Log Aakhir

लोगआखिर क्यों आग लगाते हैं | Geet Log Aakhir

लोगआखिर क्यों आग लगाते हैं

( Log Aakhir Kyon Aag Lagate Hain )

 

लोग आखिर क्यों आग लगाते हैं
फिर मदद के लिए सामने आते हैंं।

मैंने देखा है उन्हें चौराहे पर रोते
जिनका जला है घर आंँखें भिगोते
ऐसे वैसे और झूठे भी समझाते है।
लोग आखिर क्यों आग लगाते हैं।।

मजहब की जो बातें ये चलती है
घर में विधवा भी तो बिलखती है
मांग के सिंदूर जिनके मिटाते हैं।
लोग आखिर क्यों आग लगाते हैं।।

फल की दुकानें धुआं धुआं जली
हँसते रहे वहीं कपटी और छली
आग तो बुझती लेकिन फैलाते हैं।
लोग आखिर क्यों आग लगाते हैं।।

Vidyashankar vidyarthi

विद्या शंकर विद्यार्थी
रामगढ़, झारखण्ड

यह भी पढ़ें :-

इन अँखियों को समझाओ तो | In Ankhiyon ko

Similar Posts

  • Diwali ka Geet | घर घर दीप जले दिवाली

    घर घर दीप जले दिवाली ( Ghar ghar deep jale diwali )    हम भाईचारा प्रेम बढ़ाएं, बढ़ती सद्भावो की धारा। आओ दीप जलाएं मिलके, पावन त्यौहार हमारा। घर घर दीप जले दिवाली, जगमग कोना कोना। हिल मिल हम त्योंहार मनाएं, बांटें प्रेम सलोना। जगमग कोना कोना आओ सजाएं मनमंदिर को, नव विचार मन धारे।…

  • बहक जाने दो | Bahek Jane do

    बहक जाने दो ( Bahek jane do )   आखरी वक्त है अब मुझको, बहक जाने दो। ना खुद को रोको अपनी, महक को आने दो। ना ये गुनाह कोई, ख्वांहिशों की मंजिल है, शेर के दिल से दिल मिला लो, धडक जाने दो। आखिरी वक्त है… नजर मिली है खुदा से, लबों को मिलने…

  • मत पूछो हाल फकीरों के | Mat Pucho haal Phakiron ke

    मत पूछो हाल फकीरों के ( Mat pucho haal phakiron ke )    किस्मत रेखा तकदीरो के, भाग्य की चंद लकीरों के। कल क्या होगा वो रब जाने, मत पूछो हाल फकीरों के। मत पूछो हाल फकीरों के अलबेला मनमौजी बाबा, अपनी धुन में रमता जाता। हाथों में लेकर इकतारा, जीवन का अनुराग सुनाता। समय…

  • आजा अंजनी का लाला | Geet AaJa Anjani ka Lala

    आजा अंजनी का लाला   हे पवन पुत्र हनुमान आजा, अंजनी का लाला। रामदुलारे कष्ट मिटा जा, हे वीर बजरंग बाला। आजा अंजनी का लाला अष्ट सिद्धि नव निधि धारी, रोम रोम बसे राम। रामदूत संकट मोचन, बस राम नाम ही काम। स्वाहा स्वर्ण नगरी किन्हीं, रामभक्त मतवाला। सौ योजन सिंधु लांघ, माता का पता…

  • चेहरा तुम्हारा | Chehra Tumhara

    चेहरा तुम्हारा ( Chehra Tumhara ) बहुत ख़ूबसूरत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। ये गुस्ताख़ नज़रें,यह क़ातिल तबस्सुम।फिर उस पर तुम्हारा यह तर्ज़-ए-तकल्लुम।यक़ीं तुमको आए न आए यह सच है।सरापा क़यामत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। नहीं कोई गुल ऐसा दुनिया में दिलबर।नज़र तुम ही आते हो हर शय…

  • तेरी सुंगध को | Teri Sugandh ko

    तेरी सुंगध को ( Teri sugandh ko )   तेरी सुगंध को लालायित ,हर सुमन यहाँ अकुलाता है। अधरों पर मेरे नाम अगर ,तेरा जब-जब आ जाता है जब खिलते हैं सुधि के शतदल,जब उड़ता दृग-वन में आँचल । हर निशा अमावस की लगती ,हर दिवस बजी दुख की साँकल। यह प्रेम नगर का द्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *