उपकार

उपकार

उपकार

 

भारत में हमें जन्म दिया ,

सबसे बङा तेरा उपकार।

इसी पुण्य -भूमि पर ,

सदा लिया तुमने अवतार।।

 

सब जीवों में श्रेष्ठ बनाया,

दिया सबकी रक्षा का भार।

चौरासी का जो बंधन काटे ,

भव से तरने की पतवार।।

 

सूरज-चंदा दोनों मिलकर,

स्वस्थ रखते ये संसार।

समीर-भूमि इन दोनों पर,

है सबकी रक्षा का भार।।

 

प्रकृति को गौर से देखो ,

समझो इसका पर- उपकार।

वृक्ष-नदिया दोनों मिलकर,

फल-जल का देते उपहार।।

 

पर-पीङा ही पाप-कर्म है,

यही है सब धर्मों का सार।

कुदरत भी है बदला लेती,

पङी ‘कोरोना’ की जब मार।।

 

सभी निरोगी सुखी बने,

वेद भी हैं करते प्रचार।

स्व से हटाओ दृष्टि अपनी,

तभी ये निकलेंगे उद्गार।।

 

बंद करो प्रकृति -दोहन,

सबसे अर्ज करे “कुमार”।

जल बचाओ, पेङ लगाओ,

फर्ज निभाओ,करो उपकार।।

 

?

लेखक: Ⓜ मुनीश कुमार “कुमार”
(हिंदी लैक्चरर )
GSS School ढाठरथ
जींद (हरियाणा)

यह भी पढ़ें : 

आया मौसम बसंत का

 

Similar Posts

  • दशानन | Dashanan

    दशानन ( Dashanan )  ( 2)  जली थी दशानन की नगरी कभी कभी हुआ था वध रावण के तन का जला लो भले आज पुतले रावण के उसने चुन लिया है घर आपके मन का.. मर गया हो भले वह शरीर के रूप मे किंतु कर रहा रमन विभिन्न स्वरूप मे बसा ,हुआ खिल खिला…

  • नया साल आया | Naya Saal Aaya

    नया साल आया ( Naya Saal Aaya )    मुहब्बत लुटाने नया साल आया सभी ग़म भुलाने नया साल आया।। ग़लत – फ़हमियां जो कभी हो गयीं थीं उन्हें अब मिटाने नया साल आया।। मुहब्बत के लम्हे जो रूठे हुए हैं उन्हें फिर मनाने नया साल आया।। नयी मंज़िलों का हमें जो पता दे वो…

  • सबकी इच्छा पूर्ति मुश्किल है

    सबकी इच्छा पूर्ति मुश्किल है ******** बढ़ती चाहतों ने जिंदगी को दुश्वारियों से भर दिया है बहुत कुछ किया है बहुत कुछ दिया है पर सुनने को बस यही मिला है! क्या किया है? क्या किया है? सुन आत्मा तक रो दिया है, बेचैन हो- आसमां से अर्ज किया है। कुछ और नेमतों से नवाज़…

  • मैंने क्या किया | Kavita Maine kya Kiya

    मैंने क्या किया ? ( Maine Kya Kiya )   मेरे पास एक नाव है टुटी हुई सी छेद हुआ पड़ा जो किसी काम का नहीं फेंक नहीं सकता पर जगह टार है रखा क्या करूं इसका समझ नहीं आता फेंका भी नहीं जाता जाड़े का इंतजार कर रहा हूं जला दूंगा भगा के ठंड…

  • सावन मास है आया | Sawan Mahina

    सावन मास है आया ( Sawan mass hai aya )   हरा भरा यह दृश्य देखकर मन सभी का हर्षाया, खुशियों की प्यारी सौगातें सावन मास है लाया। दुल्हन सी आज सजी वसुंधरा इंद्रदेव जो आया, मन की बातें हम लिखें इसलिए क़लम चलाया।। उमड़ घुमड़कर बादल आएं धरती को महकाया, आसमान से इन्द्रदेव ने…

  • सुनो..| Romantic Poetry In Hindi

    सुनो.. ( Suno )   सुनो… तुम एक बार दो कदम घर से निकल कर देखो तो जरा चार क़दम चलते ही मैं उसी चौराहे पर खड़ा इंतजार कर रहा होऊंगा तुम्हारे आने का….   उस चौराहे से चुन लेना कोई भी एक रास्ता और चल पड़ना उस रास्ते पर जो मुझ तक ले आएगा…….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *