Navabihan

नवभिहान | Navabihan

नवभिहान

( Navabihan )

 

बीती रात अब हुआ सवेरा
नवभिहन का अभिनंदन हो
नव रचना से श्रृंगार करो फिर
जग भर भारत का वंदन हो

मानो,आरंभ के गुजरे वर्ष 76
नव स्फूर्ति से आगे अब साल 77
नव उदय मन हो नव कीर्तिमान
ठोस धरा पर हो भारत महान

त्यागो ईर्ष्या द्वेष भेद भाव सब
मिलजुलकर ही अब उत्थान करो
जिस पथ से गौरव का मान मिले
उस पथ के खातिर प्रस्थान करो

समझो यह देश परिवार हमारा
सबमें भिन्न है अपना रिश्ता प्यारा
सीमा का मर्यादित बंधन बना रहे
आत्मिक सम्मान सभी से बना रहे

ज्ञान मे लिप्त ही अर्थ है भारत का
विश्व बंधुत्व का भाव ही भारत का
डिगा नही विश्वास कभी भारत का
होगा फिर स्वर्णिम काल भारत का

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/gurur/

Similar Posts

  • प्रेम का नाता | Kavita Prem ka Nata

    प्रेम का नाता ( Prem ka Nata ) यह कैसा, प्रेम का नाता है? कितनी भी ,अनबन हो चाहे । यह पुनः ,लौट कर आता है। जितना बचना ,चाहें इससे । यह उतना, बढ़ता जाता है। हटाकर घृणा, को यह पुनः। अपना स्थान, बनाता है । सबकी चालों, को सहकर भी। यह हर क्षण ,…

  • तुम्हारे शहर की फिज़ा | Kavita tumhare shehar ki fiza

    तुम्हारे शहर की फिज़ा ( Tumhare shehar ki fiza )   तुम्हारे शहर की अलग फिज़ा हैं प्यार तो जैसे बिका पड़ा है … हैं ये नीलामी अपने ही दिल की , जर्रे जर्रे पर फरेब छुपा पड़ा है … हर कोई राजा है अपने दिल का शतरंज दिल का यहां बिछा हुआ है ……

  • मस्ती | Masti

     मस्ती  ( Masti )   रहा नहीं वह दौर अब कि आकार पूछेंगे कुछ आपसे आप बैठे रहे यूं ही हो गए हैं वह घोड़े रेस के सलाह लेने की आदत नहीं देने के फितरत है उनकी पढ़ी होंगी आप किताबें वो माहिर हैं डिजिटल के सिमट रही खबर आपकी अखबार के पन्नों में हो…

  • वनिता सुरभि, पारिजात ललांत सी

    वनिता सुरभि,पारिजात ललांत सी   कोमल निर्मल सरस भाव, अंतर प्रवाह विमल सरिता । त्याग समर्पण प्रतिमूर्ति, अनंता अत्युत्तम कविता । सृजन उत्थान पथ पर, महिमा मंडित सुकांत सी । वनिता सुरभि, पारिजात ललांत सी ।। स्नेहगार ,दया उद्गम स्थल, अप्रतिम श्रृंगार सृष्टि का । पूजनीय कमनीय शील युत, नैतिक अवलंब दृष्टि का । उमा…

  • मैं हैरान हूं | Main Hairan Hoon

    मैं हैरान हूं ( Main Hairan Hoon ) मैं हैरान हूं, आखिर क्यों लोग? मौत का जिम्मेदार, बाबा को नहीं मान रहे , क्यों लोग मात्र , सेवादार और आयोजकों को, दोषी ठहरा रहे हैं। आखिर कौन सा डर , बाबा को दोषी मानने से , रोक रहा है । कहीं बाबा श्राप न देदे…

  • मुहूर्त | Muhurat par kavita

     मुहूर्त  ( Muhurat )   क्यों भागे मनवा व्यर्थ मुहूर्त के पीछे || 1.न जन्म मुहूर्त से हुआ, न मृत्यू होगी किसी मुहूर्त मे | फिर क्यो सारी जिन्दगी घूमें, शुभ मुहूर्त के चक्कर मे | क्या शुभ है क्या अशुभ, सब आधीन है प्रकृति सूत्र मे | फिर क्यों सारी जिन्दगी ढूंडे, खट्टापन मीठी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *