Gane do

आज जी भर के गाने दो | Gane do

आज जी भर के गाने दो

( Aaj ji bhar ke gane do )

 

है कल का क्या विश्वास समय का
साथ निभाने दो।
आज जी भर के गाने दो।

क्षण क्षण बदल रहा है किस क्षण,
क्या होगा क्या जाने,
पल पल में परिवर्तन होता,
प्रकृति बदलती बाने,

अंतर का आवेग निकल कर
बाहर आने दो।
आज जी भर के गाने दो।

गंध लुटाते सुमन आज जो,
वे मुरझायेंगे,
जो प्रयाण कर गये पथिक,
वे फिर लौट न आयेंगे,

जो कुछ भी मिल रहा आज,
उसको तो पाने दो।
आज जी भर के गाने दो।

इन्द्रधनुष है आज जहाॅ पर,
कल झंझायें होंगी,
मनचाहा कर पाने में,
कितनी बाधायें होंगी,

भावों के निर्झर में कुछ पल
और नहाने दो।
आज जी भर के गाने दो।

sushil bajpai

सुशील चन्द्र बाजपेयी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/hindi-poem-basant/

Similar Posts

  • काली जुल्फे | Poem Kali Julfe

    काली जुल्फे ( Kali julfe )    काली जुल्फे काली लटाएं उमड़ आ रही हो घटाएं काले केश मेघ से छाये बादलों में चांद छुप जाए गोरा बदन गाल गुलाबी काली जुल्फे लगे शराबी मदहोशी देख छा जाए गौर वर्ण जादू कर जाए नैना ज्यो लगे तीर कटार जुल्फें करे फिर भी वार दीवाने डूब…

  • ऐ चीन ! तुझे न छोड़ेंगे | China par kavita

    ऐ चीन ! तुझे न छोड़ेंगे ***** बदला लेंगे हम, छोड़ेंगे न हम। भूले हैं न हम, भूलेंगे न हम। खायी है कसम, तोड़ेंगे गर्दन। करेंगे मानमर्दन , प्रतिशोध लेंगे हम। याद है ! बात उस रात की, छिपकर किए घात की। गलवान घाटी की ! आदत ही है तुम्हारी जाति की। गीदड़ सा करते…

  • 75 वां गणतंत्र दिवस | 75th Republic Day

    75 वां गणतंत्र दिवस   गणतंत्र दिवस की वैला पर आत्मा का “प्रदीप” जला ले ।।ध्रुव॥ गणतंत्र दिवस पर्व पर मन का भार मिटा ले । सदा सहजता से जीकर जीने का सार निकाल ले । हम स्वयं अपने भाग्य विधाता सुख दुःख के निर्माता । हम अपने त्राणों से हमारी स्वयं की शरण के…

  • क्या हम आजाद हैं | Kya Hum Azad Hain

    क्या हम आजाद हैं कहने को आज़ाद तो कहलाते हैं, पर आज़ाद रह नहीं पाते हैं। कोई गुलाम जातिवाद का, कोई राजनीति के गुलाम बन जाते हैं। साम्प्रदायिकता और दलों के फेर में, बंधकर हम रह जाते हैं। अन्याय और अत्याचार सह सहकर, यूं ही घुटकर रह जाते हैं। आज भी देश में दहेज प्रथा,…

  • एडोल्फ हिटलर | Adolf Hitler

    एडोल्फ हिटलर ( Adolf Hitler ) प्रेम की प्यास में व्याकुल एक नवयुवक ऑस्ट्रिया की गलियों में घूमा करता। काश कोई तरुणी उसके दर्द को समझ पाती और करती प्रेम तो वह महान खून का प्यासा ना बनता तानाशाह। प्रेम की व्याकुलता लाती विछिप्तता उसी व्याकुलता में एक दिन अपनी प्रेयसी की याद को सीने…

  • अन्तर्द्वन्द्व | Antardwand Kavita

    अन्तर्द्वन्द्व ( Antardwand )   मन जब अन्तर्द्वन्द से घिर जाये, तब हार न जायें जीवन में। हार न जायें जीवन में। कोयल सी वाणी जब कौए की भाँति कानों को चुभ जाये, हृदय की विदीर्णता पर जब कोई लेप न लगाये। टूटती आस जब बचाने को कोई हाथ पंख ना बन पाये, सफलता की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *