हमारे पूर्वज

हमारे पूर्वज | Hamare Purvaj Kavita

हमारे पूर्वज

( Hamare purvaj )

 

परिवार  की  नींव  है पूर्वज, संस्कारों के दाता है।
वटवृक्ष की छांव सलोनी, बगिया को महकाता है।

 

सुख समृद्धि जिनके दम से, घर में खुशियां आती।
आशीशों का साया सिर पर, कली कली मुस्काती।

 

घर के बड़े बुजुर्ग हमारे, संस्कारों भरी धरोहर है।
धन  संपदा  क्या  मायने, गुणों  भरा  सरोवर है।

 

खून पसीना बहा बहाकर, सींचा घर फुलवारी को।
पुरखों  ने  अपने  दम पर, महकाया हैं क्यारी को।

 

पूर्वजों के यश वैभव को, दाग नहीं लगने देना।
कीर्ति पताका दुनिया में, जरा नहीं रुकने देना।

 

श्रद्धा  भाव  रख  उनको, श्रद्धा  सुमन चढ़ाए हम।
भाव प्रसून अर्पित करके, आओ उन्हें नवाएं हम।

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

बिटिया खुश रहना ससुराल | Beti ke vidai par kavita

Similar Posts

  • वो मजदूर है | Mazdoor kavita

     वो मजदूर है ( Wo mazdoor hai : Kavita )   अरे! वो मजदूर हैं इसीलिये तो वो मजबूर हैं उनकी मजबूरी किसी ने न जानी मीलों का सफर तय किया पीकर पानी। पांव में जूते नही छाले पड़ गए थे भारी अमीरो को तो लेने जहाज गए विदेश, उनके लिये तो बसों के भी…

  • होली ने आकर कर डाला | Ghazal

    होली ने आकर कर डाला ( Holi ne aakar kar dala )     होली ने आकर कर डाला,सब कुछ गड़बड़ घोटाला है !  चेहरों के अंदर का चेहरा, धो-धो कर नया निकाला है !!    जो गले मिला  आकर उसने, कर डाला  खूब हरा नीला  यदिअधिकप्यारउमड़ातोफिर,करदियापकड़मुंहकालाहै !!    घर के पीछे कीगलियों से,छुप-छुपकर भागोगे…

  • जमीर | Jameer kavita

    जमीर ( Jameer )   गिरा जो अपना 1रुपया तो पश्चाताप बार-बार करते हो, दूसरों का ले हजारों किए हो जो गमन, जरा सोचो उस पर क्या बीती होगी? स्वार्थ का पर्दा लगाए हो जो जमीर में मेरा सच का आइना लो देखो तो जरा, ईमान खुद बोल देगा जमीर बचाओ यारों, किसी का तुम…

  • मेरे पिता जी | Mere Pitaji

    मेरे पिता जी ( Mere pitaji )  मेरे पापा पं. श्री शिवदयाल शुक्ला जी की तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हीं की याद में…..   छोड़ के इस जगत् को आप,जाने किस देश में बस गए। सच तो यह है पापा आप,मेरी अंतस यादों में बस गए। जब भी डांट लगाती माॅ॑,पापा बीच में आते थे। कहकर…

  • एक शक्की पत्नी | Shakki patni par kavita

    एक शक्की पत्नी ( Ek shakki patni )    एक शक्की पत्नि अपने पति पर शक करने लगी, मन ही मन में उसके बारे में नई नई कहानी गढ़ने लगी। मेरा पति शाम को ऑफिस से देर से क्यों आता है ? शायद किसी लड़की के साथ गुलछर्रे उड़ाता है। छुट्टी के दिन भी क्यो…

  • मन के भाव | Kavita Man ke Bhav

    मन के भाव ( Man ke Bhav ) करूँ मैं कैसे व्यक्त भाव मन के ठहरते नहीं जब भाव मन के भावों ने ही तोड़ दिया रिश्ते सारे बिखर गए भाव के मनके मनके मर सी गई हैं भावनाएं मन की सूख सी गई हैं शाखे जीवन की अपनापन तो कहीं दिखता नहीं दिल से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *