Sach ke Sath Chal Dena

सच के साथ चल देना | Sach ke Sath Chal Dena

सच के साथ चल देना

 

सच के साथ चल देना, जमाना साथ होगा।
भला करते चलिए, खुशियों में हाथ होगा।

सच्चाई की डगर पे, तो मुश्किलें हजार होगी।
मिल जाएगी मंजिलें, सब बाधाएं पार होगी।

सत्य का यह मार्ग, चलना संभल संभल के।
संघर्षों की कहानी, रचना फिर राही चल के।

जीत होगी सत्य की, जग में झूठ ही हारा है।
बुराई का अंत निश्चित, सत्य का उजियारा है।

सबके साथ चल देखो, जीवन संवर जाएगा।
प्रेम गंगा बहा देखो, सुख का सागर आएगा।

महापुरुष हो गए वो, जो सच की राह चलते।
चूर चूर हुआ घमंड, जो झूठ के सहारे बढ़ते।

कीर्तिमान रचते वही, सत्य का मार्ग अपनाते।
रोशनी वही नर पाते, जो दीप प्रेम का जलाते।

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

अवध के धाम जाएंगे

Similar Posts

  • दशहरा 2024 | Dussehra

    दशहरा 2024 कब तक जलाओगे मुझे ?युग बीत गयेकितने कल्प गये बीतरखता हूँदशकंठहै मेरे दशशीश..आँखे घूमती सब दिशाओं मेंहाथ रखता मैं बीसो बीस…शब्द जो निकला मुँह सेभिक्षाम दे माई…फीर देखी मैने माँ सीता मेंजगदजननी की प्रीतमर्यादा की निभाई रीतचाहता तो मैं बदल जाताशब्द जाता भूलमन के वचन को बनाता धूल…मैंने बचाया जगदजननी का मानस्वयं से…

  • क्षितिज के तारे | Kavita

    क्षितिज के तारे ( Kshitij ke taare )   क्षितिज के तारे टूट रहे, अपनों के प्यारे छूट रहे। खतरों के बादल मंडराये, हमसे रब हमारे रूठ रहे।।   नियति का चलता खेल नया, कैसा  मंजर  दिखलाता है। बाजार बंद लेकिन फिर भी, कफ़न रोज बिकवाता है।।   मरघट  मौज  मना  रहा, सड़कों पर वीरानी…

  • मोबाईल से दूरी बनाएं | Mobile se Doori Banaye

    मोबाईल से दूरी बनाएं ( Mobile se doori banaye )    मोबाईल के इस शोख ने आज सबको हिला दिया, छोटे-बड़े बच्चें एवं बुड्ढे सबको नाच ये नचा दिया। टेलिविज़न रेडियों एवं एसटीडी को भी भुला दिया, पाश्चात्य संस्कार संस्कृति धीरे-धीरे ये छुड़ा दिया।। धूल-भरी है आज ज़िंदगी व सब जगह पर ‌गन्दगी, खो गई…

  • बिना सोचे समझे | Kavita Bina Soche Samjhe

    बिना सोचे समझे ( Bina soche samjhe )    कहां जा रहे हो किधर को चलें हो बिन सोंचे समझे बढ़े जा रहे हो।   कहीं लक्ष्य से ना भटक तो गये हो ! फिर शान्त के क्यों यहां हम खड़े हो!   न पथ का पता है न मंजिल है मालुम दिक् भर्मित होके…

  • मेरा अस्तित्व | Kavita Mera Astitva

    मेरा अस्तित्व ( Mera Astitva ) क्या मेरे अस्तित्व के कोई मायने रहेंगे ? अगर मैं उतार भी दूं चेहरे पर से चेहरा मेरे स्वयं का अस्तित्व ही पिघल जायेगा और—- मैं अनाम हो जाऊँगी तेज झंझावतों में उठे धूलकणों की तरह हो चुका होगा जर्जर मेरा अंग-प्रत्यंग मेरा वर्ण धीमा हो जायेगा चेहरा, चेहरा…

  • तुम उस शर्वरी पढ़ते

    तुम उस शर्वरी पढ़ते खत मेरा अंततः तक,काश ! तुम उस शर्वरी पढ़ते,प्रेम का एक नव रूप,काश ! तुम विभावरी गढ़ते।तुम अगर पढ़ते तो शायद,फैसले आज कुछ और होते,देह से भले विलग रहते,किन्तु ह्रदय से एक रहते।प्रिय ! निर्णय तुम्हारा सहजरूपी,निर्मित ताज होता,शीश मैं झुकाती,पूर्ण सब अभिषेक होते।सोपान उस दिन प्रणय का,काश ! तुम दो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *