अब मैं तुम्हें चाहने लगा

अब मैं तुम्हें चाहने लगा

अब,मैं तुम्हें चाहने लगा

अंतरंग विमल प्रवाह,
प्रीत पथ भव्य लगन ।
मृदुल मधुर चाह बिंब,
तन मन अनंत मगन ।
निहार अक्स अनुपमा,
हृदय मधुर गाने लगा ।
अब,मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

जनमानस व्यवहार पटल,
सर्वत्र खनक सनक ।
परिवार समाज रिश्ते नाते,
सबको हो गई भनक ।
हर घड़ी हर पहर मुझे,
प्रीत नशा छाने लगा ।
अब,मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

दृष्टि सृष्टि परिध क्षेत्र ,
हर जगह तुम्हारा रूप ।
राग रंग श्रृंगार परिधान,
तुम्हारी रूचि अनुरूप ।
अधरों पर सबसे पहले,
नाम तुम्हारा आने लगा ।
अब,मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

अंतर्मन घुंघुरू मृदुल लय,
मिलन विरह अनूप छवि ।
दर्शन आनन रमणीयता ,
मस्त मलंग तरंग नवि ।
तुम्हारी तरुण सौरभ संग,
जगत मोह जाने लगा ।
अब,मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • प्रार्थना 

    प्रार्थना  हो दया का दान प्रभु , विनती यही है आप से  हम बने इस योग्य प्रभु , बचते रहें हर पाप से।  जो मिला जीवन हमें ,प्रभु एक ही आधार हो  कर  सकें  नेकी  बदी , ऐसा मेरा व्यवहार हो हो  बुराई  दूर  खुद , हे! प्रभु  तेरे  प्रताप  से,  हो दया का दान…

  • लोकतंत्र के महायज्ञ | Kavita Loktantra ke Mahayagya

    लोकतंत्र के महायज्ञ ( Loktantra ke Mahayagya )   लोकतंत्र के महायज्ञ में,मतदान आहुति अहम अष्टादश वय पार हर नागरिक, अधिकृत अप्रतिम मत प्रयोग । निर्वहन सजग अनूप भूमिका, निर्मित लोकतंत्र सुखद जोग । राष्ट्र धर्म प्रतिज्ञा अनुपालन, उरस्थ चित्र समृद्ध हिंद पैहम । लोकतंत्र के महायज्ञ में, मतदान आहुति अहम ।। देश सेवा तत्पर…

  • रंगोली | Rangoli

    रंगोली ( Rangoli )   रंगहीन सी जिंदगी में वो किसी रंगोली से कम नहीं। उदासियों के भंवर में इक मीठी बोली से कम नहीं। बदलाव की बयार लेकर आयी है वो मेरी जिंदगी में। प्यार लुटाती सदा, वो किसी हमजोली से कम नहीं। रंगहीन सी जिंदगी में वो किसी रंगोली से कम नहीं। श्वेत-श्याम…

  • गोपाष्टमी | Hindi poem on gopasthami

    गोपाष्टमी ( Gopashtami : Geet )   गौमाता  को  जीने  दो दूध की नदियां बहने दो राष्ट्र उत्थान होने को है इनका संरक्षण होने दो   जिसे घर में गौ पाली जाती वो धाम अभय हो जाता है साक्षात रूप में विष्णु को  गोलोकधाम को पाता है   इनके निवास से गोकुल का सदा सुख…

  • शिक्षा उपवन | Shiksha Upvan

    शिक्षा उपवन ( Shiksha upvan )    सुसंस्कारों के सौरभ से, शिक्षा उपवन महकता रहे ज्ञान सहज अवबोध , प्रयोग व्यवहार धरातल । निर्माण आदर्श चरित्र, भविष्य सदा उज्ज्वल । आत्म सात कर नूतन, पुरात्तन भाव चहकता रहे सुसंस्कारों के सौरभ से, शिक्षा उपवन महकता रहे ।। शिक्षण अधिगम ज्योत, दिव्यता अप्रतिम प्रसरण । तन…

  • जिधर देखता हूं,उधर तू ही तू है | Jidhar Dekhta hoon

    जिधर देखता हूं,उधर तू ही तू है ( Jidhar dekhta hoon, udhar tu hi tu hai)    धरा चाहे घूमूं गगन चाहे छू लूं पवन बनकर चारो दिशाओं में ढूढूं कण कण में जलवा,तेरा हू -बहू है जिधर देखता हूं,उधर तू ही तू है।   इधर चाहे ढूढ़ूं उधर चाहे ढूढ़ूं मैं अनजान राही सा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *