Chala Jayega 2023

चला जायेगा साल तेईस | Chala Jayega 2023

चला जायेगा साल तेईस

( Chala Jayega 2023 ) 

 

चला जायेगा साल तेईस
आ गया है दिसंबर
दो बातें याद है मुझे
एक आपकी शक्ल
एक आपका नम्बर
चला जायेगा साल तेईस

कुछ नहीं हुआ
ऐसे बीता जैसे और बीतते थे
एक बदलाव आया है
मुझे बाप जैसा दोस्त खोया है रविन्द्र गासो
चला जायेगा साल तेईस

मुझे मालूम है
दुखिया के दुःख दूर नहीं हुए
शोषणकर्ता शोषण करता गया
कितने भुखे है आज भी
नहीं हुआ बदलाव
चला जायेगा साल तेईस

किसानों की किसानी गई
फसल का ना दाम मिला
बिलखते बच्चे पुकार रहे
हमें रोटी चावल चाहिए
वह सब छीन लिया
चला जायेगा साल तेईस

कोई भी बात पते की नहीं है
डाकू की खूब सधी है
चौकीदार मौज ले रहा
बीच रात आंखें खुली नहीं है
देख ले दुनिया पर क्या.. ?
चला जायेगा साल तेईस

चौबीस आने वाला
होना गड़बड़ झाला है
सियासत बदलाव आयेगा
फिर तेईस तू पछतायेगा
कुछ नहीं हुआ तेईस में
अगला कुछ कर जायेगा
चला जायेगा साल तेईस

कोई भूखा नंगा ना घुमे
घर सभी का हो अपना
चौबीस तू कर पूरा सपना
तब मानूं दम है तेरे में
फिर क्या फर्क है मेरे तेरे में
चला जायेगा साल तेईस।

बुढो की भी बात रखना
महिलाओं की लाज रखना
बच्चों की मस्ती ना छीनना
गरीबों की पढ़ाई ना छुटना
किसान का भी ख्याल रखना
सबकी बातों पर ध्यान धरना
भाई चौबीस करता जा तू
चला जायेगा साल तेईस।

खान मनजीत भी फिरे भटकता
रोज़गार कच्चा खूब खटकता
भर लो झोली में रोजगार
युवा का कर चौबीस बेड़ा पार
चला जायेगा साल तेईस।

 

Manjit Singh

मनजीत सिंह
सहायक प्राध्यापक उर्दू
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ( कुरुक्षेत्र )

यह भी पढ़ें :-

हरियाणा के कलमकार | Haryana ke Famous Sahityakar

Similar Posts

  • उम्मीद के चिराग

    उम्मीद के चिराग ***** उम्मीद के चिराग जलाए रखिए, मन-मानस में सदैव संजोए रखिए। लाएगी सुंदर सुखद खबर शीघ्र- ना होईए अधीर; बदल देगी पल में बिगड़ी हुई तकदीर। उम्मीद का चिराग- आशा है , किरण है , सपना है, इसकी ताक में सदा रहना है। देखें कब यह जलता है? आपका किया हुआ कैसे…

  • भ्रम | Poem bhram

    भ्रम ( Bhram )   जो गति मेरी वो गति तेरी,जीवन भ्रम की छाया है। नश्वर जग ये मिट जाएगा, नश्वर ही यह काया है।   धन दौलत का मोह ना करना, कर्म ही देखा जाएगा, हरि वन्दन कर राम रमो मन,बाकी सब तो माया है।   यौवन पा कर इतराता हैं, बालक मन से…

  • गम छुपा यूं मुस्कुराते रहे | Gam ki Shayari Hindi

    गम छुपा यूं मुस्कुराते रहे ( Gam chhupa yun muskurate rahe )    हम हंसते रहे अधर गाते रहे। गम छुपा यूं हम मुस्कुराते रहे। घात लगाए बैठे जहां में कई। हम प्यार के मोती लुटाते रहे। अड़चनें विघ्न बाधा आते रहे। प्रगति पथ पे कदम बढ़ते रहे। हौसलों की उड़ानें भावन हुई। बुलंदियों को…

  • आओ हम दिवाली मनाएं

    आओ हम दिवाली मनाएं आओ हम-सब साथ मनाएं दीवाली त्यौंहार,तमस की उमस दूर करें जलाएं दीप अपार।जगमग कर दे घर ऑंगन हो समृद्धि बौछार,सुखमय हो सबका जीवन महकें द्वार-द्वार।। इसदिन ही संपूर्ण हुआ श्री राम का वनवास,सीता-राम और लखन पधारे अपने निवास।झिलमिल करते दीप-जलाएं पर्व बना ख़ास,तब से चली आ रही परंपरा कार्तिक-मास।। इस अमावश…

  • जल है तो कल है | Kavita Jal Hai to Kal Hai

    जल है तो कल है ( Jal Hai to Kal Hai )   सृष्टि पंच तत्व प्रभा, जल अद्भुत अनमोल । जीवन आयुष श्रेष्ठ पद, पग पग दिव्य तोल । अमृत तुल्य नीर संग , जीवंत हर पल है । जल है तो कल है ।। पेयजल दुरूपयोग व्यर्थता, सर्वदा अक्षम्य पाप । अवांछित कृत्य…

  • जब मर्यादाएं बोझ लगे | Jab Maryadaye

    जब मर्यादाएं बोझ लगे ( Jab maryadaye bojh lage )   जब मर्यादाएं बोझ लगे, जरा अंतर्मन में झांको तुम। क्या हमको संस्कार मिले थे, संस्कृति में ताको तुम। मर्यादा पालक रामजी, मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। मातपिता की आज्ञा लेकर, लक्ष्मण संग वन धाए। मर्यादा में रहकर सीताजी, सतीव्रता नारी कहलाई। सावित्री यमराज से, पति के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *