बोलना बेमानी हो जाए

बोलना बेमानी हो जाए

बोलना बेमानी हो जाए

बोलो!
कुछ तो बोलो
बोलना बेमानी हो जाए
इससे पहले लब खोलो

पूछो
अरे भई पूछो
पूछने मे जाता ही क्या है
पूछना जवाब हो जाए
इससे पहले पूछ लो

चलो
चाहे कितनी पीड़ा हो
चलना बस कदमताल न हो जाए
वैसे भी
चलना जीवन की निशानी है
रुकना मौत की

लिखो
चाहे कुछ भी
किसी के वास्ते
चाहे कितना खराब हो मौसम
लिखना बस नारा न हो जाए

देखो
चाहे कोई हसीन नजारा न हो
आँख नहीं, न सही
देख लो कोई ख्वाब ही
बस मरीज-सा
दम न तोड़ दे कहीं

सोचो
जहाँ हो, जैसे हो क्योंकि सोचना
जिंदा रहने की पहचान है

सुनो
दिल की आवाज़
या किसी के आने की आहट
या चिडियों की चहचहाहट

खोजो
चाहे कुछ भी
कैसी भी, कहीं भी
जैसे गौतम ने खोजा सच
और हो गया बुद्ध
या आर्किमिडीज नहाते-नहाते
पा गया सच
और रोम की गलियों में
पागलो-सा चिल्लाया:
‘यूरेका! यूरेका!’

दीपक वोहरा

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • आया राखी का त्यौहार | Geet rakhi par

    आया राखी का त्यौहार  ( Aaya rakhi ka tyohar )   आया राखी का त्यौहार आया राखी का त्यौहार कलाई पर बांध रही है बहना लेकर हर्ष अपार आया राखी का त्यौहार   एक रेशम की डोर लाई, बहना छम छम करती आई। चंदन तिलक लगा माथे पर, बहना करती मंगलाचार। आया राखी का त्यौहार   महक रहा…

  • शीत | Hindi muktak

    शीत ( Sheet )   सर्द हवाएं ठंडी ठंडी तन ठिठुरन सी हो जाती है कंपकंपी छूटती तन बदन में सर्दी खूब सताती है ठंडा माह दिसंबर का सर्दी का कोप बड़ा भारी कोहरा धुंध ओस छा जाये बर्फबारी हो जाती है।   बस दुबके रहो रजाई में अलाव कहीं जला देना स्वेटर मफलर कोट…

  • मैं आ रहा हूँ | Main Aa Rahan Hoon

    मैं आ रहा हूँ ( Main Aa Rahan Hoon ) कान तरस गए यह सुनने को, “मैं आ रहा हूँ” एक बार तो कह दीजिए प्रभु! “मैं आ रहा हूँ” अँखियाँ बिछा देती मैं राह में, बांवरी मैं हुई आपकी चाह में, कब से राह मैं तक रही हूँ, सहन पीड़ा करने कैसे सक रही…

  • शायद हम बच्चे हो गए

    शायद हम बच्चे हो गए   शायद हम बच्चे हो गए शायद अब हम बच्चे हो गए       क्यूंकि      अब बच्चे बड़े हो गए…. अब न सुबह जल्दी       उठने की हड़बड़ी….. न जल्दी खाना     बनाने की फरमाइशें…. न बजट की खींचातानी    न कल की चिंता…..  न तर्क करता कोई      न…

  • अस्तित्व | Astitva

    अस्तित्व ( Astitva )    मैं खो गई हूँ कही खोज रही हूँ मैं मेरा होना मैं एक कुलवधू एक पत्नी, एक माँ के बीच कहीं खो गई हूँ इन सबके बीच में मैं मुझे खोज रही हूँ कर्तव्यों और फ़र्ज़ के बीच उलझ कर रह गई हूँ मैं इन्हें बिना तोड़े खुद को बनाने…

  • प्रेम की भाषा हिंदी | Prem ki Bhasha

    प्रेम की भाषा हिंदी ( Prem ki Bhasha ) ज़बानो के जमघट मेंएक ज़बान है नायाबहमारी ज़बान”हिंदी”जिसमें एक लफ्ज़ केहोते हैं कई मुतादरीफ़। एक “मोहब्बत व ईश्क”कोप्यार कहो या प्रेमसुर कहो या रश्कममता कहो या प्रीतिसंस्कृति कहो रीति रिवाजनाज कहो या लाज…. यह हिन्दी हैमाथे की बिंदी है। मनजीत सिंहसहायक प्राध्यापक उर्दूकुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ( कुरुक्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *