Geet jeevan ki rahen

जीवन की राहें | Geet jeevan ki rahen

जीवन की राहें!

( Jeevan ki rahen ) 

 

आंसू से लथपथ हैं जीवन की राहें,
हिम्मत से अपना जहां हम बसाएँ।

 

कोरोना ने ऐसी मौतें बरसाई,
लाशों पऱ लाशें जो उसने सजाई।
ऐसे में दिल को कहाँ तक लगाएँ,
हिम्मत से अपना जहां हम बसाएँ।…आंसू से..

 

उजड़े हैं घर कितने, उजड़ा चमन ये,
जख्मों को सुलगाए निशिदिन अगन ये।
जीने की आशा फिर कैसे जुटाएँ,
हिम्मत से अपना जहां हम बसाएँ।…आंसू से…

 

चेहरे पऱ छाई है सबके उदासी,
मुंबई हो दिल्ली या चाहे वो काशी।
ख्वाबों की बस्ती को कैसे सजाएँ,
हिम्मत से अपना जहां हम बसाएँ।….आंसू से….

 

तूफ़ाँ से डरकर कहाँ कोई रुकता,
तूफ़ाँ के आगे कहाँ कोई झुकता।
ख्यालों में क्यों रोज मातम मनाएँ,
हिम्मत से अपना जहां हम बसाएँ।….आंसू से….

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

नौसेना दिवस | Poem in Hindi on Nausena Divas

 

Similar Posts

  • यह आग अभी

    यह आग अभी यह आग अभी तक जलती है ,मेरे आलिंगन में।स्वर मिला सका न कभी कोई ,श्वासों के क्रंदन में ।। जब छुई किसी ने अनायास ,भावुक मन की रेखा ।दृग-मधुपों ने खुलता स्वप्नों, का शीशमहल देखा।खिल उठे पुष्प कब पता नहीं ,सारे ही मधुवन में।।यह आग अभी—- दीपक कोई कब बन पाया ,साथी…

  • सोचा कोई गीत लिखूंगी | Poem Socha koi Geet Likhungi

    सोचा कोई गीत लिखूंगी ( Socha koi geet likhungi )    सोचा कोई गीत लिखूंगी फिर से आज अतीत लिखूंगी। निश्चल भाव समर्पित मन हो ऐसी कोई प्रीत लिखूंगी स्वर्णिम भोर सुहानी रातें वह मधुसिक्त रसीली बातें दंभ और अभिमान नहीं था होती खुशियों की बरसातें ऋतुओं सा परिवर्तित कैसे हुआ वही मनमीत लिखूंगी। सोचा…

  • भगवत दर्शन तुम्हें कराएँ

    भगवत दर्शन तुम्हें कराएँ भेद भाव के पथ को त्यागेंचलो चलें हम कुंभ नहाएँ ।संत जनों का पुण्य समागम,भगवत दर्शन तुम्हें कराएँ ।। गंगा यमुना सरस्वती सेसारे जग की प्रीति पुरानी ।रात लगे रानी दिन राजाशुभ संगम की अमर कहानी।। सत्य सनातन भारत की जयसंस्कृति अपनी तुम्हें दिखाएँ ।चलो चले हम कुंभ नहाएँ ।। साधु…

  • काफिले में भी सफर तन्हा | Safar Tanha

    काफिले में भी सफर तन्हा ( Kafile mein bhi safar tanha )    रोज सजती है महफिले जहां, रोज कारवां चलता है। रोज कलम करतब दिखाती, शब्दों का मेला लगता है। काफिले में भी हो सफर तन्हा, कलमकार रह जाता है। एक आह दिल से निकले, गजरा गीतों का हो जाता है। काफिले में भी…

  • मैं अकेला थोड़ी हूँ | Main Akela

    मैं अकेला थोड़ी हूँ  ( Main akela thodi hoon )   अन्धड़ों से भिड़ सके जो और भी सागर में हैं। मैं अकेला थोड़ी हूँ।। कुंद इन्दु रजत प्रभामय कामिनी सुरपुर हला सी। कोमलांगी पुष्पबाला हृदय रमणी चंचला सी। मैं भ्रमर हूँ इस कली का सोचकर सपने सजाये। कुछ दिनों पश्चात भ्रम टूटा तभी जब…

  • जलाना एक दीपक

    जलाना एक दीपक ( माधव मालती छंदाधारित गीत ) देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपकफेर कूची द्वेष पर तुम जगमगाना एक दीपक। घर तुम्हारा रौशनी से झिलमिलाता ठीक है येपर्व खुशियों के मनाता गीत गाता ठीक है येद्वार अंधेरा पड़ोसी का अगर है व्यर्थ है सबसामने कोई विकल तो हर्ष का कुछ अर्थ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *