कोई प्रहरी

कोई प्रहरी | Geet Koi Prahari

कोई प्रहरी

( Koi Prahari )

कोई प्रहरी काश लगा दे,ऐसा भी प्रतिबंध ।
किसी ओर से बिखर न पाये,धरती पर दुर्गंध ।।

दिया हमीं ने नागफनी अरु,बबूल को अवसर
क्यों बैठे हम शाँत रहे, सोचा कभी न इस पर
कभी तो कारण खोजो आये,कैसे यहाँ सुगंध ।।

गुलमोहर -कचनार-पकड़िया , आम -नीम-पीपल
आज चलो हम निश्चय करके,बोयें छाँव शीतल
वातावरण न दूषित हो सब ,खायें यह सौगंध ।।

जीवन में यह मधुर कल्पना ,होगी तब साकार
इक दूजे पर दोषारोपण, छोड़े यह संसार
जुड़े हुये हैं इक दूजे से,सुख-दुख के सम्बंध ।।

आज हमारे मन में है,कितनी घोर निराशा
तिमिर-कुण्ड में डूब गई है,जीवन की हर आशा
विश्वासों से टूट गये हैं,अपने सब अनुबंध ।।

साग़र थे विज्ञान जगत में,हम हीं सबसे आगे
ज्ञान धरोहर संजो न पाये,कितने रहे अभागे
हमने कभी लिखा तो होता ,अपना यहाँ निबंध ।।

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

नये रंग भरने वाला था | Ghazal Naye Rang

Similar Posts

  • एक आह | Kavita Ek Aah

    एक आह ( Ek aah )    एक आह भरी होगी हमने न सुनी होगी। दर्द की दास्तां दिल से वो बयान कर गई। आग कहीं जली होगी हमने न देखी होगी। दिलजलो से बेखबर फिर आंख भर गई। आरजू कहीं पली होगी हमने न कहीं होगी। दिल की धड़कनें दिल तक दस्तक दे गई।…

  • इन लम्हों को मत जाने दो | In Lamhon ko

    इन लम्हों को मत जाने दो ( In lamhon ko mat jane do ​)  नज़्म   जीतने की खुशी में किसी को बे-कफ़न मत करो, क़त्ल का सामान इस तरह कभी जमा मत करो। सदियों पुरानी है विश्व की सभ्यता और संस्कृति, किसी साजिश के तहत इसे छिन्न-भिन्न मत करो। साज मत बिगाड़ो तुम इस…

  • मगरमच्छ के आंसू | Kavita magarmach ke aansoo

    मगरमच्छ के आंसू ( Magarmach ke aansoo )     दिखावे की इस दुनिया में लोग दिखावा करते हैं घड़ियाली आंसू बहाकर जनमन छलावा करते हैं   मगरमच्छ के आंसू टपकाते व्यर्थ रोना रोते लोग अपना उल्लू सीधा करते मतलब से करते उपयोग   भांति भांति के स्वांग रचाते रंग बदलते मौसम सा बात बात…

  • रक्तदान पर कविता

    रक्तदान पर कविता रक्तदान महादान, ईश्वर भक्ति के समान, वक्त में मिल जाए गर, बॅच सके किसी की जान, पुण्य हो कल्याण हो, सहृदयता का भान हो, सफल हो जीवन यात्रा, जब जरूरत मंद को, वक्त मे हम दान दें, रक्त की कुछ मात्रा, रक्त बिन जो जा रहा, लौट के न आएगा फिर, करो…

  • बेटी | Beti par kavita

    बेटी ( Beti )    सृष्टि की संचरित संवेदनित आधार है बेटी। गृहस्थी है समष्टी है वृहद् संसार है बेटी।। स्वर्ग सा ये घर लगे आने से तेरे। मधुर किलकारी सुनी अति भाग्य मेरे। मूर्ति ममतामयी है सहज है संस्कार है बेटी।। गृहस्थी ० सबको बेटी नियति देती है कहां। बेटी न होगी तो बेटा…

  • वर्तमान नारी की झलक

    वर्तमान नारी की झलक सदियों से रुढ़ियों के पर्दो में ढ़क कर जिसे रखा,आज वो समाज के इस पर्दे को हटाने आयी है, डरी,सहमी ,नासमझ स्त्रियों के दिल का बोझवो आशा बनकर मिटाने आयी है, अपनी ताकत से गांव ,शहर ही नहीं देश में भी जागरूकता लायी है, आज नारियों के कार्यों के चर्चा से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *