दहेज़ एक मज़ाक : लघुकथा

Hindi Laghukatha | Kahaniya -दहेज़ एक मज़ाक : लघुकथा

दहेज़ एक मज़ाक : लघुकथा

( Dahej Ek Mazak : Laghukatha )

लाला नारायण दास की शहर में सुनार की बहुत बड़ी दुकान है । आज उनकी दुकान पर उनके एक पुराने मित्र रत्नसेठ आए । उनका कारोबार भी अच्छा चल रहा है।

औपचारिक अभिवादन के बाद रतन सेठ उनसे अपनी बेटी के लिए, उनके लड़के के रिश्ते की बात करने लग गए । दोनों ने अच्छी तरह से बात की । मानो रिश्ता पक्का ही हो गया।

अंत में रतन सेठ बोल पड़े,” लाला जी ! आप तो जानते ही हैं कि हम दहेज़ के सख़्त खिलाफ़ हैं इसलिए हमारी लड़की दो जोड़े कपड़ों में ही आपके घर आएगी । और बारात में भी कम से 10 से ज्यादा आदमी ही लेकर आएँ ।”

दहेज ना मिलने की बात सुनते ही लाला नारायण दास जी हैरान रह गए , पर उनसे एकदम से रिश्ते को मना करते ना बना ।

इसलिए उन्होंने कहा, “मैं आपकी सोच का बहुत सम्मान करता हूँ । वैसे दहेज़ के मामले में तो मेरा भी कुछ ऐसा ही विचार है, इसीलिए मैं भी अपने बेटे को अपनी ज़ायदाद से बेदख़ल कर रहा हूँ ।”

उनकी बातें सुन रत्न सेठ दंग रह गए और बोल पड़े,”यह जो दुकान है ?…”

“यह तो मैं अपने छोटे भाई को देकर जाऊँगा ।” लाला नारायण दास ने उत्तर दिया।

“…और जो शहर में बड़ी कोठी ?”
रतन सेठ ने पूछा ।”उसे तो हम मियाँ- बीवी हरिद्वार जाने से पहले बेच देंगे ” लाला नारायण ने उत्तर दिया ।”अजी फिर भी ! आपने अपने लड़के को देने के लिए कुछ तो बचाकर रखा होगा।” रतन सेठ ने उत्सुकता से पूछा ।

“जी नहीं ! हमने तो अपने लड़के को पढ़ा-लिखाकर इस क़ाबिल बना दिया है कि वह ख़ुद कमाकर अपने और अपने परिवार का गुज़ारा अच्छे से चला सके।

लाला नारायण दास की बातें सुनते ही रतन सेठ हक्के-बक्के रह गए । और थोड़ी ऊँची आवाज़ में बोल पड़े,” मुझे माफ़ कीजिएगा लाला जी ! मैं किसी कंगाल लड़के से अपनी बेटी की शादी नहीं करूँगा ।”

“पर रतन सेठ आप तो कह रहे थे कि आप तो दहेज़ के खिलाफ़ हैं ? “-लाला नारायणदास ने बड़ी मासूमीयत से पूछा ।

“मैं दहेज़ देने के खिलाफ़ हूँ ।…पर अपनी बेटी के लिए पढ़ा-लिखा,बड़े घर का लड़का देखना तो सबका हक़ है । ” रतन सेठ ने कहा ।

“इसी तरह से लड़के को शादी में बहुत सारा दहेज़ मिलना उसका हक़ हैं ।”, लाला नारायणदास ने उन्हें आईना दिखाते हुए कहा ।

नारायण दास के मुँह से निकल पड़ा,”हे प्रभु !कैसा ज़माना आ गया है-लोग अपनी बेटी के लिए पढ़ा-लिखा, अमीर और नौकरीपेशा लड़का क्यों देखते है जब उन्हें दहेज़ नहीं देना है ।…”

बात बिगड़ती देख रत्न सेठ बोल पड़े,”अरे लाला जी ! लगता है आप तो नाराज़ हो गए ? इतनी पुरानी दोस्ती में मज़ाक भी नहीं कर सकते !…आख़िर समाज में हमारी भी कुछ इज्ज़त है । बेटी को ऐसे ही ख़ाली हाथ थोड़ी ना भेजेंगे ।”

इतना सुनते ही लाला नारायण दास ने मुस्कुराते हुए कहा, “सेठ जी ! मुआफ़ी चाहूँगा मैं भी आपकी तरह मज़ाक ही कर रहा था। वरना एक-एक पाई जोड़कर बनाई इतनी धन-संपत्ति भी भला कोई दान देता है !… ”

अब दोनों की बात पुराने विषय पर लौट आई और दोनों ने एक-दूसरे को शादी की तारीख़ तय करने का आश्वासन दिया ।

?

कवि : संदीप कटारिया

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • Sad Ghazal | दिल से ही रोज़ आहें निकलती रही

    दिल से ही रोज़ आहें निकलती रही ( Dil se hi roz aah nikalti rahi )   दिल से ही रोज़ आहें निकलती रही! जीस्त यादों में उसकी गुजरती रही   कब मिला है ठिकाना ख़ुशी का कोई जिंदगी  रोज़  ग़म  में भटकती रही   डूब रही है ये  बेरोजगारी में ही जिंदगी कब यहां…

  • Best Hindi Kavita | Best Hindi Poetry -मन की बातें

    मन की बातें ( Man ki Baaten )     इस रात मे  तन्हाई  हैं, बस मैं हूँ और परछाई है। खामोश से इन लम्हों में, हुंकार और रूसवाई है।   ऐसे मे तुम आ जाओ गर,खामोशी में शहनाई है। कहता है मन बेचैन है,तुम आ मिलो ऋतु आई है।   ठण्डी हवा मदमस्त है,फिंजा…

  • अछूतो का भगवान | Kahani Achuto ka Bhagwan

    चारों तरफ मैले कुचैले कपड़े पहने बच्चे दिखाई दे रहे थे । बदबू ऐसी आ रही है कि एक-दो मिनट बैठना मुश्किल है । कैसे रहते होंगे ये लोग ? क्या लोगों की जिंदगी ऐसे भी हो सकती है ?जहां जानवर भी ना रहना चाहे वहां मनुष्य रह रहे हैं। सुरेश को आज नींद नहीं…

  • Ghazal | बिना तेरे

    बिना तेरे  ( Bina Tere )   बिना तेरे अब हमसे और अकेले जिया नहीं जाता । तुम्हें भूल जाने का गुनाह भी तो हमसे किया नहीं जाता । माना कि मेरे इश्क़े- इज़हार से परेशाँ रहने लगे हो तुम; पर अपनी पाक मोहब्बत को गुनाह, हमसे कहा नहीं जाता । सीने में चुभन,आँखों में…

  • रॉंग नंबर (PART-3 )

     रॉंग नंबर (PART-3 )    बम-बम भोले और हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए हम मेला परिसर में दाखिल हुए। यहां लाई, खील बेचने वाले दुकानदार अपनी दुकानों के पीछे भोले भक्तों के ठहरने हेतु तिरपाल बिछा देते हैं। यह यहां का अघोषित नियम ही है कि जो जिस तिरपाल के नीचे ठहरेगा वह…

  • एक गोली रोज

    होली से एक दिन पहले की बात है। शाम के 6:00 बज रहे थे। प्रतिदिन की तरह आज भी महेश सर समय पर पूजा करने मंदिर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने मंदिर में कदम रखा, वैसे ही उनके फोन की रिंग बजी। कॉल घर से ही थी। उन्होंने फोन रिसीव किया। उधर से बिटिया मीनाक्षी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *