हम जीतेंगे...हम जरूर जीतेंगे

हर घर-घर में लगा तिरंगा

हर घर-घर में लगा तिरंगा

हर घर-घर में लगा तिरंगा,
डोले अपनी शान में,
हर दिल-दिल में बसा तिरंगा,
बोले अपने मान में,
देखो लाज तुम्हारी हूँ मैं,
रखना सदा ये ध्यान में,
हर घर-घर में लगा तिरंगा,
डोले अपनी शान में,

भारत माँ का वसन हूँ मैं,
ढँकता उसकी लाज,
देशभक्त के साहस का,
बनता मैं परवाज़,
देखो मुझको झोंक न देना,
नफ़रत के तूफ़ान में,
हर घर-घर में लगा तिरंगा,
डोले अपनी शान में,

भेद नहीं करता हूँ मैं,
क्या है मिट्टी की जात,
मुझको सारे मानव लगते,
हैं बालक की भाँति,
देखो मुझको भूल न जाना,
आपस के घमासान में,
हर घर-घर में लगा तिरंगा,
डोले अपनी शान में।

Abha Gupta

आभा गुप्ता
इंदौर (म. प्र.)

यह भी पढ़ें :-

नाग पंचमी | Poem Nag Panchami

Similar Posts

  • सुनो

    सुनो   तुम्हें हर बार #सोचना और- सोचते रहना #बदन में एक #सिहरन सी उठती है तुम्हें याद करके एक तो #शीत और- दूसरा तुम्हें #महसूस करना अक्सर #दर्द जगा जाता है…. #तन्हाइयां भी असमय घेर लेती है आकर उठते दर्द को ओर बढ़ा जाती है टूटता #बदन #बेहिसाब #बेसबब #अहसास करा जाता है बस……..

  • नहीं पचा पाओगे | Nahi Pacha Paoge

    नहीं पचा पाओगे ( Nahi pacha paoge )    हम क्या तार्किक या नास्तिक बुद्धि वाले या तुम्हारे पोंगापंथ की बखिया उधेड़ने वाले आतंकवादी लगते हैं तुम्हें नक्सलवादी या आईएसआईएस के उन्मादी ? ये तुम्हारा धर्म ये तुम्हारा मजहब ये तुम्हारा पंथ या ये तुम्हारे ईश्वर, पैगम्बर या गॉड या ये तुम्हारे मानवीय काले दिल…

  • ये धूप सी जिंदगी | Ye Dhoop si Zindagi

    ये धूप सी जिंदगी ( Ye dhoop si zindagi )    तपन सी भरी है ये धूप सी जिंदगी। लगन से हरी है ये रूप सी जिंदगी। वक्त के थपेड़े खा कलियों सी मुस्काती। आनंद के पल जीये मोतियों सी जिंदगी। खुशियों से भरी है यह धूप सी जिंदगी। कभी खुशी कभी गम अनुपम जिंदगी।…

  • प्रेमपाश अनुबंधन | Kavita Prempash Anubandhan

    प्रेमपाश अनुबंधन ( Prempash anubandhan )    शरद गर्म वर्षा का आना, हेंमत शिशिर बसंत सुहाना। अलग रंग में रंगी प्रकृति, कैसा सुंदर जग का बंधन।। मानो प्रेमपाश अनुबंधन।। ऋतु बसंत को मदन कहां है, जन-जन में उल्लास बहा है। बाग बगीचे सब हरषाए, नव पल्लव में मोद भरा है। मन मधुकर सम है स्पंदन।…

  • भुजंग हुआ बदनाम व्यर्थ ही | Kavita Bhujang hua Badnam

    भुजंग हुआ बदनाम व्यर्थ ही ( Bhujang hua badnam vyarth hi )    भुजंग हुआ बदनाम व्यर्थ ही अजगर पाले बैठे हैं। जहर उगल रहा है आदमी घट नाग काले बैठे हैं। छल छद्मो की भाषा बोले नैन आग बरसते अंगारे। वाणी के छोड़े तीर विषैले मन ईर्ष्या द्वेष भरे सारे। सर्पों का सारा विष…

  • नवरात्रि (दिकु के इंतज़ार में)

    नवरात्रि (दिकु के इंतज़ार में) तेरे चरणों में माँ, सारा जहाँ झुका है,तेरी ममता से जीवन, हर खुशी से भरा है।अब तेरे आशीर्वाद से, हर दुख दूर करा दे,और कुछ नहीं चाहिए माँ, मेरी बस यही बिगड़ी बना दे। नवरात्रि की हर रात, चलती है माँ तेरे नाम पर,दिकु का इंतजार है, इस दिल के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *