Pita ek kalpavriksha

पिता – एक कल्पवृक्ष | Pita ek kalpavriksha

पिता – एक कल्पवृक्ष

( Pita ek kalpavriksha ) 

 

अपनी कलम से छोटा सा साहस मैंने भी किया है,
पिता पर कुछ लिखने का प्रयास मैंने भी किया है।

घने वृक्ष के समान पिता होते हैं,
जिनके साये में परिवार पलते है ,
सूरज का होते है वो ऐसा प्रकाश
गम के काले बादलों को मिटा देते है ।

मौजुदगी में उनकी सभी महफूज़ होते है,
किसी भी मुसीबत में पिता ही याद आते हैं,
माँ के साथ प्यार भरा संसार बसाकर
परिवार में अपना फर्ज बखूबी निभाते हैं ।

खुद भले सादगी से रहते है,
बच्चों को अप-टू-डेट रखते हैं,
पिता ही सभी का परिवार में
हर बात का ध्यान रखते हैं।

बेइंतहा मोहब्बत करते हैं,
लेकिन कभी नहीं बताते हैं,
करते हैं उतना ही प्यार पापा भी
बस माँ की तरह नहीं जताते हैं।

जोड़कर जमा पूंजी आशियाना बनाते हैं
बच्चों को अपने पैरों पर खड़ा करते हैं,
परिवार में ख्वाहिशे सबकी करने के पूरी
पिता दिन रात जी तोड़ मेहनत करते हैं ।

चेहरे पर ओज, मन में विश्वास रखते हैं,
हालात का सामना करने का साहस रखते है,
होठों पर रख के हरदम मीठी मुस्कान
हर समस्या को पिता सुलझाते है ।

अपने इसी अंदाज से आत्मविश्वास बढ़ाते है,
मुशकिलाें का सामना करना सिखाते है ,
पथ में आये चाहे अड़चने कितनी ही
हरदम आगे बढ़ते रहना हमें बताते है।

 

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

यह भी पढ़ें :-

बाल गणेश | Poem Bal Ganesh

Similar Posts

  • उम्मीद के चिराग

    उम्मीद के चिराग ***** उम्मीद के चिराग जलाए रखिए, मन-मानस में सदैव संजोए रखिए। लाएगी सुंदर सुखद खबर शीघ्र- ना होईए अधीर; बदल देगी पल में बिगड़ी हुई तकदीर। उम्मीद का चिराग- आशा है , किरण है , सपना है, इसकी ताक में सदा रहना है। देखें कब यह जलता है? आपका किया हुआ कैसे…

  • तिरंगा | Tiranga par Kavita

    तिरंगा! ( Tiranga )    आजादी की कोख से निकला तिरंगा, प्राणों से प्यारा है हमको तिरंगा। बीज आजादी का देखो ये बोया, हम सबकी आँखों का तारा तिरंगा। बलिदानियों का खून इसमें समाया, इंकलाबी राह भी सजाया तिरंगा। क्रांति और शांति का देता है संदेश, जवानी लुटाना सिखाया तिरंगा। जवान-किसान का सबका दुलारा, मर…

  • चाभी | Kavita Chabhi

    चाभी ( Chabhi ) कौन कहता है ताले नहीं खुलते केन कहता है रास्ते नहीं मिलते चाभी खोजकर तो ज़रा देखिये तहखाने मे उतरकर तो देखिये हर चीज है मुहैया आपकी खातिर हर ताज के सिक्के बरामद होंगे कौन सी राजशाही चाहिए आपको आपके पुरे हर मुराद होंगे कम नहीं कुदरत के खजाने में आपको…

  • मेहनत से सब कुछ पा सकते हैं | Mehnat kavita

    मेहनत से सब कुछ पा सकते हैं ( Mehnat se sab kuchh pa sakte hain )    हर्ष खुशी मौज मिल जाये जीवन में आनंद आ सकते हैं पग पग खुशियां बरसे मेहनत से सब कुछ पा सकते हैं जीवन में आनंद आ सकते हैं   जो तूफान से टकराते है हौसलों से बढ़ते जाते…

  • बेचना है तो नभ को बेच धरा को रहने दे | Kavita Bechna Hai to

    बेचना है तो नभ को बेच धरा को रहने दे   बेचना है तो नभ को बेच धरा को रहने दे नदी को रहने दे और किनारा को रहने दे मछुआरे मछलियांँ पकड़ कर जी लेते हैं रूखी – सूखी रोटियांँ सहारा को रहने दे सड़क पर दौड़ लेती है तेरी नयी गाड़ियांँ एक मेरी…

  • चुनाव

    चुनाव सही व्यक्ति को – – – – – – ज्यों ज्यों चुनाव आ रहे हैं।नेताजी लाड़ जता रहे हैं। जातिवाद की दुहाई दे रहे ।खुद चरित्र की सफाई दे रहे । वाणी में मधु घुल गया है।ओठों पै गुलाब खिल गया है। दुखती रगें पहचानते हैं।कैसे संतुष्ट करें जानते हैं ? मर्यादाऐं तोड़ रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *