Inspirational kavita in Hindi

आओ सारी कसम तोड़ दे | Inspirational kavita in Hindi

आओ सारी कसम तोड़ दे

( Aao saaree kasam tod de )

 

आओ सारी कसम तोड़ दे, हवा का रुख मोड़ दे।
प्यार भरे झरने लाए, सद्भाव दिलों में छोड़ दें।
हंसी खुशी से रहना सीखें, बैर भाव सब छोड़ दे।
हिलमिल कर रहे हम, आओ सारी कसम तोड़ दे।

 

कुदरत भी हम संभाले, अपने हाथों पेड़ लगा ले।
होठों पर मुस्कान ले, दीन हीन को गले लगा ले।
जाति-पाति विष फैलाए, उनमें मानवता जोड़ दें।
रोक रही हो परंपरायें, आओ सारी कसम तोड़ दे।

 

फूलों सी खुशबू सा महके, हो खुशियों भरी बहार।
पग पग पर विजय हमारी, नेह की चले बयार।
शब्द मोती चुन चुनकर, संगीत से स्वर जोड़ दे।
प्रेम की महफिल सजा,आओ सारी कसम तोड़ दे।

 

ना सीमाए ना सरहद, ना हमें बांधे कोई दीवार।
उन्मुक्त विचारों की भाषा, ना रोक सके सरकार।
प्रगति पथ पर बढ़ते जाएं, रुक ना जाना हौड़ से।
प्रतिभा दिखलाने को, आओ सारी कसम तोड़ दे।

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/hamare-purvaj-kavita/

Similar Posts

  • अंतर लहरें उठ रही हैं, नेह के स्पंदन में

    अंतर लहरें उठ रही हैं, नेह के स्पंदन में   मन गंगा सा निर्मल पावन, निहार रहा धरा गगन । देख सौम्य काल धारा, निज ही निज मलंग मगन । कर सोलह श्रृंगार कामनाएं, दृढ़ संकल्पित लक्ष्य वंदन में । अंतर लहरें उठ रही हैं, नेह के स्पंदन में ।। नवल धवल कायिक आभा, स्नेहिल…

  • वो लड़की | Woh ladki | Poem in Hindi

    वो लड़की ( Woh ladki )   वो लड़की , दूनियाँ अपनी नई बनाती तो होगी , गीत चाहत का कोई गुनगुनाती तो होगी I   तस्वीर कोई आँखों में सजाती तो होगी , खड़ी आइने के सामने मुस्कराती तो होगी ।   अनकही सी बातें आ जाती होंगी लबों पर , अनजाने से रिश्तों…

  • खूबसूरत | Khoobsurati ki Tareef par Kavita

    खूबसूरत ( Khoobsurat )    खूबसूरत नज़र आती हो, अदाओं से भी लुभाती हो, आती हो जब भी सामने सच में कयामत ढाती हो। माथे पर बिंदी सजाती हो, आँखों में कजरा लगाती हो, महकाती हो बालों में गजरा सच में कयामत ढाती हो। हाथों में मेहंदी रचाती हो, चूड़ी कंगना खनकाती हो, ओढ़ती हो…

  • उम्र का बंधन तोड़ दे | Kavita Umar Ka Bandhan

    उम्र का बंधन तोड़ दे! ( Umar ka bandhan tod de )   ये गलियाँ, ये चौबारे, मेरे काम के नहीं। किसी काम के नहीं। जिन्दगी की कश्ती का कोई किनारा न मिला, जब से चुराई दिल,उसका नजारा न मिला। उम्मीदें सारी छोड़ दूँ, या रिश्ता उससे जोड़ लूँ। हे! परवरदिगार कुछ कर उपाय, या…

  • बिन्दु | Kavita bindu

    बिन्दु ( Bindu )   ग्रह नक्षत्र योग कला विकला दिग्दिगन्त हैं। बिन्दु मे विलीन होते आदि और अंत हैं।। अण्डज पिण्डज स्वेदज उद्भिज्ज सृजाया है, बिंदु में नित रमण करें ब्रह्म जीव माया है। सकल महाद्वीप महासिंन्धु श्रृंग गर्त न्यारे, अपरिमित निराकार चिन्मय स्वरूप प्यारे।। त्रिगुणी प्रकृति ग्रीष्म शीत पावस बसंत हैं।। बिन्दु में०।।…

  • मैं अकेला | Kavita Main Akela

    मैं अकेला ( Main Akela ) अकेला हूँ पर अकेला नहीं मेरे साथ है तारो भरी रात चाँद की चाँदनी मुहँ पर आई झुर्रियां माथे पर पड़ी सकीन एक सुनसान रात में जब बिस्तर पर होता हूँ। घड़ी की सुईयों की आवाज भयभीत कर देती है मुझे झाड़ि‌यों की झुण्ड की छाँव आवारा पशुओं की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *