चेतावनी गीत

चेतावनी गीत

चेतावनी गीत

सही चिकित्सा करनी होगी ,
बहसी और दरिन्दों की ।
शीघ्र व्यवस्था करनी होगी ,
बस, फांसी के फन्दों की ॥

अभी अधखिली कली ,
फूल बनने की थी तैयारी में ।
अपनी खुशबू से गुलशन को ,
महकाने की बारी में ।
किन्तु खिलने से पहले ही ,
बेरहमी से मसल दिया ।
बनना था उसको प्रसून ,
पर कैसे रूप में बदल दिया ।
काट के मुण्डी चौराहों पर,
टांग दो ऐसे बन्दों की ।
शीघ्र व्यवस्था करनी होगी – – – ॥ [ 1 ]

इक छोटी सी चिड़िया जिसने ,
आँखें अभी नहीं खोलीं ।
उड़ने का तैयार थी जिसने ,
पाँखे अभी नहीं खोलीं ।
किन्तु इससे पहले ही ,
बाज ने झपट्टा मार दिया ।
उस नन्ही सी चिड़िया का ,
पूरा जीवन बेकार किया ।
सबक सिखा दो तोड़ के गर्दन ,
निष्ठुर बाज परिन्दों की ।
शीघ्र व्यवस्था करनी होगी – – – ॥ [ 2 ]

बहन बेटियों पर नारी पर ,
बुरी नजर जो रखता है ।
घर की खीर जिसे ना भाये ,
छाछ पराई चखता है।
सत्ता मद में बहुत चूर या ,
कामुक और मतवाला है ।
जिसने बेटी की इज्जत को ,
तार -तार कर डाला है ।
सरे आम दो मृत्युदंड ,
नहीं बात सुनो इन बन्दों की ।
शीघ्र व्यवस्था करनी होगी – – – ॥ [3 ]

बेबस नहीं आज की नारी ,
और नही वह अबला है ।
सिंहनाद करती शेरनी ,
शक्ति स्वरूपा सबला है।
अब न जुल्म सहेगी तेरे ,
और नहीं मनमानी है ।
साक्षात देवी की प्रतिमा ,
काली और भवानी है ।
शोणित पीकर जान ही लेगी ,
पापी दुष्ट दरिन्दों की ।
शीघ्र व्यवस्था करनी होगी – – – ॥ [ 4 ]

✍️ राम अवतार शर्मा ” राम “
बाड़ी ( धौलपुर ) राजस्थान
M – 9461011471

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • Ummeed Hindi Ghazal | Hindi Poem -उम्मीद

    उम्मीद ( Ummeed )     चले आओ कशक तुममे अगर, थोडी भी बाकी है। मैं  रस्ता  देखती रहती मगर, उम्मीद आधी   है।   बडा मुश्किल सा लगता है,तेरे बिन जीना अब मुझको, अगर  तुम  ना  मिले  हुंकार तो  ये, जान  जानी  है।   बनी  मै  प्रेमिका  किस्मत  में  तेरे,  और  कोई  है। मै  राधा …

  • खामोशी विरोध की भाषा | Kavita khamoshi virodh ki bhasha

    खामोशी विरोध की भाषा ( Kavita khamoshi virodh ki bhasha )   ये खामोशी,  सहमति नहीं विरोध की भाषा है! यह तो मजबूरी है,  सहमति में बदल जाना  किसी तकलीफ देय  घटना के डर से! एक वक्त आएगा  सब्र का घड़ा भर जाएगा तब नही होगी कोई मजबूरी न किसी प्रकार का कोई डर  तब…

  • योग | Yoga Diwas

    योग ! ( Yoga )  ( विश्व योग दिवस विशेष )   खिला -खिला रहता है जीवन, जो भी योग अपनाता। छिपी हैं योग में अनंत शक्तियाँ, पर विरला इसे जगाता। प्राणायाम के माध्यम से हम, अपना विश्वास बढ़ाएँ । अनुलोम-विलोम,कपालभाती से, जीवन दीर्घायु बनाएँ। चुस्ती-फुर्ती रहती दिनभर, मन प्रसन्न भी रहता। बुद्धि-विवेक बढ़ता है…

  • भूख | Safalta ki Bhookh par Kavita

    भूख ( Bhookh )   चाहे हो दु:ख लाख पालो भूख आप बढ़ने की पढ़ने की आसमां छूने की। भूख बड़ी चीज़ है! भूख ही नाचीज़ को चीज बनाती है वरना यह दुनिया बहुत सताती है बहुत रूलाती है सच को भी झुठलाती है। अधिकारों से भी रखती हमें वंचित मस्तिष्क इनका बहुत ही है…

  • वीर अभिमन्यु | Abhimanyu par Kavita

    वीर अभिमन्यु ( Veer Abhimanyu )    हे महावीर तुझको है शत्-शत् नमन, अभिमन्यु नही थें किसी से भी कम। आज महाभारत युद्ध ‌आए हमें याद, भीम अर्जुन जैसा दिखाया पराक्रम।। बहादुरी के चर्चे आपके है चारों और, कौरव सेना ने लगा दिया सारा जोर। कांपने लगें कौरव सेना के सब लोग, ऐसा मचाया आपने…

  • गणगौर | Kavita gangaur

    गणगौर ( Gangaur )   शिव गौरी की पूजा होती ईसर गणगौर मनाती है। अखंड सौभाग्य दे माँ कन्या मनचाहा वर पाती है।   आस्था प्रेम का पर्व भावन राजस्थान की शान है। चैत्र मास में तीज त्योहार मनाते आलीशान है।   उंँट घोड़े सज धजकर सुंदर सी झांकी चलती है। कर सोलह सिंगार नारियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *