काम होते गए

काम होते गए ख़ुशी मिलती गई

एक कस्बें में एक ग़रीब परिवार अपने इकलौते बेटे के साथ रहता था, उनकी पंसारी की एक छोटी सी दुकान थी.बेटा उनकी शादी के १५ साल बाद हुआ । बेटा बचपन से ही बड़ा होशियार था,१० वी और १२ वी कक्षा में अच्छे अंकों से पास हुआ, छात्र वृत्ति प्राप्त करने वाला छात्र था.प्रथम श्रेणी का सरकारी कर्मचारी बन गया।

कस्बें में नाम हो गया, बेटे ने पिता जी की पंसारी की दुकान बंद करवा दी,जहाँ भी बेटे की नौकरी होती वही अपने माता पिता को अपने साथ रखता.अपनी माता पिता की सेवा के लिए दो सेवक भी रख लिए।

माता पिता ने बेटे की शादी के लिए बहुत प्रयास किए पर बेटे ने शादी नहीं की , उसका मन तो हमेशा चैरिटी में लगा रहता था.नौकरी पर जाने से पहले अपने माँ और पिता दोनों के पैर छू कर जाता, समय गुज़रता रहा, अपने कस्बें के लिए बेटे ने एक गौशाला का निर्माण करवा दिया , अपनी तनख्वाह का ७५ प्रतिशत चैरिटी करता था।

कुत्तों के लिए घर से रोटियाँ लेकर निकलना, मकान के चारों तरफ़ पेड़ ही पेड़ लगवा दिए, जगह जगह पियाऊँ की व्यवस्था। माता पिता का निधन हो गया अकेला रह गया, कस्बें में अपने माता पिता के नाम से स्कूल का निर्माण करवाया, हॉस्पिटल, पुस्तकालय आदि की व्यवस्था कर दी, शहर से कस्बें के आस पास के गाँव में सड़कों का निर्माण।

जब भी समय मिलता कस्बें के लोगों से मिलने आना उनकी समस्या सुन ना समाधान करना.
कस्बें के कुछ लोगों ने एक अनुरोध किया, बेटा तूने बहुत कुछ किया, एक तो कस्बें में पानी की टंकी और एक काम कर दें खेतों की सिंचाई के लिए बड़ी समस्या हैं, अगर बेटा तुम सरकार से कह कर कस्बें के पास से नहर का निर्माण करवा दो।

आप चिंता ना करे आपने मेरे से कह दिया मैं शीघ्र ही इस पर काम करता हूँ। मन ही मन सोचने लगा नहर का काम इतना आसान नहीं हैं मैंने कह तो दिया, इस काम के लिए कुछ बड़ा करना होगा, बहुत प्रयास किए पर बात बन नहीं रही थी, इतना प्रयास करने के बाद भी सरकार मान नहीं रही थी,उसने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

और अपने गाँव आ गया, लोगों को पता चला, लोग मिलने आने लगे, सभी के मन में यही प्रश्न था सारे काम तो हो गए पर नहर का काम अभी होता दिख नहीं रहा हैं। गाँव में एक रिटायर्ड अध्यापक रहते थे, नहर के विषय पर वो भी बहुत चिंतित थे।

रिटायर्ड अध्यापक गाँव के चार पाँच सम्मानित लोगो को साथ लेकर मिलने पहुँच गए।
बेटा तुमने बहुत काम किए हैं अपना जीवन लोगो की सेवा में लगा दिया.हम लोगो को पता हैं तुमने नहर का काम ना होने की वजह से इस्तीफ़ा दे दिया हैं।

बेटा एक काम करो आगे आने वाले चुनाव में निर्दलीय सांसद का चुनाव लड़ो,सभी ने तालियों के साथ हाँ भर दी.
सरकार ने जैसे ही चुनाव की घोषणा की गाँव में ख़ुशी की लहर, पूरे गाँव साथ में निर्दलीय टिकट पर नामांकन के लिए गया,आख़िर ईमानदारी और काम की जीत हुई, सभी दलों के प्रत्याशियों की बुरी हार हुई, इस चुनाव की गूंज पूरे देश में हुई।

बहुमत वाली पार्टी ने मंत्री पद की शपथ दिलाई ,शर्त एक ही थी विभाग सिंचाई ही चाहिए, विभाग मिल भी गया.
गाँव के समीप से ही एक नहर का निर्माण हुआ,आस पास के गाँव में भी ख़ुशी का माहौल था.कुछ न्यूज़ वाले इंटरव्यू लेने आए, सच में आपने अपनी पूरी जिंदगी चैरिटी में लगा दी और आपको मिला भी बहुत कुछ हैं।
सिचाईं मंत्री में बहुत ही सुंदर जवाब दिया।

देखिए मैंने ये सोचकर चैरिटी नहीं की मुझे मंत्री बनना, चैरिटी का मकसद सिर्फ़ लोगों की ख़ुशी में मेरी ख़ुशी.
बस यही सोचता रहता हूँ किसी की मदद कर दूँ काम होते गए ख़ुशी मिलती गई।

पीयूष गोयल

( ग्रेटर नोएडा )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • अभिमन्यु | Kahani Abhimanyu

    अभिमन्यु को हम अक्सर इसलिए याद किया करते हैं कि उसने मां के गर्भ से ही चक्रव्यूह भेदने की कला सीख ली थी। कहां जाता है कि अभिमन्यु जब मां के गर्भ में ही था तो अर्जुन उसकी मां सुभद्रा को चक्रव्यूह भेदने कि कला का वर्णन कर रहे थे । जब वह चक्रव्यूह में…

  • समदर्शी

    राम और श्याम दो ऐसे व्यक्ति थे जो एक ही सरकारी कंपनी में समान पद पर कार्यरत थे। लेकिन उनके व्यक्तित्व और व्यवहार में बहुत बड़ा अंतर था। राम एक ऐसा व्यक्ति था जो अपने से नीचे पदों पर आसीन व्यक्तियों के साथ अभद्र व्यवहार करता था। वह उन्हें निम्न दृष्टि से देखता था और…

  • एक आस अब भी | Kahani Ek Aas Ab Bhi

    सुदेश जी का अपना बसा बसाया कारोबार हो चुका है जिंदगी एक प्रकार से सेटल हो गई इसके लिए उन्होंने बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। जिंदगी के चार दशक कैसे बीत गए पता ही नहीं चला। अपने व्यवसाय को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उन्होंने दिन को दिन नहीं समझा और रात को रात।…

  • तेरे इश्क में | Tere Ishq Mein

    राहुल एक बहुत होनहार लड़का था। बचपन से ही उसने घर की परेशानियों को देखते हुए शिक्षण कार्य करने लगा था। वह वह बच्चों को बहुत ही मेहनत से पढ़ता था और सारे बच्चे भी उस पर बहुत खुश थे। जिंदगी में हजार गम होते हुए भी हर समय वह मुस्कुराता रहता था। अभी उसकी…

  • पिकनिक | Picnic Laghu Katha

    रोज की तरह सुबह उठकर स्कूल जाने के बदले मैं गहरी नींद में सोया था। उठकर भी क्या करता आज तो सभी बच्चे पिकनिक जो जा रहे थे। तभी माँ ने आकर मुझे उठाया और कहा चिंटू उठ जा पिकनिक जाना है ना! मैं एक झटके में उठ कर बैठ गया और माँ से पूछा…

  • मुट्ठी भर गुलाल | Laghu Katha Mutthi Bhar Gulal

    “आओ सोमेश्वर आओ, आज होली का दिन है। जब तक जिंदगी है तब तक तो मालिक और मजदूर चलता ही रहेगा। लेकिन बैठो, मालपुए और दहीबड़े खाकर अपने घर जाना।” परमेश्वर ठाकुर ने सोमेश्वर को प्यार से बुलाते हुए कहा। “हांँ मालिक, क्यों नहीं,जरूर खाकर ही जाएंगे।” वह कुछ दूर बैठते हुए कहा। “दूर बैठने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *