Pakhi ki Rakhi

राखी | Kavita Rakhi

राखी

( Rakhi )

“धागा” तो इसका कच्चा सा होता है.
मगर यह रिश्ता यह पक्का सा जोड़ता है।
होता तो है यह कमजोर बहुत ही…
सबसे ज्यादा मजबूती यही प्रदान करता है।

भाई तो हर बहन का ही मान होता है.
कभी दोस्त कभी पिता समान होता है.
कभी हँसाता है, तो कभी रुला भी देता है.
उसकी डाँट में भी प्यार बेशुमार होता है।

धर्म के हर एक पन्ने में यह बात दर्ज है.
बहन की रक्षा करना भाई का फर्ज है।
जो ग़ाफिल हो जाते हैं अपने इस फर्ज से.
उनको चुकाना पड़ता फिर वो सारे कर्ज है।

सभी रिश्ते से ज्यादा इसमें मान-मनोहर.
तभी तो हर एक इंसां इसके कद्रदान है।

फिर से प्यार-मोहब्बत के तोहफे मिलेंगे.
देखो आया फिर से राखी का त्यौहार है।

Aash Hamd

आश हम्द

पटना ( बिहार )

यह भी पढ़ें :-

धुँधले ख़्याल | Dhundhale Khayal

Similar Posts

  • बलिदानी गुरु गोविन्द सिंह

    बलिदानी गुरु गोविन्द सिंह देशभक्ति का खून रग-रग में दौड रहा था,स्वाभिमान से दुश्मनों को वह तोड रहा था।देश खातिर साहसी सर झुकाते रहे गुरूवर,तलवार धर्म पर बलिदान हेतु मोड़ रहा था। राष्ट्रभक्त, धर्मनिष्ठ, त्यागी वीर गुरु गोविन्द,धन्य गुजरी माता, पिता तेगबहादुर और हिन्द।खालसा पंथ निर्माण कर सिक्ख किया एकजुट,बचपन से कुशल कवि दार्शनिकता दौड…

  • Romantic Ghazal | Love Ghazal -पहला प्यार

    पहला प्यार (Pahla Pyar )   हृदय को तोड बताओ ना, कैसे तुम हँस लेते हो, बिना सोचे समझे कुछ भी तुम, मुझसे कह देते हो।   प्यार करते है तुमसे पर, मेरे भी कुछ अरमां है, जिसे कदमों से मसल कर,जब जी चाहे चल देते हो।   क्या मेरे दिल की बातें, तेरे दिल…

  • ताजमहल | Kavita Taj Mahal

    ताजमहल ( Taj Mahal ) बेगम मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया। शाहजहां बादशाह ने दुनिया को प्रेम दिखाया।   आगरा में आकर देखो संगमरमर का महल। कलाकृतियां बेमिसाल प्रसिद्ध हो गया शहर।   प्रेम का प्रतीक हो गया सुंदर सा ताजमहल। पर्यटक स्थल बना जवां दिलों का कौतूहल।   सुंदर से नजारे सारे महकती…

  • राष्ट्रवादी कवि हरिवंशराय बच्चन | Harivansh Rai Bachchan par kavita

    राष्ट्रवादी कवि हरिवंशराय बच्चन ( Rashtrawadi kavi harivansh rai bachchan )      हिन्दी साहित्य में जिनका यह आदरणीय स्थान, हरिवंश राय बच्चन है ऐसी शख्सियत का नाम। कई कथाएं कई कविताएं एवं गीतों में योगदान, महान कवियों में लिया जाता है आपका नाम।।   सहज-सरल और उत्साह भरी रचनाएं है अपार, कभी हृदय पीड़ा…

  • मैं चाहता हूं

    मैं चाहता हूं   मैं चाहता हूं तुम्हारे हृदय में दो इंच ज़मीन जहाँ तुम रख सको मुझे विरासत की तरह सम्भाल कर पीढ़ियों तक बिना गवाएँ एक इंच भी……. बस तुम इतना कर लेना ज़मीन की तरह मुझ में बोते रहना अपने प्रेम का अंकुर और देखते रहना अपलक बढ़ते हुए……!!   ? कवि : सन्दीप…

  • अरुणोदय काल | Kavita Arunoday Kaal

    अरुणोदय काल ( Arunoday Kaal )   निगल रहा सूरज अंधियारी, अहा भोर कितनी प्यारी, उभरा सूर्य अक्स सरोवर, छिटक गईं किरणें पानी पर, अरुणोदय का काल सुहाए, निखरी छटा प्रकृति की भाए, खुली ऑख अंगड़ाई संग, शुरू हुई जीवन की जंग, भानू महायोग है लाया, किरणों ने सब रोग भगाया, नित प्रभात की किरणें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *