Hindu nav varsh par kavita

हे नववर्ष अभिनन्दन है | Hindu nav varsh par kavita

हे नववर्ष अभिनन्दन है

( He navavarsh abhinandan hai )

 

हिन्दू नववर्ष तुम्हारा अभिनन्दन है 

हर्षित है जग सारा करता तुम्हारा वन्दन है 

सूरज की नवल किरणें करती जग वन्दन है 

अभिनन्दन अभिनन्दन नववर्ष तुम्हारा वन्दन है 

  

फूले किंशुक पलाश फूली सरसों पीली 

फूले फूल तीसी नीली नीली हुलसित 

पक गई खेतों में गेहूँ की सुनहरी बालियाँ 

कमल खिली लगी मुस्कुराने ताल हुई हर्षित 

  

बागबां महक उठे जब खिले फूल फूलन 

खेतों में मेड़ों में सुवासित कछारन कूलन 

अतृप्त मन प्यासी धड़कन मिटने लगी जलन 

आनन्दित होकर चुन चुन गजरा बनाई मालिन 

  

धरा ने ओढ़ ली सुनहरी चादर की किरणें 

मोतियों ज्यों चमकने लगी पत्तों में ओस की बूंदें 

लहक लहक लहकने लगी कानों के बूंदें 

स्मित रक्तिम अधरों पर मुस्कुराती जल बूंदें 

  

सतरंगी रंगों से रंगने लगी घर आंगन और बाग 

बहकने लगी आम अमरैया दहके मन की आग 

फूले फूल टेसू के ऐसे जैसे हवन कुण्ड की आग 

सागर में उछलती लहरें देती प्रशन्नता की झाग 

  

कर पाऊं हर सपने सच ऐसी लागी लगन 

तेज पुंज प्रकाश से बढ़ने लगी अवनी की अगन 

खुशियों से दमकने लगी हर चेहरा बनकर चन्दन 

आओ मिलकर करें हिन्दू नववर्ष का अभिनन्दन 

🍂

कवि : राजेन्द्र कुमार पाण्डेय   “ राज 

प्राचार्य
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,
बागबाहरा, जिला-महासमुन्द ( छत्तीसगढ़ )
पिनकोड-496499

यह भी पढ़ें :- 

फूलों सी कोमल नारी | Poem nari

Similar Posts

  • प्रियतम | Geet priyatam

    प्रियतम ( Priyatam : Geet )   आशाओं के दीप तुम ही हो तुम ही नैनो का करार दिल में बसने वाले प्रियतम प्रिय लगे तुम्हारा प्यार   हो मधुर मुस्कान लबों की मेरे दिल की धड़कन हो खुशबू हो महकी बगिया की लगे सुहाना मौसम हो   नेह की बहती सरिता प्यार का उमड़ता…

  • त्यौहार है खुशियों का

    त्यौहार है खुशियों का त्यौहार है खुशियों काजब सारे रंग मिलते हैंउल्लास हर्ष उमंग से सब गले मिल जाते हैंगुजिया पूरी पकौड़ी खीरहर घर को महकाते हैं है त्यौहार है खुशियों काजब सारे रंग मिल जाते हैंहै यह एक दिन जोसब एक जैसे हो जाते हैंरंग रूप भेदभावजैसे धरती से खो जाते हैं है त्यौहार…

  • शौक | Shauk

    शौक ( Shauk )   जले हैं हाथ हमारे चिरागों से आग की लपटों से खेलने का शौक नहीं उठे हैं सवाल नजरों पर भी हमारे जज्बातों से खेलने का हमे शौक नहीं यकीनन होने लगी है दिल से दिल्लगी किसी के ख्वाबों से खेलने का हमें शौक नहीं जहां बिकने लगी हो चाहतें अब…

  • हम हुए अस्त | Hum Huye Ast

    हम हुए अस्त  ( Hum Huye Ast )   ” मैं ” की वृत्ति में ” हम” हुए हैं अस्त बड़ा ही शालीन है शब्द हम समझो इसे अपनी जेहन में उतार वरना तू है बेकार धरा हुआ है हम प्रबल दिखा है मै मैं और हम की प्रतिस्पर्धा में पृथ्वी परी है बेसुध प्रकृति…

  • महामाया कालिका | Mahamaya Kalika par Kavita

    महामाया कालिका ( Mahamaya kalika )    दुःख-कष्टों को माॅं काली तुरन्त दूर कर देती, नौकरी व्यापार और धन समस्या मिटा देती। सभी से है वह शक्तिशाली और प्रभावशाली, किसी भी काम का वह शीघ्र परिणाम देती।। जगदम्बे की महामाया भी कहते है जिसको, लाल वस्त्र व लाल आसन भाते है जिसको। सामान्य पूजन तंत्र…

  • विश्व कविता दिवस | World Poetry Day

    विश्व कविता दिवस  ( World Poetry Day )   अल्फाज़ का जामा तो मैंने पहनाया था जज्बात को ,एहसासों को तो मैंने ही पिरोया था दिल से निकाल पन्नों पर तो मैंने उकेरा था तुझसे कैसे ये मेरे रूबरू हुये मेरे ही दिल में रहे और चोरी किये या था तुझको पता कि ये थे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *