Kathputli par kavita

कठपुतली | Kavita kathputli

कठपुतली

( Kathputli)

 

ताल तलैया भरे हुए है, भरे है नयन हमार।
आए ना क्यों प्रेम पथिक, लगता है भूले द्वार।

 

उमड घुमड़ कर मेघ घिरे है, डर लागे मोहे हाय।
बरखा जल की बूंदें तन मे, प्रीत का आग लगाय।

 

बार बार करवट लेती हूँ,मन हर पल घबराये।
आ जाओ इस बार सजनवा, रैना बीती जाये।

 

मध्य रात्रि में पपिहा बोले, शुभ संकेत ना आए।
खड़ी खड़ी यौवन के संग, हुंकार पिघल ना जाए।

 

क्यों कठपुतली बना दिया मोहे, तपन सही ना जाए।
यह विरहा की आग मेरे, तन मे जब आग लगाए।

 

??
शेर सिंह हुंकार जी की आवाज़ में ये कविता सुनने के लिए ऊपर के लिंक को क्लिक करे

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

हिन्दू राष्ट्र | Kavita Hindu Rashtra

Similar Posts

  • हवा का झोंका | Hawa ka jhonka

    हवा का झोंका ( Hawa ka jhonka )   मधुर मधुर बहती पुरवाई मधुर हवा का झोंका आंगन में बहारें आई आया मनमीत अनोखा   खिल उठा मधुबन सारा महक गई वादियां सभी खुशबू फैली मोहक बन चहक गई कलियां तभी   उनके आ जाने से आया मस्त हवा का झोंका बहारों को मिल गया…

  • तस्वीरें | Kavita

    हर पल की यादें होती हैं “तस्बीरें” || १. हर तस्बीर कुछ कहती है ,हर तस्बीर की एक कहानी है | हर पल थमा सा लगता है ,तस्बीर उस वक्त की निसानी है | कुछ धुंधली कुछ नई सी हैं , मानो यादों की जवानी है | हर तस्बीर की अपनी अदा है , हर…

  • आहट | Kavita Aahat

    आहट ( Aahat )   घर के भीतर तो नज़र आती हैं दीवारे हि रास्ते तो बाहर हि दिखाई देते हैं उजाले की चाहत में कलियाँ अंधेरे मे ही सजती संवरती हैं आते नहीं कहकर अवसर कभी उनकी आहट को हि महसूस करना होता है गफलत भरी नींद को हि लापरवाही कहते हैं आभास हि…

  • भ्रष्ट नेता | Bhrasht Neta

    भ्रष्ट नेता! लहू जनता का पीता ******** सभी बड़ी हस्तियां शामिल हैं यहाँ के भ्रष्टाचार में फूटी कौड़ी नहीं दी है जनता ने,किसी को उधार में! लाखों करोड़ों की गड्डियां जो निकलती हैं, उनके दराजों से… आम आदमी का लहू है, मटिया तेल नहीं! जो ये टिन के डब्बे में छिपा कर रखते हैं अपने…

  • प्रगति दत्त की कविताएं | Pragati Dutta Hindi Poetry

    क़दम क़दम पर रात मिलेगी क़दम क़दम पर, रात मिलेगी ।सुबह हमें ख़ुद , करनी होगी ।जब- जब, छायेगा अंधियारा ।ख़ुद ही रौशनी , भरनी होगी ।क़दम -कदम पर , दीप जलाकर ।खोई राह , पकड़नी होगी ।भुला कर घातों व , प्रतिघातों को ।ज़िन्दगी बसर ये , करनी होगी।क़दम – क़दम पर , रात…

  • मन्नत | Mannat

    मन्नत ( Mannat )   रूपसी हो तुम्हीं मेरी प्रेयसी हो ग़ज़ल हो मेरी तुम्हीं शायरी हो बहार हो तुम ही तन्हाई भी हो जीवन की मेरे शहनाई भी तुम्ही दो गज ज़मीन हो मेरी तुम ही तुम ही फलक की रोशनी भी कल्पना हो मेरे जज़्बातों की तुम ही नर्म चादर हो खुशियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *