Dharm ka Dhandha

धर्म का धंधा | Dharm ka Dhandha

सदियों से यदि कोई धंधा सबसे समृद्ध शाली रहा है तो वह धर्म का रहा है। यह ऐसा धंधा है जो सदैव लाभकारी होता है। अन्य धंधे में तो हानि की संभावना भी रहती है परंतु इस धंधे में कभी कोई हानि नहीं होती। यह पीढ़ी दर पीढ़ी लाभकारी धंधा है।

एक बार हरिद्वार में एक व्यक्ति आया। हर की पैड़ी पर आरती के समय उसने देखा कि कुछ लोग रसीद काट रहे हैं। उसे कम की तलाश थी। ऐसे में उसने रसीद काटने वाले व्यक्तियों से संपर्क बढ़ाया और धीरे-धीरे उस धंधे में शामिल हो गया। इसी बीच खड़खड़ी रोड पर उसे रहने की एक जगह मिल गए। धीरे-धीरे उसने अपने दाढ़ी और बाल बढ़ाने लगा।

उसकी आवाज तेज थी। बोलने में भी बहुत तेज तर्रार था। धीरे-धीरे वह एक आश्रम के महाराज का नजदीकी बन गया। वह महाराज का कृपा पात्र भी बहुत जल्दी बन गया। कुछ वर्षों बाद मुख्य महाराज जी नहीं रहे तो वह गुरु गद्दी का मालिक बन बैठा।

दाढ़ी बाल तो उसने पहले ही बड़ा रखे थे इसी बीच वह गेरूआ भी पहनने लगा। परिवार में वह सबसे बड़ा था। उसके अन्य तीनों भाई जब देखे की बड़े भैया का धंधा तो बड़ा सुंदर है। उन्होंने भी इस धर्म के धंधे पर हाथ फैलाने का प्रयास किया।

देखते ही देखते चारों भाइयों का यह धंधा पूरे हरिद्वार क्षेत्र में फैल गया। वह सभी दूर क्षेत्र के गांव में भी धर्म का प्रचार प्रसार किया करते जिससे उनके शिष्यों की संख्या भी बढ़ने लगी।

बड़े भाई जिसका धंधा पहले से ही अच्छा चल रहा था ।उसने राजनीति में भी जाने का प्लान बनाया और विधायकी लड़ गया। उसके भाग्य ने साथ नहीं दिया और वह विधायक तो नहीं बन पाया। परंतु राजनेताओं से साठ गांठ के कारण राजनीति में अच्छी जगह बना ली। अब तो उसकी बल्ले बल्ले हो गई ।

बाबागिरी के साथ राजनीति भी चमक गई। सारे विधायक सांसद मंत्री संत्री अब उसके यहां बिना हाजिरी लगाई कभी कोई चुनाव नहीं लड़ते। जिस नेता पर उसकी कृपा हो जाए समझो उसकी सफलता की गारंटी निश्चित है।

इसी के साथ बह अपना बहुत बड़ा आश्रम सरकारी जमीन पर बना लेता है। जब सारे मंत्री संत्री उसी के हैं तो कौन कार्रवाई कर सकता है उस पर। जनता तो यही देखते हैं कि बाबा कितना रौबदार है। देखो ना सारे मंत्री संत्री बाबा के चरणों में लोटते रहते हैं। बाबा गीरी का धंधा एक बार चल जाए तो आप हजारों बीघा सरकारी जमीन पर सरकार की आंखों में धूल झुक कर इकट्ठा कर सकते हैं।

उसके अन्य भाइयों ने भी इतने तो समृद्ध नहीं हुए फिर भी अच्छे खासे दौलत इकट्ठा कर लिया। दुनिया को सब माया है, क्या लेकर आए थे क्या लेकर जाओगे? का उपदेश देते कब यह बाबा लोग बिजनेस मैन बन जाते हैं पता ही नहीं चलता । आखिर जनता कब समझेगी धर्म एक धंधे के अलावा कुछ नहीं है। इसमें धर्मगुरु स्वर्ग नरक, पुण्य पाप, मुक्ति, ईश्वर, पुनर्जन्म, भजन कीर्तन आदि के माध्यम से दुकान चलाने वाले दुकानदार हैं। जो जितनी अच्छे लच्छेदार भाषा में अपनी बातों को जनता के सिर में डाल सकता है वही सबसे अच्छा बाबा कहलाता है।

जो बच्चा कभी एक फटे पुराने कपड़े लेकर हरिद्वार आया था वही आज धर्म की दुकान चलाकर अरबों का साम्राज्य खड़ा कर लेता है। अपना ही नहीं बल्कि अपने भाइयों का भी साम्राज्य खड़ा कर देता है। इस धंधे में सबसे ज्यादा लूटती हैं तो महिलाएं क्योंकि उन्हें बेवकूफ बनाना अति सरल होता है।

हां बाबा हां बाबा कहते हुए वह बाबाओं के चक्कर लगाते रहते हैं। ऐसी में आवश्यकता है कि जनता को जागृत करने की। वह इस धंधे की वास्तविकता को समझे। अपने जीवन की गाढ़ी कमाई को अपने बच्चों की शिक्षा में खर्च करें। स्वयं भी अच्छे से खाए पिए। धर्म का धंधा अधिकांशत गरीबी इलाकों में ज्यादा फलता फूलता है। क्योंकि वहां अशिक्षा भी ज्यादा मात्रा में पाई जाती है।

 

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें:-

भूतही | Bhoothi

Similar Posts

  • लौट आओ ना पापा | Katha Laut Aao na Papa

    नेहा का कोई संसार में अपना सा लगता था तो वह थे – उसके पापा! उसके पापा भी उसे बहुत चाहते थे। जब उन्हें कोई जरूरत होती तो नेहा को ही बुलाया करते थे। वैसे नेहा की दो और बहने हैं एक बड़ी जिसकी शादी हो चुकी है उसके 1 वर्ष का है छोटा सा…

  • असली हीरो | Hindi Laghu Katha

    असली हीरो ( Asli Hero )    रीमा ट्रेन में बैठी अपने ख्यालों में खोई हुई थी तभी स्टेशन आया। एक आर्मी वाला अपने बच्चों और पत्नी को हाथ हिलाते हुए ट्रेन में अंदर आ गया। मगर यह क्या साथ वाला फौजी रोने लगा l तभी एक बूढ़े से चाचा जी जो सामने बैठे थे…

  • आराम

    “यहाँ क्या कर रहे हो?” अस्पताल में वेंटिलेटर पर अशोक को लेटा देखकर विनोद ने पूछा। “आराम” अशोक ने जवाब दिया “वो तो दिख रहा है। यह सब कैसे हुआ?” “बड़े भाई, हर समय काम, काम और काम। काम के सिलसिले में मैंने आराम करने का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा। नतीजा यह हुआ कि अब…

  • पिता का तोहफा | Short laghu katha in Hindi

    पिता का तोहफा ( Pita ka tohfa )   जिंदगी के मायने कब बदल जाते हैं l पता ही नहीं चलता l रत्ना जो कल तक अपने पिता से हर चीज के लिए ज़िद करके मांग लेती थी l शादी होने के बाद रत्ना पहली बार मायके गईl उसका तीजा का व्रत वही पड़ा l…

  • ईश्वर से शिकायत

    सत्संग चल रहा था। गुरुजी अपने भक्तों के प्रश्नों के उत्तर बारी बारी से दे रहे थे। 15 साल की एक छोटी बच्ची ने गुरुजी से सवाल किया:- “गुरु जी, मुझे भगवान से शिकायत है कि ईश्वर(भगवान) अच्छे लोगों को हमेशा इतने कष्ट क्यों देते हैं? अच्छे लोग व उनके परिवार वाले हमेशा कष्ट में…

  • दर्द ढोते हैं हम | Laghu Katha Dard

    घर की स्थिति ठीक नहीं थी तो रमेश का कौन नहीं मजाक उड़ाता था कि पढ़ – लिखकर आखिर क्या करेगा, वह। रमेश फिर भी उनकी बातों पर ध्यान दिए बिना आगे बढ़ने के लिए प्रयास करते रहा। ऐसे ही दिन में अपने-पराए पहचाने जाते हैं। उसकी नौकरी लगी और जब वह घर आता तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *