Poem in Hindi on nausena divas

नौसेना दिवस | Poem in Hindi on Nausena Divas

नौसेना दिवस !

( Nausena divas )

( 2 ) 

हिंद ह्रदय नित गर्वित,जांबाजों के शौर्य वंदन से

चार दिसंबर प्रेरणा पुंज,
सर्वत्र नौ सेना दिवस आह्लाद ।
नमन पाक युद्ध इकहत्तर उत्सर्ग,
अहम हिंद विजित संवाद ।
सप्तम सर्वश्रेष्ठ नौ सेना छवि,
परमता विजय भव मंत्र मंचन से ।
हिंद ह्रदय नित गर्वित,जांबाजों के शौर्य वंदन से ।।

तीन दिसंबर इकहत्तर पाक सेना,
भारत सीमा अकारण आक्रमण ।
रणनीतिक प्रत्युत्तर हिंद सेना,
धर ऑपरेशन ट्राइडेंट आवरण ।
सप्त दिन अनवरत संघर्ष,
अंत पाक फतह अभिनंदन से ।
हिंद ह्रदय नित गर्वित,जांबाजों के शौर्य वंदन से ।।

आई एन एस मिसाइल निरहाट,
वीर निपट शीर्ष योगदान ।
नेतृत्व एडमिरल एस एम नंदा,
अप्रतिम शूरता हिंदवी शान ।
अविस्मरणीय जीत राष्ट्र इतिहास,
वैश्विक छवि स्वर्णिम मंडन से ।
हिंद ह्रदय नित गर्वित,जांबाजों के शौर्य वंदन से ।

स्थापना कदम सत्रहवीं शताब्दी,
बिंब उन्नीस सौ चौंतीस रॉयल इंडियन ।
वर्तमान सामरिक श्रृंगार अनूप,
दक्षता तत्परता उपलब्धि उन्नयन ।
अनंत हार्दिक शुभकामनाएं नौ सेना,
उमंग उल्लास स्वाभिमान रक्षा स्पंदन से ।
हिंद ह्रदय नित गर्वित, जांबाजों के शौर्य वंदन से ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

 

( 1 ) 

नौसेना का गौरव हम गाएं रे! चलो झंडा फहरायें,

झंडा फहरायें और झंडा लहराएं,

माँ भारती की आरती उतारें रे! चलो झंडा फहरायें।

नौसेना का गौरव हम गाएं रे ! चलो झंडा फहरायें।

 

नेवी हमारी है प्राणों से प्यारी,

वीरता की सारी कहानी हमारी।

एक – एक करके बतायें रे! चलो, झंडा फहरायें।

नौसेना का गौरव हम गाएं रे! चलो झंडा फहरायें।

 

अमर शहीदों के पथ पे चलेंगे,

दुश्मन का सीना हम छलनी करेंगे।

इन लहरों का होंठ मुस्काये रे! चलो झंडा फहरायें।

नौसेना का गौरव हम गाएं रे! चलो झंडा फहरायें।

 

जागते रहेंगे, जगाते रहेंगे,

अरि के लहू से नहाते रहेंगे।

गुलशन की रौनक बढ़ायें रे! चलो झंडा फहरायें।

नौसेना का गौरव हम गाएं रे!चलो झंडा फहरायें।

 

हिन्द महासागर के हम रखवाले,

दुश्मन की लाशों पे हम चलनेवाले।

आन-बान-शान फिर दिखाएँ रे!चलो झंडा फहराये,

नौसेना का गौरव हम गाएं रे! चलो झंडा फहरायें।

 

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

जिन्दगी का गुलिस्तां | Poem on zindagi in Hindi

Similar Posts

  • ज़िन्दगी मुश्किल तो है

    ज़िन्दगी मुश्किल तो है ज़िन्दगी, मुश्किल तो है ।पर मुश्किल का ,कोई हल भी तो है ।सफ़र है बहुत लम्बा,पर कहीं मंज़िल तो है ।विघ्नों से ना डरा कर,बेख़ौफ़ सामना कर ।कर लेगा पार नौका,ना छोड़ना तू मौका ।हर मुश्किल दूर होगी,फिर सुख की सुबह होगी ।हां ज़िन्दगी कठिन है,पर ऐसा थोड़े दिन है ।यह…

  • लड़की | Ladki par kavita

    लड़की ( Ladki )   जन्म के समय लड़के और लड़की में फ़र्क नही होता, पर जन्म लेते ही ये समाज बाँट देता है उन्हें , बांट दिए जाते हैं उनके खिलौने, बाँट दी जाती हैं उनकी फरमाइशें, बाँट दिए जाते है उनके सपने , और यहीं से जन्म लेती है लड़की और जन्म लेती…

  • जिन्दगी पहलू नहीं पहेली है

    जिन्दगी पहलू नहीं पहेली है जिन्दगी परिणाम कम परीक्षा ज्यादा लेती है, खुशियों से खेलती बहुत, दुख ज्यादा देती है। इरादों पर बार बार चोट कर निराशा जगाती , जब हों हताश, निराशा में आशा उपजा देती है। कभी निहारती अपने को, कभी भूल जाती श्रृंगार करती हो बेखबर, प्रेम जगा देती है वक्तव्य कब…

  • धरती | Muktak dharti

    धरती ( Dharti )   धरा मुस्कुराई गगन मुस्कुराया। खिल गए चेहरे चमन हरसाया। बहती बहारों में खुशबू यू आई। धरती पर चांद उतरकर आया।   धरती अंबर चांद सितारे। हिल मिलकर रहते सारे। वीर तिलक करके माटी का। पूजे माता चरण तुम्हारे।   कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन नवलगढ़ जिला झुंझुनू ( राजस्थान ) यह…

  • कौन बुझाये | Kavita Kaun Bujhaye

    कौन बुझाये! ( Kaun bujhaye )    दुश्मन जो आग लगाए पानी उसे बुझाये, पानी ही आग लगाए उसे कौन बुझाये।   माना यौवन के आगे न चलता जोर किसी का, मीठी-मीठी नजरों से जब होता कत्ल किसी का।   कोई थाम के बाँह को छोड़े कोई दूजा पार लगाए, जब दूजा ही बाँह को…

  • राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस | Rashtriya Upbhokta Divas

    राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस ( Rashtriya upbhokta divas )    बाजारवाद पर अंकुश,उपभोक्ता संचेतना से सही कीमत उत्तम सामग्री सेवा, हर उपभोक्ता परम अधिकार । पटाक्षेप अवांछित भ्रामक बिंदु, वंदन वैध व्यापार व्यवहार । गुणवत्ता संग उचित मूल्य अहम, क्षतिपूर्ति प्रदत्त नियम अवहेलना से । बाजारवाद पर अंकुश,उपभोक्ता संचेतना से ।। हिंद राष्ट्र उपभोक्ता हित, संरक्षण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *