कर्म

कर्म

कर्म

राहें चाहे जितनी कठिन हों,
मैं चलना जानता हूँ,
तेरे साथ की उम्मीद में,
मैं हर मंजिल पाना जानता हूँ।

कर्म ही मेरा साथी है,
पर तेरी याद भी संजीवनी है,
हर कदम पर तुझे पाने की आशा,
मेरे सम्पूर्ण जीवन की कथनी है।

मेरे सपनों में बस तू है,
पर मेहनत से है मिलन का रास्ता,
क्योंकि कर्म के बिना अधूरा है,
जो भी है, तुझसे मेरा वास्ता।

ना समय की रुकावट,
ना ही किस्मत का खेल,
तेरे बिना ये जीवन सूना,
पर कर्म से ही बनेगा सब कुछ मेल।

तेरी यादों में डूबा,
मैं अपनी राह बनाता हूँ,
तुझे पाने की चाह में,
अपने कर्म से मैं खुद को आजमाता हूँ।

धैर्य का सहारा लेकर,
मैं आगे बढ़ता जाऊंगा,
तेरे मिलने की उम्मीद से,
हर बाधा को मिटाऊंगा।

क्योंकि कर्म ही मेरा हौंसला है,
और तेरा प्यार ही मेरी जीत,
इन दोनों के संग मैं लिखूंगा,
अपने किस्मत की नई रीत।

कवि : प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”
सुरत, गुजरात

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • रख | Kavita

    रख ( Rakh : Hindi Kavita  )   खुशियो भरा पिटारा रख । दिल मे जज्बा प्यारा रख ।। तुझे अकेले चलना है । आगे एक सितारा रख ।। मन मे हो मझधार अगर । अपने साथ किनारा रख ।। धुन्धले पन के भी अंदर । सुंदर एक नजारा रख ।। दुनिया से जो भिड़ना…

  • रामदुलारे | Ram Dulare

    रामदुलारे ( Ramdulare )    घट घट में श्री राम बिराजे रोम रोम श्रीराम है। राम सेवा में आतुर रहते रामभक्त हनुमान है। रामदुलारे अंजनी लाला पवन पुत्र हनुमान है। सीना चीर दिखा सकते राम-राम में ध्यान है। आराध्य श्रीराम प्रभु है जग के पालनहार है। ध्यान लगा लो श्रीराम का सृष्टि के करतार है।…

  • अपना प्यारा गांव | Apna Pyara Gaon

    अपना प्यारा गांव ( Apna Pyara Gaon )   जिस माटी पर पड़ा कभी अपने पुरखों का पांव है। महानगर से लगता मुझको अपना प्यारा गांव है। घर चौबारा आंगन देहरी चौरा छप्पर छानी। जाने कितने सुखों दुखों की कहते नित्य कहानी। पर्वों त्योहारों पर कितनी हलचल हुई यहां पर, बचपन हुआ जवान यहां का…

  • भारत के वीर जवान | Bharat ke Veer Jawan

    भारत के वीर जवान ( Bharat ke veer jawan )    हे भारत के वीर जवान तुम सबको है सादर प्रणाम, भारत माता के हृदय पर लिखा है तुम सच्चे सपूतों का नाम, तेरे अनुपम त्याग से ही हम सुखी जीवन बिताते हैं, तेरे अदम्य साहस से हम सुरक्षित रह पाते हैं, तेरी हिम्मत और…

  • पर्यावरण और पेड़ | Kavita Paryavaran aur Ped

    पर्यावरण और पेड़ ( Paryavaran aur ped ) आओ मिलकर पेड़ लगाएं, धरा को फिर से स्वर्ग बनाएं। तेज गर्मी हो या अनावृष्टि, प्रकृति की अनियमितता से बचाएं। बरसों से मानव विकास के नाम पर पेड़ों को है काट रहा। अनजाने में ही वो विनाश का आमंत्रण सबको बांट रहा। पेड़ ही नहीं रहेंगे तो…

  • पूजे जाते हैं | Puje Jate Hain

    पूजे जाते हैं ( Puje Jate Hain ) कहीं भगवान वना पूजे जाते हैं पत्थर।कहीं ठोकर दर ठोकर खाते हैं पत्थर। लिखे थे उसकी किस्मत में शायद पत्थर।तभी लोगों ने मिलकर उसे मारे पत्थर। मिले जो गले आ कर उसने भी नहीं गिला।शिकवा उनसे नहीं हाथ में थे जिनके पत्थर। ख्वाबों में डूबी झील को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *