Iman Chahiye

ईमान चाहिए | Iman Chahiye

ईमान चाहिए!

( Iman chahiye )

 

रहने के लिए सबको मकान चाहिए,
रोजी – रोटी के लिए दुकान चाहिए।
फिसड्डी बनके घर में बैठना ठीक नहीं,
तन मन को भी थोड़ी थकान चाहिए।

तलवा चाटते रहना ये ठीक भी नहीं,
सच पूछिए शिक्षा की उड़ान चाहिए।
एक दिन हमारी साँसों का होगा हिसाब,
साक्षी के तौर पर आसमान चाहिए।

एक राष्ट्र, एक संविधान, एक ध्वज तो है,
बेरोजगारों को नौकरी की खदान चाहिए।
यू.सी.सी. देश के लिए है अत्यावश्यक,
हर किसी का अब इसपे ध्यान चाहिए।

आदमियों से भर गईं हैं बस्तियाँ जरूर,
सच पूछिए बस्तियों में इंसान चाहिए।
सच के आगे झूठ सदा से है हारा,
झूठ को हराने के लिए ईमान चाहिए।

नये- नये बाजार उग रहे हैं खेतों में,
किसानों को खेत – खलिहान चाहिए।
रिश्तों के कितने पेड़ गिर गए हवस में,
पहले जैसा रिश्तों का जहान चाहिए।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

बनना है मुझे सैनिक | Banna hai Mujhe Sainik

Similar Posts

  • मन की पीड़ा | Kavita Man ki Peeda

    मन की पीड़ा ( Man ki Peeda ) मन की पीड़ा मन हि जाने और न कोई समझ सका है भीतर ही भीतर दम घुटता है कहने को तो हर कोई सगा है अपने हि बने हैं विषधारी सारे लहू गरल संग घूम रहा है कच्ची मिट्टी के हुए हैं रिश्ते सारे मतलब की धुन…

  • जीवन यही है | Poem jeevan yahi hai

    जीवन यही है ( Jeevan yahi hai )   ना धरा में ना नभ में ना गहरे समंदर में। खोज खोज के खुद को खोया झाँका नहीं खुद के अंदर में। राहों से तु भटक ना राही किंचित सही नहीं है। अंतर्मन हि असीम सत्य है, यक़ीनन जीवन यही है। अल्फाज़ों में जो समझाऊं तो…

  • लोग | Kavita Log

    लोग ( Log )   टेढ़ा मेढ़ा कटाक्ष, लिखा फिर भी, समझें लोग, सीधा सीधा मर्म, लिखा ही लिखा, जरा न समझें लोग। वक्तव्यों मे अपने, सुलझे सुलझे, रहते लोग, मगर हकीकत मे, उलझे उलझे, रहते लोग, खातिरदारी खूब कराते, मेहमानी के, शौकीन लोग, खातिरदारी जरा न करते, मेजबानी से, डरते लोग, अपना समझें और…

  • स्वर कोकिला लता मंगेशकर | Poem on Lata Mangeshkar in Hindi

    स्वर कोकिला लता मंगेशकर ( Swar kokila  Lata Mangeshkar )   स्वर कोकिला गूंजती मधुर गीत तरानों में संगीत साज थिरकते स्वर लहरी गानों में   श्रद्धा से नतमस्तक है सारा हिंदुस्तान तेरा शब्द सुमन समर्पित है भाव भरा वंदन मेरा   गीत सुरीले मधुर कंठ मीठी मीठी आवाज लिए देश-विदेश गूंज रही लहरी सुरीले…

  • |

    Hindi Kavita By Binod Begana -कैसे-कैसे लोग

    कैसे-कैसे लोग ( Kaise-Kaise Log )     अक्ल के कितने अंधे लोग। करते क्या-क्या धंधे लोग।   मासूमों के खून से खेले, काम भी करते गंदे लोग।   रौब जमा के अबलाओं पर, बनते हैं मुस्तंडे लोग।   तन सुंदर कपड़ों से ढकते, मन से लेकिन नंगे लोग।   अपनाते दौलत की खातिर, बुरे-बुरे …

  • तुम बिन अधूरे हैं हम

    तुम बिन अधूरे हैं हम तेरी यादों में हर रोज़ जलते रहे,तेरी राहों में उम्मीदें पलते रहे।दिल में बस एक ही है ग़म,दिकु, तुम बिन अधूरे हैं हम। चाँद भी खोया है, रातें भी है सूनी,बिखरी हुई साँसों में ख्वाहिशें मैंने है बुनी।हर धड़कन लगती है जैसे भरम,दिकु, तुम बिन अधूरे हैं हम। सावन की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *