संगम पब्लिकेशन कोटा राजस्थान द्वारा संकलित, प्रकाशित साझा काव्य संग्रह “वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप” प्रकाशित किया गया जिसमें देश के जाने-माने ‌रचनाकारो‌ साहित्यकारों‌ लेखकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

‌यह पुस्तक बिलकुल निःशुल्क प्रकाशित किया गया है। एवं इस पुस्तक में समस्त रचनात्मक सहयोगी रचनाकारों को संगम पब्लिकेशन द्वारा “वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस पुस्तक के ‌सम्पादक/प्रकाशक एवं संस्थापक श्री ओम प्रकाश लववंशी है।
यह पुस्तक भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है‌।

जिसका बाहरी कवर बेहद ही आकर्षक एवं मनमोहक है जितना सुन्दर इसका कवर है उतनी ही सुन्दर इसमें रचनाएं भी है।

‌इस पुस्तक में गांव अरांई जिला अजमेर (राज) के सैनिक कवि गणपत लाल उदय की कविता
भी प्रकाशित हुई है जिसके लिए संगम पब्लिकेशन ने सैनिक कवि उदय को “वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सम्मान” देकर सम्मानित किया है व इसके साथ-साथ उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।


वर्तमान में उदय अपनी सेवाएं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में दे रहें है जो हार्डवर्क एवं अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जाने जाते है २४ वर्ष के कार्यकाल में उदय ने सिविल पुलिस डीआईजीपी, आईजीपी एवम अपनें उच्च अधिकारी कमांडेन्ट, डीआईजी, आई जी एडीजीपी से अनेंक रिवार्ड/अवार्ड नगद व लिखित में प्राप्त कर चुके है।

इसी तरह साहित्य के क्षेत्र में भी उदय ने अपनी लेखनी के दम पर अनेंक रचनाएं रचकर ख़ास पहचान बनाई है। आज इनकी रचनाएं लगभग ४०० साझा काव्य संग्रहों में प्रकाशित है‌ स्वयं के ०२ एकल काव्य संग्रह (पुस्तकें) भी प्रकाशित है।

इनके अलावा भी ज्ञानवाणी प्रकाशन झारखण्ड और डी डी भारती पब्लिकेशन अजमेर द्वारा प्रकाशित लगभग १५० से ज्यादा काव्य संगम में इनकी कविताएं देखी/पढ़ी जासकती है।
सैनिक कवि ✍️
गणपत लाल उदय अजमेर राजस्थान
[email protected]

यह भी पढ़ें :-

“बंकिमचंद्र के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here