उम्मीद के चिराग

उम्मीद के चिराग

उम्मीद के चिराग

*****

उम्मीद के चिराग जलाए रखिए,
मन-मानस में सदैव संजोए रखिए।
लाएगी सुंदर सुखद खबर शीघ्र-
ना होईए अधीर;
बदल देगी पल में बिगड़ी हुई तकदीर।
उम्मीद का चिराग-
आशा है , किरण है , सपना है,
इसकी ताक में सदा रहना है।
देखें कब यह जलता है?
आपका किया हुआ कैसे फैलता है!
रखें सदैव जोश , जुनून और विश्वास,
उम्मीद से न हों कभी निराश ।
इसके साये मे कट जाती हैं जिंदगियाँ,
इसके किरणों की हैं तलबगार जिंदगियाँ।
इसे समय की साक्षी भी कह सकते हैं,
उम्मीद के चिराग लिए हम ..
समय को ही तो तकते रहते हैं।
विश्वास बनाए रखिए…
वह समय आएगा मन-मस्तिष्क में छायेगा,
जीने की नयी राह दिखलायेगा !
ऊंचाईयों की सैर कराएगा,
सपनों से मिलवाएगा।
यकीन जानिए!
ऐसा ही कुछ कर जायेगा !!
यह उम्मीद भी अजीब है,
हर दिल के करीब है ।
इसके बिना जीवन भी कोई जीवन है ?
नाउम्मीदी तो निराशा है , हताशा है,
हताश, निराश इंसान ही-
आत्मघाती कदम उठाता है !
उम्मीद “जीवनदायिनी” है…
खुद की तरह रखती है चलायमान,
तनिक धीरज रखिये,
आपके होठों पर भी लाएगी मुस्कान ।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

शिक्षा

Similar Posts

  • ऐ सर्द हवा

    ऐ सर्द हवा ऐ सर्द हवा का झोंका,अब तो,शांत हो जा,तू भी कहीं जाकर और आराम से सो जा।। जग को क्यों इतना परेशान कर रहा है,काहे जग के लिए तू शैतान बन रहा है।। बूढ़े, बच्चे सब तो परेशान हो गए हैं,बताओ, आप किसकी सुध में खो गए हैं।। पेड़ पौधे भी तो अब…

  • आम | Aam

    आम ( Aam ) आम सब फलों का राजा मीठा रसीला फलों का राजा जून में लग जाता जोरदार खट्टा मीठा फलों का राजा नाम दाम रंग रूप अनेक स्वाद सुंदर फलों का राजा दशहरी हापूज़ तोता पुरी ताज़ा लंगड़ा केस़र फलों का राजा मिश्री से मीठा मधुर ज़ायक़ा कच्चा पक्का फलों का राजा कच्चे…

  • पार्वती के महामहि सुनु

    पार्वती के महामहि सुनु विघ्न हर्ता , एक दंता lशंख बजाता , धुन बनाता llवक्रतुंडा महाकाया lचिन्तामण ही विघ्न काया llएक – दो – तीन आया,लालबाग राजा हां हां lलालबाग राजा ll श्वेत , ध्वनि – प्रति ध्वनि lगली – गली पिल्लैयार आनी llशुभ कार्य या पूजा – अर्चना lजिनकी होती प्रथम आराधना llएक दो…

  • मनमोहक कृष्णा | Manmohak Krishna

    मनमोहक कृष्णा ( Manmohak Krishna ) मन को लुभा रही कान्हा तेरी चंचल चितवन। देखूं तुझको खो जाऊं सुंदर छवि में मनमोहन। तेरी बंसी की धुन सुनते ही रोम रोम हो मेरा तरंगित। तेरे दर्शन पा जाऊं तो तन मन हो जाए सुगंधित। मधुर मुस्कान तेरे होंठों की दिल चुरा ले जाए है छलिया। होंठों…

  • शीशों के घर | Sheeshon ke Ghar Kavita

    शीशों के घर ( Sheeshon ke ghar )     शीशों के घर लड़ते हैं । पत्थर हम पर पड़ते हैं ।।   कहने के ही पत्थर हैं । शीशों से भी डरते हैं ।।   चाकू और सियासत को । हम भेड़ो से लगते हैं ।।   कच्चे शीशों की पत्थर । पहरेदारी करते…

  • चाँद को निखार कर

    चाँद को निखार कर चाँद को निखार कर आज बहुत प्यार दूँ,प्रेमिका की झूमती लटे बिन कहे संवार दूँ निज हृदय प्रतीत होते प्रेम की बात हैछोड़कर समाज य़ह कामना की बात हैहृदय के प्रकोष्ठ यूँ अनुभाव कांपते रहेहृदय को न्यौछावर कर भावना की बात हैरूप कांच को छुए नहीं दृश्य को संवार लूँअपनी निश्चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *