Maa ki yaad

माँ बहुत याद आती है

माँ बहुत याद आती है

तेरी गोद, तेरी लोरियां,
बहुत याद आती है,
बरसों बीत गए हैं माँ,
सुकून की नींद ना आती है।
मेरी चोट पर आंसू तेरे बहते,
वो बाहें याद आती है,
तेरा आंचल याद आता है माँ,
जब आंखें नम हो जाती हैं।
गिरने से पहले संभाल लेती मुझको,
वो परवाह याद आती है,
तेरा साथ याद आता है माँ,
जब उलझनें बढ़ती जाती है।
तेरा आशीर्वाद साथ है मेरे,
ये सोचकर हिम्मत बढ़ जाती है,
लेकिन
“माँ” नाम से किसे पुकारू माँ,
घर की रौनक “माँ” शब्द से ही आती है।

Puja Rakesh

पूजा राकेश जोशी
बीकानेर, राजस्थान।

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/yogesh-hindi-poetry/

 

Similar Posts

  • नव वर्ष का आगमन

    नव वर्ष का आगमन नव वर्ष का आगमन, बीते का अवसान।इस मिश्रित बेला में, देता हूँ यह पैगाम।। हुआ साल पुराना, वर्ष नया आएगा।बीते दिनों का, लेखा-जोखा पाएगा।। हर्ष-उल्लास के, अक्सर कई पल पाए।एक नहीं अनेक, दुखद प्रसंग भी आए।। जाने-अनजाने, अवसर भी रहे होते।कुछ को पाया हमने, बाकी रहे खोते।। रख विषाद साल पूरे,…

  • साइकिल की सवारी | Cycle ki Sawari

    साइकिल की सवारी ( Cycle ki sawari )    स्वस्थ रहना है तो प्यारे लो साइकिल चलाओ। तंदुरुस्ती का राज अनोखा जीवन में अपनाओ। साइकिल की करें सवारी प्रदूषण ना हो भारी। हाथ पांव में जान हो सब सांसे बुलंद हो हमारी। तन हो चंगा मन पावन हो चुस्ती फुर्ती का है राज। सुबह-सुबह साइकिल…

  • पैरों की पायल | Kavita Pairon ki Payal

    पैरों की पायल ( Pairon ki Payal ) तेरे पैरों की पायल मुझे, दिन रात सताती है ! घुँघरू की लगा ठुमका, फिर मुझे बुलाती है !! सुनने पर बढ़ती बेचैनी, बिन सुने चैन नहीं आती ! प्रतिपल बढ़ती बेचैनी, चैन नहीं दे पाती !! रातों की निंद मेरी, लेकर उड़ जाती है ! चाहत…

  • दबी कुचली हुई कलम | Dabi Kuchli hui Kalam

    दबी कुचली हुई कलम ( Dabi kuchli hui kalam )   दबी कुचली हुई कलम, कभी असर दिखा देगी। पीर गर बना सैलाब, सिंहासन सारा हिला देगी। कलम का काम चलना है, मशाल बनकर जलना है। दर्द दुनिया का स्याही, कागज पे शब्दों में ढलना है। आहत जो कलम हुई, कभी खड़ा तूफान हो जाता।…

  • Love Kavita | मैं तेरा हो जाऊं

    मैं तेरा हो जाऊं ( Main Tera Ho Jaoon )   तेरी बाहों में सर रख कर सो जाऊँ; तेरे हंसी खाबों में फिर से खो जाऊँ ।   हम भी बड़े बेताब हैं तेरे दिल में रहने को, तू प्यार से बुला मुझे,मैं अंदर तभी तो आऊँ ।   तुझे हक़ से दुनिया वालों…

  • तिरंगा | Poem on Tiranga

    तिरंगा ( Tiranga )    फहर फ़हर फहराए तिरंगा भारत की शान बढ़ाए तिरंगा वतन का गौरव गान तिरंगा हम सबका अभिमान तिरंगा अमर शहीदों का बलिदान तिरंगा वीर सपूतों का स्वाभिमान तिरंगा वतन की आन बान शान तिरंगा जन गण मन का है जान तिरंगा राष्ट्र धर्म का मेरे सम्मान तिरंगा उज्वल भविष्य की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *