Karwa Chauth kavita 2021

करवा चौथ | Karwa Chauth kavita

करवा चौथ

( Karwa Chauth )

( 3 ) 

मेरे जीवन की चांदनी, तुझको लगता हूं चंद्र प्रिये।
रोम रोम में स्नेह रश्मियां, भीगी सुधारस रंध्र प्रिये।

दिल से दिल के तार जुड़े, सुरों का संगम भावन हो।
मैं मनमौजी बादल हूं, तुम मधुर बरसता सावन हो।

सौम्य सुधा सुधाकर पाओ, करती हो उपवास प्रिये।
करवा चौथ सौभाग्यवती, ये व्रत बड़ा है खास प्रिये।

कुमकुम रोली चंदन लेकर, सजाओ सुंदर थाल प्रिये।
सुख समृद्धि घर में आए, हो जाओ मालामाल प्रिये।

कर सोला श्रृंगार सुंदरी, छत पर तुम आ जाओ प्रिये।
प्रियतम प्यार नेह की धारा, झोली में तुम पाओ प्रिये।

आपस का विश्वास प्रेम ही, सुख की पावन पूंजी है।
खुशियों का यह दीप सुहाना, सौभाग्य की कुंजी है।

आशाओं की दिव्य ज्योति , मन मंदिर सजाओ प्रिये।
प्रीत भरे मधुर तराने लेकर, अधरों से मुस्काओ प्रिये।

मै एक प्रेम पुजारी हूं, तुम प्रेम की डगर सुहानी हो।
तुम दिल की धड़कन प्यारी, हृदय राज दुलारी हो।

आया शुभ दिवस मनाओ, झूमो ताल मिलाओ प्रिये।
चांद आज उतरा है ज़मीं पे, प्रीत तराने गाओ प्रिये।

( 2 ) 

वो चांद कह के गया आऊंगा लेकर चांदनी।
पूर्णिमा को चमका दूंगा करवाचौथ भागिनी।

प्रेम सुधा बरसा दूंगा आऊंगा फिर धरा पर।
दो दिलों में प्यार भरो लाउंगा प्रीत यहां पर।

स्नेह निर्झर हृदय से धवल चांदनी चमक रही।
गौरी सज श्रृंगार धरे आंखें प्रीत से दमक रही।

प्रीत की पावन डोर जीवन की सुहानी भोर को।
अमृत रस से भर दो सुखमय करूं हर पल को।

करना इंतजार मेरा खुशियों से भर दूं दामन तेरा।
सुहाग सुख गौरी पाये चांद जब झोली भर जाए।

करवा चौथ को आऊंगा सुहागिनों का मैं चांद।
इंतजार की पावन घड़ियां सब्र का टूटता बांध।

प्रेम का प्रतीक बन गया करवा चौथ व्रत खास।
प्रियतम जियो हजारों साल नारियां करें उपवास।

मनोकामना पूरी करूंगा फिर चांद कहकर गया।
जीवन में खुशियां भरूंगा भाव धरो करुणा दया।

( 1 ) 

सौभाग्य का प्रतीक है करवा चौथ व्रत खास
सुहागन नारियां करती लेकर करवा उपवास

आरोग्य  सुख  समृद्धि  दीर्घायु  पाए  सुहाग
चंद्र रश्मियां उर में जगाती दांपत्य अनुराग

सज  धज  नारी चौथ को करे सोलह श्रृंगार
मन का मीत मनोहर चंद्रमा निरखे बारंबार

व्रत खोले स्वामी संग दर्श सुधाकर पाकर
बुजुर्गों का आशीष ले पति चरण को छूकर

करवा चौथ भी ढल गया फैशन के नए दौर में
पति अब  पीस  रहा नई फरमाइशो के शोर में

आस्था प्रेम समर्पण के मधुर स्नेह को दर्शाता है
धवल चंद्रिका लिए घट में आलोक भर जाता है

जीवन साथी के सुख की कामना करती हमसफ़र
सद्भाव  प्रेम  आनंद से जीवन का कटता रहे सफर

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

जटायु राज | Kavita

Similar Posts

  • अंग प्रदर्शन का कोहराम | Kavita

    अंग प्रदर्शन का कोहराम ( Ang pradarshan ka kohram )   फिल्मी दुनिया वालों ने फैशन चलन चलाया है फैशन के इस दौर में युवाओं को बहकाया है   संस्कार सारे सब भूले हो रही संस्कृति नीलाम है चारों ओर शोर मचा अंग प्रदर्शन का कोहराम है   नदी किनारे बीच सड़क पर अर्धनग्न बालायें…

  • जय कन्हैया लाल की | Jai Kanhaiya Lal ki

    जय कन्हैया लाल की ( Jai Kanhaiya Lal ki )    कलयुग में हो रहा, द्वापर सा अहसास नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की । श्री हरि आठवें अवतार, जय राधा रमण गोपाल की । हिंद धरा हृदय पटल , अप्रतिम कन्हाई उजास । कलयुग में हो रहा,द्वापर सा अहसास ।। जन भाव…

  • ख़ुद को आवाज़ लगाकर देखें

    ख़ुद को आवाज़ लगाकर देखें ख़ुद को , आवाज़, लगाकर देखें ।फिर से , ख़ुद को पाकर देखें ।खोई हैं , जितनी मुस्कानें ।जीवन में ,फिर लाकर देखें ।गीत अधर से , छूट‌ गए जो ।उनको , गुनगुना कर देखें ।अंतस में ,छाया जो अंधेरा ।आओ उसे, मिटाकर देखें ।टूटी हैं ,जितनी उम्मीदें ।सब में…

  • मृत्युबोध | Mrityu Bodh par Kavita

    मृत्युबोध ( Mrityu Bodh )   कुछ धुंवा से द्वंद मंडराने लगे हैं। मृत्यु तत्व महत्व समझाने लगे हैं।। ऐषणाओं से सने, जीवन से मुक्ति, बन मुमुक्षु अन्यथा, है मृत्यु युक्ति,। अनसुनी सी बात बतलाने लगे हैं।। मृत्यु तत्व० जीवन है आशा, निराशा मृत्यु ही है, सिंधु में रहता है प्यासा, मृत्यु ही है। युद्ध…

  • पढ़ पाऊँ

    पढ़ पाऊँ   हमेशा से ही मेरी हरसत रही है ये कि मैं भी कभी देखूँ किसी को सामने बैठा कर उसकी झील सी आँखों में अपने को डुबो कर….! एक ख्वाहिश ही रही कि उसकी आँखों को पढ़ पाऊँ क्या लिखा है उसके दिल में क्या चाहत है उसकी क्या दर्द है उसकी आँखों…

  • शिकायत Shikayat

    शिकायत ( Shikayat ) तूने नज़रें फेरीं, मगर तू मेरी रूह में बसी रह गई,तेरे बिना ये अधूरापन, जैसे कोई दास्तां अधूरी रह गई।तेरे बिना भी ये दिल तुझसे ही जुड़ा रहता है,शिकायतें हैं तुझसे, पर प्यार फिर भी हदों से परे करता है। तेरी खामोशियों में छिपी हैं अनगिनत बातें,तेरे ख्यालों से अब भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *