Geet akhiyan lad gayi

अखियां लड़ गई | Geet akhiyan lad gayi

अखियां लड़ गई

( Akhiyan lad gayi )

 

अखियां लड़ गई भरे बजार दिल को करार आया।
उनको देखा पहली बार दिल को मेरे प्यार आया।
अखियां लड़ गई भरे बजार…

 

मस्तानी चाल दीवानी मिल गई सपनों की रानी।
महकी जीवन की बगिया प्यार की नई कहानी।

मनमौजी मन ले हिलोरे नए तराने उमड़ रहे।
बरस रही प्रेम की धारा मेघ सुहाने घूमड रहे।

आ गए वो जिंदगी में चाहतों का गुब्बारा आया।
मनमयूरा झूम के नाचे प्यार आया प्यार आया।
अखियां लड़ गई भरे बजार…

 

दिल हो गया दीवाना मेरा आंखें झील सी लहराई।
धड़का दिल यह बार-बार उनकी देख अंगड़ाई।

उनकी अदा लुभाती दिल में प्रेम ज्योत जगाती।
जले ज्यों दीया और बाती गीत सदा प्रेम के गाती।

लगे धुन प्यारी मुरली तान मौसम मदमस्त छाया।
दिल की धड़कनों में प्यार भरा खुमार आया।
अखियां लड़ गई भरे बजार…

 

महफ़िल महक जाए दिलदार हो उनका दीदार।
दिलों में बसे प्रेम अपार कुदरत भी करती श्रंगार।

साज थिरक गए सारे संगीत फूट पड़ा दिल से।
लबों ने गीत जो गाए लगा सदियों से हम मिलते।

आज उनकी आहट से मन को चैन बहुत आया।
उनको देखा बार-बार फिर भी दिल ना भर पाया।
अखियां लड़ गई भरे बजार…

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/poem-chand-phir-nikla/

Similar Posts

  • व्यवहार | Vyavhar

    व्यवहार ( Vyavhar )   आपका व्यवहार ही करता है निर्माण आपके चरित्र का डिग्रियां और ओहदे तो केवल आपकी पहचान भर ही कराते हैं व्यावहारिकता को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होती उसे तो आपके संस्कार ही प्रमाणित करते हैं और वे केवल आपको ही नहीं बल्कि आपके खानदान की गुणवत्ता के भी…

  • मधुर-मधुर मेरे दीपक जल

    मधुर-मधुर मेरे दीपक जल नभ,जल और धरित्री का, अंधियारा छट जाएसदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । पुनि स्नेहिल गंगा पर्वत शिलाओं से निकल जाए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । कभी भटकाव ना किसी की जिन्दगी में आए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । सत्य-न्याय की हवा, जल,थल,नभ में फैल जाए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे…

  • सविता जी की कविताएँ | Savita Hindi Poetry

    पुरानी तस्वीर कुछ तस्वीरें पुरानी सी है। बीते दिनों की आखिरी निशानी सी है। पुराने होकर भी कुछ किस्से पुराने नहीं लगते। अंजान होकर भी कुछ लोग अनजाने नहीं लगते। यूं तो अक्सर हम आगे बढ़ जाते हैं वक्त के साथ । फिर भी कुछ लम्हे वहीं ठहर जाते हैं अपनों के पास। कभी-कभी लगता…

  • सुहाना यह सफर | Kavita suhaana yah safar

    सुहाना यह सफर ( Suhaana yah safar )     सुहाना यह सफर प्यारा उमंगों की जरूरत है। हौसला लेकर चलो प्यारे जिंदगी खूबसूरत है।।   बजती चैन की बंशी सुंदर हो मोहक नजारे जहां। खिलते फूलों की वादियां दिलों में खूबसूरत है।।   आंधी तूफानों का क्या आए और चले जाएं। अनुभवों की डगर…

  • जय हिंद , जय हिंदी , जय भारत | Kavita jai Hind jai Hindi

    जय हिंद , जय हिंदी , जय भारत ( Jai Hind, Jai Hindi, Jai Bharat )    हिंदी भारत देश की जनता की आवाज हो रहे शासन के पूरे हिंदी में सब काज ।। आओ साहित्य से करे राज्यभाषा का प्रचार जगत हिंदी बोल रहा अपने स्वर में आज ।। प्रेम ,प्रीत भरा हिंदी में…

  • हिन्दी कविता बेटी | Poem by Sumit

    “बेटी” नील गगन को छूना चाहती हूँ, आसमान में उड़ना चाहती हूँ, माँ मुझे भी दुनिया में ले आ मैं भी तो जीना चाहती हूँ । मुझे भी खूब पढ़ने दे माँ, मैं आगे बढ़ना चाहती हूँ। भ्रूण हत्या है एक महा पाप, सबको समझाना चाहती हूँ। सब कर सकती है बेटी भी, जमाने को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *