बिटिया रानी

Kavita Bitiya Rani | Hindi Kavita – बिटिया रानी

बिटिया रानी

( Bitiya Rani )

 

 

बिटिया जब डाँट लगाती है ,

वो दिल को छू जाती है l

 

बिटिया जब दुलराती है ,

मन को बहुत लुभाती है l

 

बिटिया जब हंसती है ,

रोम रोम पुलकित हो जाता है l

 

बिटिया के रोते ही ,

तन मन सब थर्राता है l

 

मात पिता की खुशहाली बिटिया ,

उनके जीवन की हरियाली बिटिया l

 

बिटिया धन है , बिटिया जेवर ,

माहौल बनाते बिटिया के तेवर l

 

बिटिया जीवन की श्रद्धा ,

ईश्वर की वह है अनुकम्पा l

 

बिन बिटिया जीवन सूना ,

चहल – पहल लगाती वह बन हड़कम्पा l

 

बिटिया में मां है ,

बिटिया में है बहना l

 

पत्नी बन बिटिया ,

बनती घर का गहना l

 

फिर क्यों , बिटिया ठुकराई जाती है ,

रौंदी और सताई जाती है ?

 

हद तो तब है , बिटिया जब ,

निर्ममता से पीटी और जलाई जाती है l

 

गर बिटिया न होती ,

तो सोचो , क्या होता ?

 

न हम होते , न तुम होते ,

और न ही ये जग होता l

 

इन्दिरा , बेदी हो , या हो सुकुई ,

हो मार्गरेट थैचर , या फिर नुई l

 

बिटिया जब जब आगे आई है ,

खुशहाली और तरक्की लाई है l

 

रानी लक्ष्मी , मदर टेरेसा ,

बन सकती हैं , बिटिया ही एैसा l

 

बिटिया से ही जग संरचित ,

बिटिया से सब संरक्षित l

 

इसी लिये उसे मत ठुकराओ ,

न ही पीटो और सताओ l

 

बिटिया के घर आने पर ,

पुलकित मन से खुशी मनाओ l

?

कवि : ललित अस्थाना

फरीदाबाद ( हरियाणा )

सौभाग्य से जुड़वाँ बेटियों का पिता होने के नाते , उनके प्रति अपने एहसास को उपरोक्त शब्दों में पंक्तिबध् करने की एक कोशिश .

यह भी पढ़ें : 

https://thesahitya.com/kavy-jagat/

Similar Posts

  • दोस्ती के नाम | Dosti ke Naam

    दोस्ती के नाम ( Dosti ke Naam )    संग फिजा के दोस्ती की महक भेजना सर पर हमेशा मुश्किल में हाथ रखना डूबते सूरज के हाथ थोड़ी रोशनी भेजना, संग चांद के थोड़ी चांदनी भेजना… कड़कती धूप में पेड़ की छाया बनना बरसती बरसात में तुम छत्री कहलाना यह दोस्ती के हर वादे को…

  • मगर | Magar

    मगर ( Magar )    बेशक जिंदा हो तुम अपने भीतर जी भी लोगे हाल पर अपने किंतु, क्या जी सकोगे घर के भीतर ही ! समाज जरूरी है समाज और शहर के लोग जरूरी हैं देश और जगत का साधन जरूरी है बिना और के जीवित रहना संभव ही नहीं तब भी तुम्हारा यकीन…

  • महामाया कालिका | Mahamaya Kalika par Kavita

    महामाया कालिका ( Mahamaya kalika )    दुःख-कष्टों को माॅं काली तुरन्त दूर कर देती, नौकरी व्यापार और धन समस्या मिटा देती। सभी से है वह शक्तिशाली और प्रभावशाली, किसी भी काम का वह शीघ्र परिणाम देती।। जगदम्बे की महामाया भी कहते है जिसको, लाल वस्त्र व लाल आसन भाते है जिसको। सामान्य पूजन तंत्र…

  • सरस्वती-वंदना

    सरस्वती-वंदना ( Saraswati-vandana ) ? वर्षा में … भीगे जंगल को, न अग्नि जला पाएगी। अध्ययन में… डूबे शख्स पर, न दु:ख की आंच आएगी।। तभी निखर पाएगी… “कुमार” तेरी काव्य-कला भी। विद्या-देवी सरस्वती, जब निज कृपा बरसाएगी।। ? कवि व शायर:  मुनीश कुमार “कुमार” (हिंदी लैक्चरर ) GSS School ढाठरथ जींद (हरियाणा) यह भी पढ़ें…

  • क्या तुम कभी | Kavita Kya Tum Kabhi

    क्या तुम कभी? ( Kya tum Kabhi ) हाँ, तुम मुझे जानते हो…, पर अगर प्रश्न करूँ, कितना जानते हो…? तुम अनमने से हो जाते हो, बहुत सोचते हो, पर जवाब क्या है? कुछ आदतों को बताते हो, पर स्त्रीत्व को नहीं समझ पाते हो। एकांत क्या है, यह स्त्री से पूछो। आदतों और व्यवहार…

  • घुटन | Ghutan

    घुटन ( Ghutan )    भीतर की घुटन जला देती है जिंदा शरीर किताब के पन्नों में लगे दीमक की तरह खामोश जबान को शब्द ही नहीं मिलते शिकायत के लिए अपनों से मिले दर्द दिखाये भी नहीं जाते बताएं भी सुख जाते हैं आंसू पलकों में ही उन्हें बहाने की भी इजाजत नहीं होती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *