Kavita Uthi Kalam

उठी कलम | Kavita Uthi Kalam

उठी कलम

( Uthi Kalam )

 

उठी कलम चली लेखनी कविता का स्वरूप हुआ।
शब्द सुसज्जित सौम्य से काव्य सृजन अनूप हुआ।

टांग खींचने वाले रह गए सड़कों और चौराहों तक।
मन का पंछी भरे उड़ानें नीले अंबर आसमानों तक।

छंद गीत गजलों को जाना कलमकारों से मेल हुआ।
एक अकेला चला निरंतर अब जाकर पूरी रेल हुआ।

पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण देश विदेश सारे जहां में।
कविता ने लहराया परचम काव्य की हर विधा में।

हौसलों से बढ़ता रहा होकर मैं मनमौजी मतवाला।
कलमकार वाणी साधक सीखा सदा ही मुस्काना।

मन वचन कर्म श्रद्धा से शारदे शब्द पुष्प समर्पित हो।
काव्य सृजन मां चरणों में तेरे नित्य निरंतर अर्पित हो।

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

शेखावाटी गंध | Kavita Shekhawati Gandh

Similar Posts

  • मैं स्वाभिमान हूं | Kavita Main Swabhimaan Hoon

    मैं स्वाभिमान हूं ( Main Swabhimaan Hoon ) मैं हर जगह दिखता नहीं हूं क्योंकि मैं बाजारों में बिकता नहीं हूं मैं कभी अभिमानी के साथ में टिकता नहीं हूं मैं स्वाभिमान हूं मैं हर व्यक्ति में होता नहीं हूं मुझे ढूंढना इतना आसान नहीं है, क्योंकि मैं इतनी आसानी से मिलता नहीं हूं मैं…

  • कुर्सी की लड़ाई | Political Kavita

    कुर्सी की लड़ाई ( Kursi ki ladai )   बड़े-बड़े दिग्गज उतरेंगे, महासमर चुनाव में। कुर्सी की खातिर नेताजी, होंगे खड़े कतार में।   राजनीति की सेंके रोटियां, सत्ता के गलियारों में। वोटों का बाजार गर्म हो, वादों की भरमारों से।   कुर्सी की लड़ाई में फिर, उठा पटक जारी होगी। शह मात का खेल…

  • बंद कर दो बाल-विवाह | Bal vivah par kavita

    बंद कर दो बाल-विवाह ( Band kar do bal-vivah )   ख़ूब पढ़ाओं यह देनी एक सलाह, बन्द कर दो अब तो बाल-विवाह। लड़का एवं लड़की होने दो जवान, ना करना बचपन में जीवन स्वाह।।   क्या सही गलत यह नही पहचान, अभी है यह कच्चे घड़े के समान। चुनने दे इनको अपनी अपनी राह,…

  • हमारी भारत माता | Hamari Bharat Mata

    हमारी भारत माता ( Hamari bharat mata )   हे भारत माता कैसे करें तुम्हारा यश गान, विश्व धरा पर चहुं ओर है तुम्हारी कीर्ति और सम्मान। गंगा मईया से सिंचित भूमि पर जब फसलें लहराती हैं, देखकर इनको कृषकों के चेहरे पर खुशियां छा जाती हैं। संस्कारों और संसाधनों से परिपूर्ण है मेरा भारत…

  • आई लव यू | I Love You

    आई लव यू ( I love you )   आई लव यू के मर्म में, अपनत्व अमिय धार प्रेम जप तप लगन , तन मन मुदित भाव । निहार अक्स आकर्षण, जीवन सौम्य शीतल छांव । शब्द अर्थ अभिव्यंजना , हृदय श्रोत मधुरता अपार । आई लव यू के मर्म में,अपनत्व अमिय धार ।। अंतराल…

  • वजह | Kavita wajah

    वजह ( Wajah )   बेवजह परेशान हो रहे खूब बढ़ गई महंगाई। इसी वजह से घूस बढ़ रही बढ़ रही है तन्हाई।   मजदूरी की रेट बढ़ गई झूठा रोना रोते क्यों। कहो वजह सड़कों पे जा धरनो में सोते क्यों।   हर चीजों के दाम बढ़े तो वेतन बढ़ा हुआ पाया। आमदनी अनुकूल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *