Kavita bindu

बिन्दु | Kavita bindu

बिन्दु

( Bindu )

 

ग्रह नक्षत्र योग कला विकला दिग्दिगन्त हैं।
बिन्दु मे विलीन होते आदि और अंत हैं।।

अण्डज पिण्डज स्वेदज उद्भिज्ज सृजाया है,
बिंदु में नित रमण करें ब्रह्म जीव माया है।
सकल महाद्वीप महासिंन्धु श्रृंग गर्त न्यारे,
अपरिमित निराकार चिन्मय स्वरूप प्यारे।।
त्रिगुणी प्रकृति ग्रीष्म शीत पावस बसंत हैं।।
बिन्दु में०।।

अक्षर वर्ण ह्रस्व दीर्घ व्यंजन निर्विशेष हैं,
भूत भविष्य वर्तमान बिन्दु के ही भेष हैं।
चेतन अचेतन में बिन्दु की ही सत्ता है,
स्वर्ग हो या अपवर्ग बिन्दु की महत्ता है।।
बिन्दु में ब्रह्माण्ड भुवन निहित अनन्त हैं।।
बिन्दु में०।

अनहद हद नाद प्रणव बिन्दु से निकलते हैं,
बिन्दु सिन्धु से बड़ा सब वेद शास्त्र कहते हैं।
एक अश्रुबिंदु ही महाप्रलय का जनक है,
हेमगर्भा सृष्टि का पालक संहारक सृजक है।।
बिन्दु परम सत्य रूप शेष मनगढ़न्त हैं।।
बिन्दु में०।

क्षेत्रफल न परिमाप व्यास परिधि आयतन,
सदा विलासमय रहे श्रमबिन्दु ही है श्रेष्ठ धन।
अशेष सूर्य दीप का प्रकाश स्रोत बिन्दु है,
ज्ञान सीप मोती यही, उज्ज्वल शरदेन्दु है।।
संन्यास गृहस्थ योगी यती त्रिया कंत हैं।।
बिन्दु ०।

 

?

कवि व शायर: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-नक्कूपुर, वि०खं०-छानबे, जनपद
मीरजापुर ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

होली के दिन | Poem Holi Ke Din

Similar Posts

  • दिल आ जाता है | Dil Aa Jata Hai

    दिल आ जाता है ( Dil Aa Jata Hai ) ये दिल कमवक्त किसी न किसी पर आ जाता है। भले ही सामने वाला इसे पसंद करे न करें। पर दिल उन्हें देखकर बहक जाता है। और मोहब्बत का बीज यही से अंकुरित होता है।। दिल की पीड़ा सहकर गीतकार बन गया। मेहबूब को फूल…

  • उपकार

    उपकार   भारत में हमें जन्म दिया , सबसे बङा तेरा उपकार। इसी पुण्य -भूमि पर , सदा लिया तुमने अवतार।।   सब जीवों में श्रेष्ठ बनाया, दिया सबकी रक्षा का भार। चौरासी का जो बंधन काटे , भव से तरने की पतवार।।   सूरज-चंदा दोनों मिलकर, स्वस्थ रखते ये संसार। समीर-भूमि इन दोनों पर,…

  • उपेक्षा | Upeksha

    उपेक्षा ( Upeksha  )   गहरी जड़ें कारण होती हैं आसमान में वृक्ष के मजबूती से उठ खड़े होने में गहरी नींव कारण होती हैं धरती पर घर के मजबूती से उठ खड़े होने में गहरी अंधेरी कारण होती हैं हृदय में डर के मजबूती से उठ खड़े होने में गहरी ख़ामोशी कारण होती हैं…

  • दुस्साहस | Kavita dussahas

    दुस्साहस ! ( Dussahas ) *** भय से भी भयभीत नहीं हो रहे हैं हम, लाख चेतावनियों के बाद भी- कान में तेल डाल, सो रहे हैं हम। दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा आंकड़ा- दानव रूपी कोरोना का, हम ताली थाली पीट रहे- सहारा ले रहे जादू टोना का ! सरकार जुटी है सरकार बनाने…

  • बादल आषाढ़ के | Baadal Ashad ke

    बादल आषाढ़ के ( Baadal Ashad ke ) घिर आए फिर बादल आषाढ़ के, हे जलज मेघ तो अब बरसाओ, तपते जेठ से अब त्रस्त हुए सब तुम कुछ राहत तो अब पहुचाओं।। तुम्हारे बिना सुनी थी हरियाली मन में ना कोई भी थी खुशहाली ! प्यासी धारा तप रही चहूं ओर से, तुम बिन…

  • मेरा गांव | Mera Gaon

    मेरा गांव ( Mera Gaon ) सबका दुलारा मेरा गांव ।सबका प्यारा मेरा गांव ।थका हारा जब भी आऊं ।मुझको सहारा देता गांव । कितने ही देखे इसने बसंत ।ना था जिनका कोई अंत ।सबकी पीड़ा छुपाए सीने में ।सब पे प्यार लुटाता मेरा गांव । पीपल बरगद पहचान है इसकी ।कुआं बावड़ी सब जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *