दुस्साहस !

दुस्साहस | Kavita dussahas

दुस्साहस !

( Dussahas )

***

भय से भी भयभीत नहीं हो रहे हैं हम,
लाख चेतावनियों के बाद भी-
कान में तेल डाल, सो रहे हैं हम।
दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा आंकड़ा-
दानव रूपी कोरोना का,
हम ताली थाली पीट रहे-
सहारा ले रहे जादू टोना का !
सरकार जुटी है सरकार बनाने में,
सरकार बचाने में!
हम क्यों नहीं जुट रहे-
अपनी जान बचाने में।
नेताओं को फिक्र है,
पुनः कैसे जीतें?
मलाई अपनी ओर कैसे घींचे?
कैसे कुर्सी रहे बरकरार?
गाड़ियां ,नौकर, चाकर, मुफ्त आहार।
लाखों करोड़ों का हो वारा न्यारा,
सरकारी धन सब हो जाए हमारा!
पद पावर और सत्ता के मद में चूर हैं,
पीड़ित जनता जैसे तैसे जीने को मजबूर हैं।
आश्वासनों, भाषणों और कुव्यवस्था के बीच
पिस रही है जनता-
नित्य जी और मर रही है जनता।
रोजी रोजगार और व्यापार है खत्म,
लगाने वाला नहीं मिल रहा कोई मरहम।
फिर भी जरूरी सावधानियां अपनाकर-
खतरा टाल सकते हैं,
कोरोना को हरा सकते हैं!
हमारी गरीबी का लोहा मान चुकी है कोरोना,
संघर्षों के आगे चित हो चुकी है कोरोना।
तो तुम भी कम से कम-
सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करो ना!
बार बार हाथ धोओ ना !
मास्क पहनो ना!
आत्मनिर्भर बनो ना!
कोरोना से स्वयं बचो ना !
परिवार की खुशियां छीनों ना ।
सरकारी भरोसे रहो ना !
चुनाव में हिसाब करो ना!
सोच समझकर वोट दो ना!
जात पात में फंसो ना!
बच्चों को शिक्षा दो ना!
भविष्य का सवाल है,
वरना आगे इससे भी बुरा हाल है।
अभी से चेतो ना!
आपस में लड़ो ना!
मिलजुल कर रहो ना!
सच को गले लाओ,
झूठे को मजा चखाओ ।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें :

मंजूर के दोहे | Manzoor ke dohe

Similar Posts

  • हमसफर | Humsafar par kavita

    हमसफर ( Humsafar )    दो अजनबी बन गए हमसफर चल पड़े नई डगर प्यार के पंख ले सिलसिले चल पड़े एक दूसरे को वो बखूबी समझते रहे एक दूसरे का सम्मान आपस में करते रहे जीवन में रिश्तो के हर रंग भरते रहे कदम दर कदम आगे बढ़ते रहे कुछ मैंने कहा वह उसने…

  • Corona par Kavita | दबंग कोरोना

    दबंग कोरोना ( Dabang Corona )   ये हाल है और पूछते हैं कि क्या हाल है? अरे यह कोरोना है दबंग हैं सब इससे तंग है। धर लेता तो नहीं देखता धनी निर्धन सरकारों की भी परीक्षा लेता है देखो वह झूठ कितना बोलता है उनकी पोल पट्टी सब खोलता है अफसरों की हनक…

  • राधेश विकास की कविताएँ | Radhesh Vikas Poetry

    खेल चलो एक खेल मिलकर खेलते हैं। जिसमें प्रतिद्वन्दी कोई नहीं होगा, न किसी को ललकारना ही है। न किसी की मर्यादा रखनी है, क्यों कि मर्यादा है ही नहीं फिर ताख पर भी रखने की जरूरत क्या? ये लोगबाग बिलावजह चिल्ल पों कर रहे है, अब इनको कौन बताये कि हमारे पाजामे में खुद…

  • रिद्धि-सिद्धि के दातार | Riddhi-Siddhi ke Datar

    रिद्धि-सिद्धि के दातार ( Riddhi-Siddhi ke datar )    हर कार्य प्रारम्भ करतें बाबा हम लेकर आपका नाम, दीप जलाकर पुष्प चढ़ाकर शुरु करतें अपना काम। भोग लड़वन का लगातें आपके गजानंद सवेरे शाम, बुद्धि कौशल के देवता आपकों कोटि-कोटि प्रणाम।। शादी हो या कोई उद्धघाटन मुंडन अथवा गृह प्रवेश, सिद्धविनायक मंगलमूर्ति शुभम हर-लेते हो…

  • सांसों में तेरी ख़ुशबू है -Hindi poem

    सांसों में तेरी ख़ुशबू है     सांसों में तेरी ख़ुशबू है ! रोज़ नज़र आती अब तू है   चाँद सी सूरत वाला है तू तेरा ही  चर्चा हर सू है   भाती तेरी आंखे ये लब तेरे काले काले गेसू है   दीवाना हूँ इसीलिए मैं उसकी आंखों का जादू है   सूरत…

  • तुम साधना हो

    तुम साधना हो तुम ईश्वर की अनुपम संचेतना होरचित ह्दय प्रेम की गूढ़ संवेदना होक्या कहा जाए अद्भुत सौन्दर्य वालीतुम सृष्टि की साकार हुई साधना हो । घुँघराले केश, मृगनयनी, तेज मस्तकअंग सब सुअंग लगें यौवन दे दस्तक।ठुड्डी और कनपटी बीच चमके कपोलकवि सहज अनुभूति की तुम पालना हो । तुझसे जुड़कर कान की बाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *