सावन मास | Kavita Sawan Maas

सावन मास

( Sawan Maas )

सावन के मास में वो,
शिवजी पर जल ढारत है।

बेल पत्ती और फूलों से,
पूजा नित्यदिन करती हैं।

मनोकामना पूरी कर दो,
सावन के इस महीने में।

मिलवा दो प्रभु अब मुझे,
उस जीवन साथी से।

जिसके सपने देख रही,
मानो कितने वर्षों से।

अब की बार खाली न जाये,
सावन का ये महीना जी।

ब्याह कर दो मेरा उससे,
सपने जिसके में देख रही।

सुनो प्रार्थना मेरी शिवजी ,
कर दो कल्याण मेरा ।

सावन का ये पवित्र मास,
बन जाये मेरे जीवन का आधार।।

Sanjay Jain Bina

जय जिनेंद्र
संजय जैन “बीना” मुंबई

यह भी पढ़ें :-

सावन महिना भाता है | Sawan Mahina Bhata Hai

Similar Posts

  • जाऊँ क्यों मैं घूमने

    जाऊँ क्यों मैं घूमने ( कुण्डलिया ) जाऊँ क्यों मैं घूमने, सारे तीरथ धाम।कण-कण में हैं जब बसे, मेरे प्रभु श्री राम। मेरे प्रभु श्री राम, बहुत हैं मन के भोले।खाये जूठे बेर, बिना शबरी से बोले। सच्ची हो जो प्रीत, हृदय में तुमको पाऊँ।तुम्हें ढूंढने और, कहीं मैं क्यों कर जाऊँ। डाॅ ममता सिंहमुरादाबाद…

  • पश्चाताप | Poem paschatap

    पश्चाताप ( Paschatap )   पश्चाताप सम्राट अशोक किया, कलिंग युद्ध बाद। भीषण नरसंहार हुआ, उन्नति मूल्य हो गये बर्बाद।   राम को बनवास भेज, दशरथ ने किया परिताप। राम राम रटते मर गए, हुआ पुत्र वियोग संताप।   पछतावा फिर होता जब, चिड़िया चुग जाये खेत। सोना उगले धरती मांँ, मोती निपजे ठंडी बालू…

  • आओ गोरी खेले होली | Khelen Holi

    आओ गोरी खेले होली ( Aao Gori Khelen Holi )   आओ गोरी होली खेले फागुन का महीना आया। मदमाता मधुमास मोहक प्यार भरा मौसम छाया। रस रंग अबीर उड़े भरकर पिचकारी रंग लगाएं। प्रीत भरे तराने मनभावन फागुन की फुहार गाए। लाल गुलाल गाल लगाए नाचे झूमे हम मुस्काए। होली आई होली आई घर…

  • बड़े लोग | Kavita bade log

    बड़े लोग ( Bade log )   मैं बहुत बड़ी कवियत्री हूँ ऐसा उसने मुझसे कहा एक दिन कवि सम्मेलन में मुझे भी साथ ले चलो कहां बहुत बड़ा कवि सम्मेलन है ऐसा उसने प्रत्युत्तर में कहा वहां बहुत बड़े बड़े आते हैं छोटे लोगों की वहाँ पूछ नहीं लिखती तो मैं भी थी थोड़ा…

  • महात्मा गांधी के महाप्रयाण दिवस

    महात्मा गांधी के महाप्रयाण दिवस अहिंसा को हम जीवन में लाए ।प्रभु को भीतर घट में बसा लें ।मोक्ष की और कदम बढ़ाये ।सद्ज्ञान की रोशनी जगा लें ।आत्मा के अज्ञान को हटायें ।क्रोध , मान , माया ,लोभ को छोड़े ।सबसे मैत्री , प्रेमभाव जगा लें ।जीवन की सौरभ को हम महकायें ।होनी को…

  • भारत की वर्तमान दुर्दशा

    भारत की वर्तमान दुर्दशा बेरोज़गारी के अंधकार में,भटक रहे हैं युवा इस द्वार में।सपने सब कागज़ हो गए,संघर्ष के पल और गहरे हो गए। महंगाई की आग बढ़ी,हर घर की थाली सूनी पड़ी।रोटी के लिए मेहनत हार गई,सुकून की नींद अब दूर हो गई। नेताओं का गिरता स्तर,वादे बनते जुमलों का सफर।चुनावी भाषण झूठे निकले,जनता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *