Kavita Ghar ki Izzat

घर की इज्जत बची रहे | Kavita Ghar ki Izzat

घर की इज्जत बची रहे

( Ghar ki izzat bachi rahe )

 

ज्यादा पाकर मैं इतराऊं,
कम से मनवा दुखी रहे।
दोनों की जाने दो भगवन,
घर की इज्जत बची रहे।।

घर आया भूखा ना जाए,
नहीं मांगने मैं जाऊं।
इतनी ताकत मुझको देना,
मेहनत करके ही खाऊं।।

अपने कर्मों पर इतराऊं,
पर सेवा में रूचि रहे।
दोनों की जाने दो भगवान,
घर की इज्जत बची रहे।।

द्वेष भाव से दूर रहूं मैं,
अहंकार ना आ पाए।
दीन दुखी जो आए दर पर,
झोली भरके ही जाए ।

अपना भाग लिखा जो खाए,
भागम भागी मची रहे।
दोनों की जाने दो भगवान,
घर की इज्जत बची रहे।।

खिले रोशनी आंगन मेरे,
काम देश के आऊं में।
जीवन बीते सुख में सारा,
मानव धर्म निभाऊं में।।

राही सत का बन जाऊं मैं,
पावन चादर बिछी रहे।।
दोनों की जाने दो भगवान,
घर की इज्जत बची रहे।।

जब भी मन हिचकोले खाए,
अपना रूप दिखा देना।
बीच भंवर में नैया डोले,
आकर पार लगा देना।।

जांगिड़ पथ को सुगम बनाना,
तेरी मेरी जची रहे।
दोनों की जाने दो भगवान,
घर की इज्जत बची रहे।।

 

कवि : सुरेश कुमार जांगिड़

नवलगढ़, जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

यह वक्त भी बीत जाएगा | Kavita Yah Waqt bhi Beet Jayega

 

 

 

Similar Posts

  • जाता हुआ दिसंबर | Kavita jata hua December

    जाता हुआ दिसंबर ( Jata hua December )   जाता हुआ ये दिसंबर देखो कुछ कह रहा है, बीते साल की स्मृतियों को , खुशियों संग विदा किया हैं।। आने वाले समय के भव्य , स्वागत के लिए तत्पर खड़ा मुख मंडल पर मुस्कान लिए, जाता हुआ ये दिसंबर कुछ कह रहा ।। आओ समेट…

  • विरह | Virah ke geet

    विरह ( Virah )   वो अपनी दुनिया में मगन है, भूल के मेरा प्यार। मैं अब भी उलझी हूँ उसमें, भूल के जग संसार।   याद नही शायद मैं उसको,ऋतु बदला हर बार। विरह वेदना में लिपटी मैं, प्रीत गयी मैं हार।   मैं राघव की सिया बनी ना, जिसकी प्रीत सहाय। मैं कान्हा…

  • Best Hindi Kavita | Best Hindi Poetry -मन की बातें

    मन की बातें ( Man ki Baaten )     इस रात मे  तन्हाई  हैं, बस मैं हूँ और परछाई है। खामोश से इन लम्हों में, हुंकार और रूसवाई है।   ऐसे मे तुम आ जाओ गर,खामोशी में शहनाई है। कहता है मन बेचैन है,तुम आ मिलो ऋतु आई है।   ठण्डी हवा मदमस्त है,फिंजा…

  • नारायणी का अवतार नारी | Kavita Narayan ka Avatar Nari

    नारायणी का अवतार नारी ( Narayan ka avatar nari )    नारायणी का अवतार है नारी, देवताओं पर भी तू पड़ें भारी। तुम ही हो करूणा का ये रुप, सहनशील व अन्नपूर्णा स्वरुप।। तुमसे ही मानव जग में आया, धरती पर शान-शौकत पाया। जगत-जननी व कहलाती माँ, एक है धरती एवं दूसरी है माँ।। माॅं…

  • तुम मेरे हो | Geet

    तुम मेरे हो ( Tum mere ho )   तुम मेरे हो तुम मेरे हो, सुंदर शाम सवेरे हो। जीवन की बगिया में तुम, खिलते फूल घनेरे हो।   मुस्कानों से मोती झरते, प्रेम उमड़ता सागर सा। महक जाता दिल का कोना, प्रेम भरी इक गागर सा।   मधुबन मन का खिलता जाता, प्रियतम तुम…

  • नेह शब्द नही | Neh Shabd Nahi

    नेह शब्द नहीप्रसंग का विषय नहीयह दृष्टिगोचर नही होतायह कहा भी नही जातायह सिर्फ और सिर्फअनुभूत करने का माध्यम हैयह अन्तरतम मेंउठा ज्वार हैनितान्त गहराजिसमें केवल समाहित होना हैउसके बाद फिर होश ही कहाँ रहता हैयह एक ऐसा आल्हाद हैजिसको शब्दातीत, वर्णातीतनही किया जा सकता।यह शब्दों के बंधनों में नहीं बंधतासिर्फ अनुभूत किया जा सकता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *