दूधवाला

दूधवाला | Kavita Doodhwala

दूधवाला

( Doodhwala )

घर-घर आता सुबह शाम,
ड्रम दूध के हाथों में थाम।

दरवाजे पर आवाज लगाता,
संग में लस्सी भी है लाता।

सुबह-सुबह जल्दी है उठता,
उठकर दूध इकठ्ठा करता।

साफ- सफाई रखता पूरी,
तोल न करता कभी अधूरी।

मिलावट से है कतराता,
दूध हमेशा शुद्ध ही लाता।

आंधी, वर्षा, सर्दी, गर्मी,
भूल सदा समय पर आता।

सही समय पर आता दर पर,
चाय बने तभी तो घर पर।

सबको भाता ये मतवाला,
नाम है इसका दूधवाला।

Dr. Satywan  Saurabh

डॉo सत्यवान सौरभ

कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,
333, परी वाटिका, कौशल्या भवन, बड़वा (सिवानी) भिवानी,
हरियाणा

यह भी पढ़ें :-

 

Similar Posts

  • इश्क़ जुगनू-सा | Ishq Jugnu sa

    इश्क़ जुगनू-सा ( Ishq Jugnu sa ) जीवन के अंधियारे तिमिर में तुम जुगनू की तरह टिमटिमाये पल भर-प्रेम का दीवा जलाकर फिर कुहासा छाये जलते-बुझते जुगनुओं-सा नेह तुम्हारा पलता है ना आता है ना जाता है बस हल्का-सा स्पंदन देता है। जुगनू जैसे– जलता-बुझता वैसा तुम्हारा प्रेम दिखता है और— वैसे ही तुम भी…

  • होकर उल्लू पर सवार

    होकर उल्लू पर सवार होकर उल्लू पर सवार ,चली लक्ष्मी हर घर-द्वार। यश, धन की करने बरसात,अनिल मंद स्वर गाए मल्हार । सोने का रथ,रजत पालकी,रथ पर हुए कुबेर सवार । ऋद्धि-सिद्धि व बुद्धि प्रदाता ,संग गणेश हैं , दीप आधार। मन भावन प्रिय लगे सुरुचिकर,दीपावली, धनतेरस त्यौहार। जीवन में शुभ-लाभ है छाया ,दीप जले…

  • भारत इंडिया | Bharat India

    भारत इंडिया ( Bharat India )    जाने भारत इंडिया शब्दों के, अंतस्थ का यथार्थ निज संविधान उल्लेखित नाम, इंडिया जो कि भारत है । पर इन शब्दों पर आजकल , गर्म थोड़ी सियासत है । भारत राजा भरत प्रतीक, इंडिया सिंधु घाटी भावार्थ । जाने भारत इंडिया शब्दों के, अंतस्थ का यथार्थ ।। एक…

  • शकुंतला | Poem on shakuntala

    शकुंतला ( Shakuntala )     गुमनाम हुआ इस तन से मन, बस ढूंढ रहा तुमको प्रियतम। चक्षु राह निहारे आ जाओ, निर्मोही बन गए क्यों प्रियतम।   क्या प्रीत छलावा था तेरा, या मुझमें ही कुछ दोष रहा। क्यों शकुंतला को त्याग दिया, यह यौवन काल हुआ प्रियतम।   क्यों भूल गए हे नाथ…

  • कविता में डूबा रहता हूं | Kavita mein

    कविता में डूबा रहता हूं ( Kavita mein dooba rahta hoon )    कविता में डूबा रहता हूं। छंदों की भाषा कहता हूं। भावों का सागर यूं उमड़े। सरिता बनकर बहता हूं। नव सृजन स्वप्न बुनता हूं शब्दों के मोती चुनता हूं। मनमंदिर में दीप जलता। वीणा की झंकार सुनता हूं। सौम्य शब्द सुधारस घोले।…

  • जीवन-भाग-2

    जीवन-भाग-2 हारना कब जितनाकब मौन रखना कबबोलना कब संतुलितहोंना कब विनम्रतापूर्वकपेश आना आदि – आदितब कहि जाकर हमइस जीवन रूपी नोकाको पार् पहुँचाने कीकोशिश कर सकते हैअतः हमनें आवेश मेंअपने आप को समनही रखा और अनियंत्रितहोकर बिना सोचें आक्रमकहोकर कुछ गलत सब्दोंका प्रयोग कर दिया तोइस जीवन रूपी नोका कोटूटने से वह डूबने से कोईभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *