Gulshan geet

गुलशन | Gulshan geet

गुलशन

( Gulshan )

 

 

गुल खिले गुलशन खिले खिलती चले बहार
महकती फिजायें सारी चमन हुआ गुलज़ार

 

दिल की हसीं वादियो में फूलों का डेरा है
खुशबूओं से भरा चमन है प्यार घनेरा है

 

बागों में बैठी कोयल तितलियां पंखों वाली
गुलशन सारा महकता फलों से लदी डाली

 

पेड़ों पे लताएं मोहक पुष्प भांति भांति के
मोगरा गुलाब चमेली केवड़ा रातरानी के

 

बगिया का कोना-कोना मंद मंद बयार है
सौरभ महकी महकी चले मधुर बहार है

 

मन मयूरा नाच उठता गुलिस्ता में प्यार का
झूम उठे तन मन सारा दीपों के त्यौहार सा

 

खिल जाए चेहरे सारे कुसुमित पुष्पवृंद से
गुलशन हो महफिले सारी मोहक छंद से

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

दिल ने पुकारा तुमको | Ghazal

Similar Posts

  • सुमन हिय के खिल गये | Geet

    सुमन हिय के खिल गये ( Suman hiye ke khil gaye )   मुस्कान लबों पर आए, सब मिल गीत गाए। खुशियों की बारिश में, हमको नहाना है। उर प्रेम भाव पले, आशाओं के दीप जगे। प्यार भरे दीप हमें, दिलों में जगाना है।   भाव उर में खिल उठे, सपने सुनहरे सजाना है। रौनक…

  • कल की खबर नहीं | Kal ki Khabar Nahi

    कल की खबर नहीं! ( Kal ki khabar nahin )    कल की खबर नहीं देख तू मेरे साथ चल, जिन्दगी की है डगर कठिन मेरे साथ चल। फिजाओं में घुली है आज चारों तरफ भांग, कल कोई फूल बिछाए न बिछाए साथ चल। जिन्दगी का सफर है देखो बहुत ही बड़ा, कल चराग़-ए-दिल जले…

  • नवरात्री के नौ दिवस | Navratri ke Nau Divas

    नवरात्रि के नौ दिवस ( Navratri ke nau divas ) नव दुर्गा नव रात्रे में माँ, तू नौ रूप में है दिखती।जन-जन की आस्था का बन केंद्र, सबके उर में है सजती।। नव रात्री के नौ दिवस माता, हम चरणों में माथ नवाते।रात रात भर कर जगराते, उर में भक्ति भाव उपजाते।। द्वितीय दिवस का…

  • hindi kavita -फिर वही बात!

    फिर वही बात! ( Phir Wahi Baat ) ***** फिर वही बात कर रही है वो, चाहता जिसे भुलाना मैं था वो। ले गई मुझे उस काल कोठरी में, जिसे बांध गांठ , टांग आया था गठरी में। जाने बात क्या हो गई है अचानक? बार बार उसे ही दुहरा रही है, मेरी इंद्रियां समझ…

  • दुःख होता है | Dukh hota hai

    दुःख होता है ( Dukh hota hai )     तेरे हंसने पर मैं भी हँसने लगता हूँ तेरे दुःख से मुझे भी दुःख होता है तेरे दुःखी होने पर भी मुझे दुःख होता है तेरे रोने पर मुझे भी रोना आता है।   पर, मैं तेरे साथ रो नहीं पाता हूँ…. इसका ग़म मुझे…

  • पुष्प | Pushp

    पुष्प ( Pushp )   टूट के डाल से जुदा हो गया फूल तो अपना नूर खो गया मुरझाया मगर खुशबू दे गया बिन कहे बहुत कुछ कह गया जिंदगी बस यूं ही तमाम होगी मुस्कुराया अलविदा हो गया नाम था अब बेनाम हो गया काम का अब बेकाम हो गया नियति का उसे भान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *