बादल आषाढ़ के | Baadal Ashad ke

बादल आषाढ़ के

( Baadal Ashad ke )

घिर आए फिर बादल आषाढ़ के,
हे जलज मेघ तो अब बरसाओ,

तपते जेठ से अब त्रस्त हुए सब
तुम कुछ राहत तो अब पहुचाओं।।

तुम्हारे बिना सुनी थी हरियाली
मन में ना कोई भी थी खुशहाली !

प्यासी धारा तप रही चहूं ओर से,
तुम बिन पुष्पों की थी डाली खाली ।।

मुरझा ही चले थे ये वन उपवन सब ,
हो गया देखो तब आषाढ़ का आगमन

चहक उठी फिर से कोयल बाग में,
फिर छाई हरियाली देख प्रसन्न हुआ मन।।

बच्चे भी सब नाच रहे मिलकर टोली में
आनंद ले रहे बारिश का सब मस्त मग्न

बड़े भी उठाते आनंद इस मौसम का
पिकनिक का बन जाता सबका मन।।

घनघोर घटाएं काली घिर आएं आषाढ़ की
भींग जाए जब सारा वन उपवन और मन,

प्रकृति प्रेम के संदेश ले आए आषाढ़ जब,
गर्मी की पीढ़ा से मुक्त होता सबका तन मन ।।

धरती महक उठे मिट्टी की शोंधि खुशबू से ,
मंत्र मुग्ध हो रहा देख पहली बारिश को मन !

तकता था राह तुम्हारी किसान भी देख देख
धरा की प्यास बुझाने कब आयेंगे आषाढ़ के बादल ।।

Pratibha

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

एक प्रेम गीत सुनाओ मुझे

Similar Posts

  • तुम कैसा इंसान हो | Insan par kavita

    तुम कैसा इंसान हो ( Tum kaisa insan ho )    बांट बांट कर धरती सागर बांटते आसमान हो, तुम कैसा इंसान हो! जाति धर्म में रंग बटा है अब बांटते इमान हो, पशु भी बांटा पक्षी बांटा क्यूं बांटते श्मशान हो, तुम कैसा इंसान हो! भाषा बोली पुस्तक बांटा बांट रखे परिधान हो प्यार…

  • अवध पहुंचे राम रघुराई | Awadh Pahunche Ram

    अवध पहुंचे राम रघुराई ( Awadh Pahunche Ram Raghurai )    शुभ बेला आज फिर आई, अवध पहुंचे राम रघुराई। लंका पर विजय जब पाई, घर घर बंट रही मिठाई। दंभ मिटा दशानन सारा, बाण मार पापी को तारा। लंका राज विभीषण दीना, रामनाम महिमा अपारा। रामेश्वर की करी स्थापना, रामसेतु नल नील बनाया। सुग्रीव…

  • खादी एक शान है | Khadi

    खादी एक शान है   खादी एक शान है, खादी एक सम्मान है। स्वाभिमान है खादी, खादी एक सद विचार है। देसी धागों से बना हुआ, देश प्रेम मे सना। रेशम के तानों से तना, खादी एक सत्कार है।   गांधी जी का जीवन दर्शन है, अपना तो दर्पण है, समर्पण है। तन ढकने को…

  • Samay par kavita | कैसा यह समय है

    कैसा यह समय है ? ( Kaisa Yah Samay Hai ) शिक्षा को मारा जा रहा है अशिक्षा को बढ़ावा देकर असल को महरूम किया जा रहा चढ़ावा लेकर हिसाब बराबर किया जा रहा कुछ ले दे कर विश्वास पर हावी है अंधविश्वास गरीबों को मयस्सर नहीं अब घास देखता आसमान दिन-रात बरसे तो बने…

  • एक रंग मेरा भी

    एक रंग मेरा भी हवााओं में गुलाल एंव अबीर की खुशबु थी lसर पर भी होली की मस्ती खुमारथी ll सड़कों के उत्साह में हरा और केसरी कहाँ था lलगता है , यह भारत का नया दौर था ll महीनों से हो रही थी , होली की तैयारी lहर घर की चर्चा थी , अब…

  • अध्यापिका | Adhyapika

    अध्यापिका ( Adhyapika )    अध्यापिका हो मेरी आप ही सबसे खास, आपने ही कराया मुझे जीवन का अभ्यास, आपने ही दिखाया मुझे मंजिल का रास्ता, आप ही हो मेरे लिए सबसे बड़ी फरिश्ता | आप ही मेरी राह हो, आप ही मेरी चाह हो आप ही मेरी भक्ती,आप ही मेरी शक्ती हो आप से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *