ये गूंगी शाम

ये गूंगी शाम

ये गूंगी शाम

ये गुंगी शाम मेरे कानों में कुछ कहती है, तु है कहीं आसपास ये अहसास मुझे दिलाती है,
बेशक तू मुझे छोड़ गया, वादा अपना तोड़ गया,

किया था वादा तूने ता-उम्र साथ निभाने का, हर ग़म मेरा बांट कर मुझे खुशी के फूलों की लड़ियां दिखाने का,

दे गया तू ग़म उम्र-भर का, ले गया तू खुशियां सारी मेरी,
तुझको चाहा, तुझे पूजा, तेरी इबादत की बस यही ख़ता थी मेरी,

प्यार के बदले प्यार की ही तो चाहत की थी, एक सुहानी शाम की ही तो चाहत की थी,
दे गया तू मुझे तड़पती ये शाम, ये गुंगी और बहरी एक शाम,

जो ना तेरा संदेशा लाती है, ना मेरा पैग़ाम तुम तक पहुंचाती है,
मगर फिर भी ना जाने क्यों ये तेरे आसपास होने का अहसास दिलाती है।

प्रेम बजाज © ®
जगाधरी ( यमुनानगर )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • कृष्णा | Krishna par Kavita

    कृष्णा ( Krishna ) कारावास में जन्म लिए जो था उन्हीं का वंश कर्मों का फल भोगने को विवश था कृष्ण और कंश । बालापन में खूब खेलते करते थे खूब शरारत उम्र के साथ सीखाए करना रासलीला और महाभारत । राधा के पीछे खूब भागते वो था ना चरित्र हीन अदृश्य होकर लाज बचाए…

  • वैदिक शास्त्रों का सार | Vaidik Shastra

    वैदिक शास्त्रों का सार ( Vaidik shastro ka saar )    वैदिक शास्त्रों का सार समाहित पढ़ता देश सारा, १८ अध्याय एवं ७०० श्लोक से ग्रन्थ बना प्यारा। हर समस्याओं का उत्तर है श्रीमद्भागवत गीता में, मित्र बनकर श्री कृष्ण ने दिया अर्जुन को सहारा।। आत्मा ही परमात्मा जो सदैव ही होती अविनाशी, जिसका ना…

  • देखो, आई सांझ सुहानी

    देखो,आई सांझ सुहानी गगन अंतर सिंदूरी वर्ण, हरितिमा क्षितिज बिंदु । रवि मेघ क्रीडा मंचन, धरा आंचल विश्रांत सिंधु । निशि दुल्हन श्रृंगार आतुर , श्रम मुख दिवस कहानी । देखो,आई सांझ सुहानी ।। मंदिर पट संध्या आरती, मधुर स्वर घंटी घड़ियाल । हार्दिक आभार परम सत्ता, परिवेश उत्संग शुभता ढाल । परिवार संग हास्य…

  • दिव्य संत

    दिव्य संत ->नाम जपो बात मानलो,श्री राधा राधा ||1.प्रेम है आनंद है,श्री राधा कृष्णा संग हैं |तन-मन-धन-स्वांस,सब कुछ परमानंद हैं |लता-पता-रज-व्रज गलियां,वो स्वयं वृंदावन हैं |दिव्य अलौकिक संत महराज,नाम प्रेमानन्द है |->नाम जपो बात मानलो,श्री राधा राधा || 2.राधा कृष्णा-जन सेवा,यही उनकी पूंजी है |सबके मार्ग दर्शक हैं,प्रभु भक्ती की कुंज्जी है |कई वर्षों से…

  • कृष्ण ने लिया मनुज अवतार | Geet

    कृष्ण ने लिया मनुज अवतार ( Krishna ne liya manuj avtaar )   कारावास दिया बहना को, बढा कंस का अत्याचार। आठवां पुत्र मौत बनेगा, हो गया अब जीना दुश्वार। खुल गए सारे द्वार जेल के, सो गए सारे पहरेदार। दुष्ट कंस वध करने, कृष्ण ने लिया मनुज अवतार।   कृष्ण कंहैया नटवर नागर, तेरी…

  • वक्त के साथ | Waqt ke Sath

    वक्त के साथ ( Waqt ke sath )   अजीब सा चला है दौर आज का लोग तो पहले गम भी बांट लेते थे अब तो खुशियों मे भी शरीक होने का वक्त रहा नहीं बदल गया आशीष भी शुभ कामना का बदल गया सुबह शाम का सम्मान भी आया दौर गुड मॉर्निंग, गुड नाईट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *