Kavita Khwahishen

ख्वाहिशें | Kavita Khwahishen

ख्वाहिशें

( Khwahishen )

ख्वाहिशों को जरूरत न बनाइये अपनी
बन भी जाए अगर, तो उसे कभी अपनी
लत न होने दीजिये, हो भि जाए लत यदि
तो उसे न बनाइये कभी मजबूरी अपनी

मजबूरी भी बना देती है मजबूर इतना कि
हाथ सेंकने को घर अपना हि जला देती है
ऐसे हालात में भुला दें खुशियों को अपनी
रहिये देखते जलता हुआ घर आराम से

जरूरतें रहती नही कभी अधिक किसी की
तुलना में हि बढ़ जाती हैं इछाएँ आपकी
जीने नही देतीं सामर्थ्य से बाहर की ख्वाहिशें
बिक जाती है इसीमे सर की पगड़ी आपकी

आपकी संगत ही होती है आधार कल का
होता नहीं दोष कभी भविष्य के फल का
होकर भी आँख अगर अंधा और नासमझ हो
तो, जीवन नहीं है मैदान कोई खेल का

डूबते नहीं आप हि केवल लगी लत मे अपने
डूब जाते हैं आपसे जुड़े कईयों के सपने भी यहाँ
उठा तो देते हैं आप हाथ अपना मजबूरी बता कर
मगर भरोसे आपके रह रहे लोग अब जाएं कहाँ

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

कोई नेक | Kavita Koi Nek

Similar Posts

  • आखिर क्यों | Aakhir Kyon

    आखिर क्यों ( Aakhir Kyon )    युगों से उठ रही थी आँधियाँ न जाने क्यूं ओले बरसै क्यूं तूफानों ने किया रुख मुझ पर, क्यूं, आखिर क्यों ? क्या ईश्वर को था मंजूर जो ले बैठा परीक्षा मेरी मैंने तो अपने मन-वचन से किया था सब वरण फिर मेरी साधना पर, प्रश्न चिन्ह आखिर…

  • सोनू-सूद | Sonu Sood par kavita

    “️️सोनू-सूद” ( Sonu Sood )    जन-जन से उसका रिस्ता है, इंसान नहीं वो”फरिस्ता”है || 1. एक द्रश्य देख दिल दहल उठा, उन बेसहाय् परिवारों का | जो निकल पड़े भूँखे प्यासे सब, पैदल ही उन लाचारों का | दिल कांप उठा आँखे बरसीं, फिर टीम बनाई यारों की | बन मसीहा आया सोनू सूद,…

  • मां कुष्मांडा | Maa Kushmanda

    मां कुष्मांडा ( Maa Kushmanda )    अष्टभुजी मां कुष्मांडा को सादर कर लीजिए प्रणाम, सृष्टि रचना के समय से ही जग में चलता इनका नाम। सूर्यमंडल के भीतर होता है माता का निवास, किसी अन्य के बस में नहीं है जो वहां कर सके वास। ये देवी ही पूरे ब्रम्हांड की रचना करने वाली,…

  • कोरोना | Corona par Kavita

    कोरोना ( Corona )    कोरोना से सबको है लड़ना, लेकिन इससे बिलकुल न डरना। मिलकर हमें इसको है हराना, कोरोना मुक्त भारत देश बनाना।। कोरोना है एक महामारी, आफत आ गई ये बड़ी भारी। जोश-होश से काम सभी लेना, हाथ साफ, दूरी, मास्क लगाना।। इन सब बातों को है अपनाना, पास नही आएगा यह…

  • वतन की खुशबू | Watan ki khushboo

    वतन की खुशबू! ( Watan ki khushboo )   मेरी हर साँस में रहती है वतन की खुशबू, मुझे कितनी अजीज है इस चमन की खुशबू। उतर के आ जाओ ऐ! आसमां में रहनेवालों, रखी है बाँध के वो गंग-ओ-जमन की खुशबू।   यहाँ फजाओं में गूँजती हैं ऋषियों की सदाएँ, वही ऋचाएँ बढ़ाती हैं…

  • मनी प्लांट | Money Plant

    मनी प्लांट ( Money Plant )    इस मनी प्लांट के आ रहें है आज पांच सौ के नोट, सतर्क रहना मेरे भाई अब मचेगी यह लूट-खसोट। बड़ी ही किस्मत वाला है जिसने लगाया ऐसा पौध, कुछ ही दिनों में आनें लगेगा दो दो हज़ार के नोट।। ‌ कठिन वक्त में भी हंसते रहना ये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *