Holiya me

फागुन संग- होली के रंग

होली को त्यौहार मनाने का हर प्रदेश-शहर और गाँव का अपना तरीका है। आज अपने शहर की होली याद कर रहा हूँ। मध्यप्रदेश के बीना शहर में होली का त्यौहार मनाने का अपना ही तरीका है।

यहाँ पर वैसे तो पांचों दिन होली खेली जाती है,परंतु रंग पंचमी के दिन की होली खेलने का अलग अंदाज होता है। सुबह से होली खेलना शुरू होता है। पुरुष,महिलाएं और लड़कियाँ लड़के सभी अपनी-अपनी टोली बनाकर बैंड-बाजों और ढोलक-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते २ बजे तक रंग की होली खेलते हैं।

फिर सारे हौयारे एक साथ मिलकर मूर्ख सम्मलेन का आयोजन करते हैं,और मूर्ख लोगों की झांकी को पूरे शहर में घुमा कर सम्मेलन होता है। इसमें एक से बढ़कर एक मूर्ख अपनी अपनी कविता-गीत-शायरी सभी को सुनाते हैं,और अपने-आपको सबसे बड़ा मूर्ख बताने की होड़ करते हैं। नगर के लोगों को उनके कार्य के अनुसार उपाधि-पद-शीर्षक देते हैं।

सभी जाति-धर्म और मजहब के लोग बिना किसी बुराई के ये त्यौहार बड़े प्रेम-भाव के साथ मनाते हैं। इस शहर की एक और विशेषता है कि,यहाँ पर हिन्दू,मुस्लिम,इसाई सभी लोग ये त्यौहार बड़े ही आनंद के साथ मनाते हैं,जो बहुत बड़ी मिसाल है। इस दिन पूरे शहर में सिर्फ एक ही काम चलता है और वो है ‘बुरा न मानो होली है।

’ वैसे तो बीना नगर अपने-आपमें काफी लोकप्रिय है,पर यहाँ का मूर्ख सम्मेलन,नवरात्रि में मारुति मंदिर का अखिल भारतीय कवि सम्मलेन,बाल मेला,कहकहों की रात आदि काफी प्रसिद्द है,साथ ही बीना का गणेश उत्सव भी काफी प्रसिद्द है।

अमन और शांति के साथ यहाँ पर सभी समुदाय के लोग बढ़-चढ़ कर हर त्यौहार में भाग्य लेते हैं। आज भले ही बीना की होली में शामिल नहीं हो पा रहा हूँ, परन्तु मैं सब यादों को होली के साथ महसूस कर रहा हूँ। भले ही मैं अपने शहर से दूर हूँ,पर उसकी यादें आज भी मेरे साथ हैं-

कभी हम वहां हुआ करते थे,
होली खेलते हुए अपनों के संग।
कितना स्नेह प्यार झलकता था,
एक-दूसरे के प्रति हम सभी का।
अब सिर्फ यादें बनकर हृदय में जिंदा है,
इस ऊँची-ऊँची और बिन बोलती इमारतों के शहर में।
जहाँ न कोई अपना है और न ही अपनेपन का,
दिल में स्नेह-प्यार और आत्मीयता है।
बस सुबह से शाम तक और रात से लेकर सुबह तक,
सिर्फ काम ही काम है।
बस बड़े शहरों में यही सब अब रह गया है,
इंसान एक पैसे कमाने की मशीन बन गया है॥
तीज त्यौहार सब भूल गया है।
अब तो यादों में वो जी रहा है।।

जय जिनेंद्र
संजय जैन “बीना” मुंबई

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • पत्थर तोड़कर पेट भरने वाले हाथ

    अरे दादा ….न जाने कितनी पीढ़ियों से हम यह काम करते आ रहें हैहमारी कितनी ही पिढीयों ने इन पत्थरों कि कठोरता को छेनी और हथौडीं कि मार दे देकर इन कठोर पत्थरों को आकार देने की कला को तराशा है। किसी पत्थर में चक्की तराशी जो कडक से कडक अनाज को पीसकर आटा बनाने…

  • अतुलित बल धामम्

    हनुमान जी महाराज अतुलित बलवान हैं। वे ऐसे बलशाली हैं जिसकी कोई तुलना न की जा सके। कई लोगों को लगता है कि हनुमान जी महाराज कैसे संपूर्ण पहाड़ को उखाड़ सकते हैं लेकिन शक्तिशाली, अखंड ब्रह्मचारी व्यक्ति के लिए सब कुछ संभव है। उसके लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है। आज का अक्सर…

  • पावन दिवस है दीपावली

    दीपावली का दिन बहुत ही पवन और पवित्र है। इस दिन हर जाती धर्म के लोग इस त्यौहार को अपने अपने तरीके और उत्साह के साथ मानते है। सभी का मानना है की दीप जलाकर सिर्फ खुशीयों को जाहिर करे और भाईचारे तथा स्नेह प्रेम की भवानाओं की ज्योत हर एक इन्सान के दिलमें और…

  • प्रेम : एक नाम, एक एहसास

    कुछ नाम होते हैं, जो सिर्फ पहचान नहीं होते, वो एक संपूर्ण भावना होते हैं। प्रेम—ये मेरा नाम है, पर इससे भी ज़्यादा, ये मेरी आत्मा का सबसे कोमल हिस्सा है। इस नाम में सिर्फ मैं नहीं हूँ, इसमें वो हर स्पर्श, हर इंतज़ार, हर टूटन और हर जुड़ाव भी है… जिसे मैंने जिया है,…

  • पारिवारिक की आवश्यकता क्यों 

                   समाज देवता का  युवा उपहार-परिवार समझा जाता है कि उत्तरदायित्वों से मुक्त रहते हुए यदि एकाकी जीवन व्यतीत किया जाय तो वह परिवार बसाकर, उसकी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए व्यस्त, परेशान व चिन्तित रहने की अपेक्षा अधिक सुखप्रद होता है। परेशानियाँ और चिंताएँ निश्चित ही मनुष्य को दुःखी बनाती हैं, समस्याओं और…

  • कबीर जन्मोत्सव विशेष

    कबीर दास जी का जन्म वर्ग जाती के सूत्रपात या उत्कर्ष काल में नहीं हुआ था!कबीर दास जी सन 1398 में बालक रूप में लहरतारा तालाब पर पाए गए थे तत्कालीन समय तैमूर लंग कि क्रूरता से भारत वर्ष त्रस्त ससंकित भयाक्रांत था और भरतीय समाज अपनी रक्षा कि आस में दर बदर भटक रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *