Ganatantra Divas Aya

गणतंत्र दिवस आया | Ganatantra Divas Aya

गणतंत्र दिवस आया !

( Ganatantra Divas Aya )

 

गणतंत्र दिवस फिर आया रे! चलो झंडा फहरायें।
झंडा फहरायें और झंडा लहरायें, (2)
एकता की ज्योति जलायें रे ! चलो झंडा फहरायें।

शहीदों के पथ पर आओ चलें हम,
जान हथेली पर लेकर बढ़ें हम।
जोश लहू का दिखाएँ रे ! चलो झंडा फहरायें।
गणतंत्र दिवस आया फिर आया रे !
चलो झंडा फहरायें।

आज़ादी की ज्वाला में कितने जले हैं,
फांसी के फंदे पर कितने झूले हैं।
वो नदियों खून बहाये रे ! चलो झंडा फहरायें
गणतंत्र दिवस आया आया रे !
चलो झंडा फहरायें।

गोली की बारिश से रोज नहाते,
सरहद पर अपनी जान लुटाते।
वतन की आबरू बचाएँ रे ! चलो झंडा फहरायें।
गणतंत्र दिवस फिर आया रे!
चलो झंडा फहरायें।

कोई यहाँ विष बीज न बोना,
अंश जमींन का भी तू ना खोना।
आ सोने की चिड़िया बनायें रे !चलो झंडा फहरायें।
गणतंत्र दिवस आया फिर आया रे!
चलो झंडा फहरायें।

माँ भारती का कितना दुलार है,
उसके आँचल से छोटा संसार है।
आन-बान-शान हम बचाएँ रे ! चलो झंडा फहरायें।
गणतंत्र दिवस आया फिर आया रे !
चलो झंडा फहरायें।

सूरज बाँध के कोई ना सोये,
उजालों की खातिर कोई ना रोये।
समानता की गंगा बहायें रे !चलो झंडा फहरायें।
गणतंत्र दिवस फिर आया रे!
चलो झंडा फहरायें।

Ramakesh

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

रामलला | Ram Lala

Similar Posts

  • होली ‌पुरानी | Kavita Holi Purani

    होली ‌पुरानी ( Holi Purani )   याद है वो होली मुझको। बीच गांव में एक ताल था, ताल किनारे देवी मन्दिर, मन्दिर से सटी विस्तृत चौपाल, जहां बैठकर बुजुर्ग गांव के, सुलझा देते विवाद गांव के, फिर नाऊठाकुर काका का, आबालवृद्ध के मस्तक पर, पहला अबीर तब लगता था, फिर दौर पान का चलता…

  • होलिया में उड़े रे ग़ुलाल | Holi me Ude re Gulal

    होलिया में उड़े रे ग़ुलाल ( Holi me Ude re Gulal ) होलिया में उड़े रे ग़ुलाल, मिलिहा जोगनिया से। चलती है आता है भूचाल, मिलिहा जोगनिया से। होलिया में उड़े रे ग़ुलाल, मिलिहा जोगनिया से। रस से भरी है उसकी बदनियाँ, करना न उससे तनिकौ नदनियाँ। है पंखुड़ी जैसा उसका गाल, मिलिहा जोगनिया से।…

  • मै शिक्षक हूं | Main Shikshak Hoon

    मै शिक्षक हूं ( Main Shikshak Hoon ) शिक्षक बनके एक सुसंस्कृत समाज बनाना चाहती हूं मैं ज्ञान की पूंजी देकर योग्य मानव बनाना चाहती हूं मैं समाज में आत्मविश्वास का दीप जलाकर मुश्किलों से लड़ना सिखाती हूं मैं मन क्रम वचन से बाती बन खुद जलकर ज्ञान का प्रकाश फैलाना चाहती हूं मैं कोरे…

  • शहरों की हकीकत | Poem on city in Hindi

    शहरों की हकीकत! ***** जेठ की दुपहरी प्रचंड गर्मी थी पड़ रही लगी प्यास थी बड़ी निकला ढ़ूंढ़ने सोता पर यह शहरों में कहां होता? भटका इधर उधर व्याकुल होकर दिखा न कहीं कोई कुंआ , तालाब धुल उड़ रही थी हालत हो रहे थे खराब। भागते लोगों से पूछा कई बार, मिला न उतर,…

  • कान्हा | kaanha

    कान्हा हे ! मेरे कान्हा तुम कहां बसने लगे सुना है तु जल में सुना है तु थल में तुम नज़र नहीं आते । हे ! मेरे कान्हा सभी तुम को कहते कृष्ण काला दिल से साफ हो तुम यह मैं कहता हूं आप महान हो इस जग में तुम नज़र नहीं आते ‌‌। हे…

  • इम्तहान बाकी है | Imtihan Baki hai

    इम्तहान बाकी है ( Imtihan baki hai )    अभी तो रास्ता शुरू हुआ है, असली इम्तहान तो बाकी है। अभी तो समंदर पार किया है, पूरा आसमान बाकी है। यह सिर्फ शुरुआत हुई है, अभी तो असली रास्ता बाकी है ! हिम्मत रख तू कीमत दे इस वक्त को, क्योकि अभी असली वक्त आना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *