान यह देश है उतना ही देश को शक्ति की आवश्यकता है और लड़कियां हमारी शक्ति की पहचान है इन्हें पढ़ाया जाए इन्हें आगे बढ़ाएं जाए।

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

dubeyashi467@gmail.com

यह भी पढ़ें :-

राष्ट्रीय बालिका दिवस | National Girl Child Day

Similar Posts

  • स्वयंसेवको के आदर्श : दीनदयाल उपाध्याय

    स्वयंसेवक वह जो अपने समस्त कर्तव्यों को करते हुए राष्ट्र की बलिबेदी पर न्योछावर हो जाए। सच्चा स्वयंसेवक किसी के ऊपर भार नहीं बनता बल्कि वह छोटे से छोटा काम भी स्वयं ही करता है। स्वयंसेवक वह हीरा है जिसकी चमक की धार कभी कम नहीं पड़ती। डॉक्टर हेडगेवार एवं गुरु जी ने जो स्वयंसेवकों…

  • धर्म क्या है ?

    आस्था है ब्रह्मांड का अस्तित्व है धर्म जन्म के जीवन की दिशा दृष्टिकोण निर्धारण करने का मार्ग है या जन्म जीवन के सत्यार्थ बोध का सत्य है। धर्म ईश्वरीय सत्य का विज्ञान है या आचरण एव संस्कार निर्माण का पथ सिद्धांत है। सर्व प्रथम यह जानना आवश्यक है कि धर्म वास्तव में है क्या है…

  • अतुकांत और छंद विहीन कविता

    अतुकांत और छंद विहीन कविता एक ऐसी कविता होती है जिसमें कोई निश्चित तुक या छंद नहीं होता है। यह कविता अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र होती है और इसमें कोई निश्चित रूप या पैटर्न नहीं होता है। अतुकांत कविता की विशेषताएं: छंद विहीन कविता के उदाहरण: अतुकांत कविता के…

  • आज की गीता | Aaj ki Geeta

    भाग- १ नोट – आधुनिक समस्याओं को लेकर लिखी गई पुस्तक जिसमें लेखक ने कल्पना की है कि यदि आज कृष्ण भगवान होते तो वह उनके समाधान देने का क्या प्रयास करते ? इसका मूल गीता से कोई संबंध नहीं है। इस लेख में कुछ पुरातन सोच रखने वालों लोगों को आपत्ति हो सकती है…

  • स्वामी विवेकानंद जी के जीवन सम्बन्धित विचार

    भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और विभिन्न सभ्यताओं, संस्कृतियों और धर्मों का उद्गम स्थल रहा है। यहां बहुलवादी समाज है. यह शांति, मित्रता, भाईचारा, भाईचारा, एकता और अखंडता के मूल्यों के लिए जाना जाता है। ये हैं बुद्ध, महावीर, गुरु नानक, महात्मा गांधी, कबीर, जवाहरलाल नेहरू, राजा राम मोहन राय, ईश्वर चंद्र विद्यासागर,…

  • राम काज करिबै को आतुर

    जिस प्रकार से हनुमान जी महाराज को राम काज अर्थात अपने मालिक द्वारा निर्देशित कार्यों की आतुरता थी , वह धीरे-धीरे खत्म सी होने लगी है। वर्तमान समय में अक्सर देखा जा रहा है कि लोग अपने मालिकों से धोखेबाजी करने लगे हैं । उनमें वह कार्य करने के प्रति उत्साह नहीं दिखलाई देता है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *